Latest Updates
-
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम
सर्दियों में फटी एड़ियों से छुटकारा पाने के लिए लगाएं ये होममेड क्रीम, रातभर में बेबी सॉफ्ट हो जाएंगे पैर
Home Remedies For Cracked Heels: सर्दियों के मौसम में लोगों को त्वचा से जुड़ी कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। सर्दियां शुरू होते ही एड़ियां फटने की समस्या से काफी लोग परेशान रहते हैं। दरअसल, सर्दियों में स्किन काफी ज्यादा ड्राई हो जाती है, जिसकी वजह से एड़ियां रूखी हो जाती हैं और फटने लगती हैं। फटी हुई एड़ियां न केवल देखने में खराब लगती हैं, बल्कि काफी दुखदायी भी होती है। कभी-कभी स्थिति इतनी खराब हो जाती है कि एड़ी में तेज दर्द के साथ खून भी निकलने लगता है। ऐसे में, फटी एड़ियों से छुटकारा पाने के लिए अधिकतर लोग तरह-तरह की फुट क्रीम और लोशन का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन कई बार इससे भी आराम नहीं मिल पाता है। अगर आप भी सर्दियों में फटी एड़ियों की समस्या से परेशान हैं, तो घर पर ही नेचुरल चीजों फुटक्रीम बनाकर इस्तेमाल कर सकते हैं। यह क्रीम फटी एड़ियों को ठीक करने में मदद कर सकती है। साथ ही, इससे कोई साइड इफेक्ट भी नहीं होगा। तो आइए, जानते हैं फ़टी एड़ियों के लिए क्रीम बनाने का तरीका -

फटी एड़ियों के लिए होममेड क्रीम - Homemade Cream For Cracked Heels in Hindi
आवश्यक सामग्री
2 बड़े चम्मच सरसों का तेल
2 बड़े चम्मच नारियल का तेल
1 बड़ा चम्मच पेट्रोलियम जेली
1 चम्मच कपूर (क्रश किया हुआ)
1 चम्मच विटामिन ई ऑयल
विधि
सबसे पहले एक कटोरे में सरसों का तेल, नारियल तेल और पेट्रोलियम जेली डालकर अच्छी तरह मिला लें।
अब इसमें कपूर और विटामिन-ई ऑयल मिलाएं।
अब सभी सामग्रियों को अच्छी तरह मिक्स करें ताकि एक चिकना पेस्ट बन जाए।
आपकी क्रीम तैयार है। अब इसे एक कांच की डिब्बी में भरकर रख दें और फ्रिजर में 30 मिनट के लिए स्टोर कर लें।
होममेड फुटक्रीम इस्तेमाल करने का तरीका
रात को सोने से पहले अपने पैरों को पानी से अच्छी तरह धोएं और फिर उन्हें साफ तौलिए से पोंछ लें। पैर सूखने के बाद क्रीम को एड़ियों पर लगाएं और हल्के हाथों से मालिश करें। उसके बाद कॉटन की जुराबें पहन लें। नियमित रूप से रोजाना इसका इस्तेमाल करने से आपकी फटी एड़ियां ठीक हो जाएंगी। साथ ही, एड़ियां मुलायम भी लगेंगी।



Click it and Unblock the Notifications
