Latest Updates
-
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर
पीठ के मुंहासे दूर करने के लिए आजमाएं ये 5 घरेलू उपाय, बिना दर्द के मिलेगा छुटकारा
Home Remedies For Back Acne: पीठ पर मुंहासे यानी बैक एक्ने की समस्या से काफी लोग परेशान रहते हैं। अक्सर लोग चेहरे पर होने वाले मुंहासों के लिए तो तरह-तरह के उपाय आजमाते हैं। लेकिन पीठ के मुंहासों पर ज्यादा ध्यान नहीं देते हैं। लेकिन पीठ पर मुंहासे की समस्या खुजली, दर्द और जलन का कारण बन सकती है। दरअसल, पीठ पर मुंहासे की समस्या अधिक पसीना, क्लॉग पोर्स, बैक्टीरियल इन्फेक्शन, हार्मोनल बदलाव या गलत खानपान की वजह से हो सकती है। ऐसे में, कई लोग इससे छुटकारा पाने के लिए तरह-तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन आप चाहें तो कुछ घरेलू उपायों की मदद से इससे निजात पा सकते हैं। आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे घरेलू उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो पीठ के मुहांसों से राहत दिला सकते हैं। तो आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -
एलोवेरा
स्किन से जुड़ी समस्याओं के लिए एलोवेरा किसी औषधि से कम नहीं है। इसमें एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं, जो मुंहासों और दाग-धब्बों को दूर करने में मदद करते हैं। इसके लिए आप ताजा एलोवेरा जेल लेकर पीठ पर लगाएं और कुछ देर के लिए छोड़ दें।।करीब 20 मिनट बाद इसे गुनगुने पानी से धो लें।

नीम
पीठ के मुंहासों से छुटकारा पाने के लिए आप नीम का इस्तेमाल कर सकते हैं। दरअसल, इसमें एंटी-बैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं, जो मुंहासों से राहत दिला सकते हैं। इसके लिए आप नीम की पत्तियों को पानी में उबाल लें। फिर पानी ठंडा हो जाने के बाद इससे पीठ को धोएं। इसके अलावा, आप चाहें तो नीम की पत्तियों का पेस्ट बनाकर सीधे मुंहासों पर भी लगा सकते हैं।
शहद
शहद के इस्तेमाल से भी पीठ पर मुंहासे की समस्या को दूर किया जा सकता है। इसके लिए आप एक चम्मच शहद में चुटकीभर हल्दी डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब इसे पीठ पर लगाएं और करीब 15-20 मिनट बाद पानी से धो लें। इससे न सिर्फ एक्ने की समस्या दूर होगी, बल्कि दाग-धब्बों से भी छुटकारा मिल सकता है।
टी ट्री ऑयल
अगर आप पीठ पर मुंहासों की समस्या से परेशान हैं, तो टी ट्री ऑयल का इस्तेमाल कर सकते हैं। दरअसल, इसमें एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं, जो मुंहासों और मुंहासों की सूजन को दूर करने में मदद करते हैं। इसके लिए टी ट्री ऑयल में नारियल तेल मिक्स करें। अब एक कॉटन बॉल की मदद से इसे मुंहासों पर लगाएं। करीब 20 मिनट बाद पानी से इसे धो लें।
एप्पल साइडर विनेगर
एप्पल साइडर विनेगर यानी सेब का सिरका लगभग का इस्तेमाल आमतौर पर वेट लॉस के लिए किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसके इस्तेमाल से बैक एक्ने की समस्या को भी दूर किया जा सकता है? जी हां, इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-बैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं, जो मुंहासों को ठीक करने में मदद करते हैं। इसके लिए पानी में एक चम्मच एप्पल साइडर विनेगर डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब एक कॉटन बॉल को इसमें डुबोकर इसे मुंहासों पर लगाएं। करीब 15-20 बाद पानी से धो लें।



Click it and Unblock the Notifications
