Latest Updates
-
बार-बार मुंह में हो रहे छालों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज, हो सकता है ओरल कैंसर, जानें लक्षण -
लड़के-लड़कियों के लिए सबसे मॉडर्न और छोटे 100+ टॉप नाम, यहां देखें अर्थ सहित लिस्ट -
कांवड़ यात्रा कब से होगी शुरू? इस दौरान भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, अधूरी रह जाएगी पूजा -
Kriti Sanon ने करवाए अपने अंडे फ्रीज! जानें किस उम्र में ये कराना बेहतर और Egg Freezing फायदे-नुकसान? -
कब है आषाढ़ अमावस्या? इस दिन इन 4 राशियों पर मंडरा रहा संकट, कहीं आपकी राशि भी तो लिस्ट में नहीं? -
Corona Alert: सिंगर कुमार सानू के बेटे को हुआ कोविड, आंध्र प्रदेश में मिले सबसे ज्यादा मरीज, जानें लक्षण -
स्कूल टिफिन के लिए 15 मिनट में तैयार करें सॉफ्ट और स्पंजी सूजी के अप्पे, नोट कर लें आसान रेसिपी -
संडे स्पेशल डिनर के लिए परफेक्ट है पनीर कॉर्न पुलाव, स्वाद ऐसा कि सब मांगेंगे दोबारा -
सूरज की तपिश से काला पड़ गया है चेहरा? इन 3 देसी नुस्खों से हटाएं जिद्दी सन टैन -
क्या बारिश से हुए नुकसान पर सरकार और इंश्योरेंस कंपनी से मिलता है मुआवजा? हां, तो जानें कैसे करें क्लेम?
Hair Fall in Winter: सर्दी में झड़ते है बाल, तो अभी से डाइट में शामिल करें ये 3 चीजें
जल्द ही सर्दी का मौसम शुरू होने वाला है। जो अपने साथ कई स्किन और हेयर से जुड़ी समस्याएं लेकर आएगा। बात करें हेयर फॉल की तो ये एक ऐसी आम समस्या है जिससे छुटकारा पाने के लिए लोग कई पापड़ बेलते है।
इसके लिए कोई आयुर्वेदिक ट्रीटमेंट का सहारा लेता है, तो कोई महंगे हेयर प्रोडक्ट का। जबकि, लोग ये नहीं जानते कि अपनी डाइट में कुछ मॉडिफिकेशन और घरेलू उपचार आजम़ाकर हेयर फॉल से निजात पाया जा सकता है। ये चीजें सभी के घर में आसानी से मिल भी जाती है।
तो आइए जानते सर्दियों के मौसम में किन चीजों का सेवन करके हेयर फॉल को रोका जा सकता है।

करी के पत्ते
सबसे पहली चीज़ जो आपको करनी है वह है, हर दिन कम से कम 5-7 करी पत्ते का सेवन करना शुरू कर दें। हालांकि, ये जरूरी नहीं है कि आप इन्हें कच्चा ही खाए। बल्कि आप इन्हें अपने व्यंजनों जैसे पोहा, उपमा आदि में शामिल कर सकते हैं। ये पत्तियां न केवल हीमोग्लोबिन के लेवल में सुधार करने के लिए जानी जाती हैं, बल्कि ब्लड शुगर के लेवल को बैलेंस करने, इंसुलिन रेसिस्टेंस बनाने और समय से पहले बालों को सफेद होने से रोकने में भी मदद करती हैं। वैसे आपको बतादें कि, कड़वी नीम की पत्तियों में अधिक औषधीय गुण होते हैं। तो अगर आप इसे नहीं खा सकते तो, आप मुट्ठी भर पत्तियों को पानी में उबाल लें और इसका उपयोग अपने बालों को धोने के लिए कर सकते हैं। यह ड्रेंडफ के इलाज में भी मदद करता है। इसके अलावा आप करी के पत्ते की चाय भी पी सकते है। जिसे बनाने के लिए एक कप पानी में 5-7 करी पत्ते उबालें, इसे छान लें और चुस्कियां लेते हुए चाय का आनंद लें।
तिल के बीज का तेल
तिल के बीज के तेल के कई सारे स्वास्थ्य लाभ हैं। ये एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है,जो ब्लड शुगर को कंट्रोल करता है। हार्ट पेशेंट के लिए भी ये तेल काफी फायदेमंद साबित होता है। ये तेल स्किन और बालों को हेल्दी बनाता है। वैसे तो आप तिल के बीज के तेल का सेवन ऐसे ही कर सकते हैं, लेकिन इसे अपनी डाइट में शामिल करने के अन्य तरीके भी हैं। जैसे कि, एक चम्मच तिल को रात भर भिगो दें और सुबह सबसे पहले इनका सेवन करें। बल्कि आप चाहे तो करी पत्ते की चाय बनाते समय भी एक चम्मच तिल को उसमें मिला दें। तिल को भून कर भी ब्रेकफास्ट या लंच में खाया जा सकता है। इसके अलावा आप इन्हें सलाद या किसी डिश पर भी छिड़क सकते हैं। इससे किसी भी डिश का कुरकुरापन बढ़ जाएगा। आखिरी तरीका य है कि घर के बने लड्डुओं में भुने हुए तिल या तेल मिलाएं। खासकर सर्दी के मौसम में घर पर लड्डू, चिक्की या अन्य मीठे व्यंजन बनाते समय चीनी की जगह गुड़ डालकर रोजाना इन तिलों का रोज़ाना सेवन करें।
गाय का घी
बालों की ग्रोथ और उसकी हेल्थक सीधे पोषण से जुड़ी होती है। जब हम हेल्दी और बैलेंस डाइट लेते है तो बालों को आवश्यक न्यूट्रीशंस मिलता है। इन सबके बीच एक्सपर्टस की मानें तो नाक के अंदर घी की दो बूंद लगाने से भी हेयर फॉल कम होता है। इस प्रक्रिया को निसा कहा जाता है। ऐसा माना जाता है कि इससे ना सिर्फ बालों का झड़ना कम हो जाता है, बल्कि इससे सर्दी-खांसी या सांस लेने में दिक्कत जैसी स्वास्थ्य समस्याओं में भी आराम मिलता हैं। लेकिन इस बात का ध्यान रखें नाक में घी ठंडा नहीं बल्कि उसे गुनगुना करके लगाए। वो भी खासकर सोने से पहले। ये नुस्खा दादी-नानी के टाइम का है, जो काफी कारगर साबित होता है। इसके अलावा आयुर्वेद में आंवला और मिश्री के साथ घी मिलाकर दिन में दो बार खाली पेट चबाकर खाना भी हेयर फॉल में गुणकारी बताया गया है।



Click it and Unblock the Notifications