Latest Updates
-
बार-बार मुंह में हो रहे छालों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज, हो सकता है ओरल कैंसर, जानें लक्षण -
लड़के-लड़कियों के लिए सबसे मॉडर्न और छोटे 100+ टॉप नाम, यहां देखें अर्थ सहित लिस्ट -
कांवड़ यात्रा कब से होगी शुरू? इस दौरान भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, अधूरी रह जाएगी पूजा -
Kriti Sanon ने करवाए अपने अंडे फ्रीज! जानें किस उम्र में ये कराना बेहतर और Egg Freezing फायदे-नुकसान? -
कब है आषाढ़ अमावस्या? इस दिन इन 4 राशियों पर मंडरा रहा संकट, कहीं आपकी राशि भी तो लिस्ट में नहीं? -
Corona Alert: सिंगर कुमार सानू के बेटे को हुआ कोविड, आंध्र प्रदेश में मिले सबसे ज्यादा मरीज, जानें लक्षण -
स्कूल टिफिन के लिए 15 मिनट में तैयार करें सॉफ्ट और स्पंजी सूजी के अप्पे, नोट कर लें आसान रेसिपी -
संडे स्पेशल डिनर के लिए परफेक्ट है पनीर कॉर्न पुलाव, स्वाद ऐसा कि सब मांगेंगे दोबारा -
सूरज की तपिश से काला पड़ गया है चेहरा? इन 3 देसी नुस्खों से हटाएं जिद्दी सन टैन -
क्या बारिश से हुए नुकसान पर सरकार और इंश्योरेंस कंपनी से मिलता है मुआवजा? हां, तो जानें कैसे करें क्लेम?
वैलेंटाइन डे: घर पर बनाएं स्क्रब, मास्क और क्लींजर
वैलेंटाइन डे पर आपको अपने पार्टनर के साथ डिनर पर जाना है। ऐसे में आपका ग्लोइंग लगना लाजिमी है। इसमें ओवरऑल लुक्स ष्शामिल है। एक सीक्रेट बताएं आपको। यदि स्किन बेदाग और चमकीली होगी, तो कुछ भी और कोई भी रंग पहनें सब शानदार लगता है। वैलेंटाइन डे आने ही वाला है। ब्यूटी के लिहाज से कहें, तो स्किन का ग्लोइंग होने का दिन। इसकी शुरुआत करते हैं स्किन केयर से।

1 फेशियल स्क्रब
फेशियल स्क्रब का इस्तेमाल करें। यह त्वचा पर अद्भुत काम कर सकता है, मृत त्वचा कोशिकाओं को हटाने में मदद करता है और त्वचा को चमकदार बनाता है। स्क्रब बनाने के लिए अखरोट के पाउडर और एक चम्मच शहद और दही को मिलाकर फेशियल स्क्रब बनाएं। मिश्रण को चेहरे पर लगाएं। कुछ मिनट के लिए छोड़ दें। फिर, धीरे से रगड़ें और सामान्य पानी से धो लें।

2 स्पेशल है ये फ्रूट पैक
फलों के पैक त्वचा में चमक लाने के लिए बहुत अच्छे होते हैं। इन्हें रोजाना भी लगाया जा सकता है। पके पपीते के गूदे और मैश किए हुए केले के साथ कद्दूकस किया हुआ सेब मिलाएं। मिश्रण में दही या नींबू का रस मिला सकते हैं। इसे चेहरे पर लगाकर आधे घंटे के लिए छोड़ दें। सादे पानी से धो लें। यह न केवल एक चमक जोड़ता है, बल्कि टैन को भी हटाता है और त्वचा को मुलायम बनाता है।

3 चेहरे के लिए फ्रूट मास्क
चेहरे के लिए आप घर पर भी मास्क बना सकते हैं। दो चम्मच ओट्स में एक चम्मच पिसा हुआ बादाम, दही, शहद और गुलाब जल मिलाएं। सभी चीजों को मिलाकर एक पेस्ट बना लें और होठों और आंखों के आस-पास के क्षेत्र से बचते हुए चेहरे पर लगाएं। 30 मिनट बाद इसे धो लें।

4 घर पर बनाएं क्लींजिंग मास्क
इसे बनाने के लिए एक चम्मच दही, एक चम्मच शहद, 3 चम्मच ओट्स और एक चम्मच नीबू के रस के साथ खीरे और पपीते के गूदे को मिलाएं। इससे त्वचा साफ होगी और टैनिंग हट जाएगी। इसे आधे घंटे तक चेहरे पर लगा रहने दें और पानी से धो लें। यह त्वचा को बहुत कोमल और चमकदार बनाता है।

5 गुलाब जल आई पैड
मास्क हटाने के बाद, चेहरे पर ठंडे गुलाब जल और रूई के फाहे से एक ठंडा सेक लगाएं, जिससे त्वचा में चमक और त्वचा में निखार आएगा। सुस्त और थकी हुई आंखों के लिए रूई के फाहे को गुलाब जल में डुबोकर बंद पलकों पर आई पैड की तरह इस्तेमाल करें। 10 मिनट तक इसे आंखों पर रहने दें। यह थकान दूर करने और आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद करता है। इतना ही नहीं गुलाब की खुशबू मन पर शांत प्रभाव डालती है।



Click it and Unblock the Notifications