Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
हाथों से मेहंदी का रंग करना है हल्का, ये टिप्स आएंगे काम,
शादी, फेस्टिवल या किसी भी खास मौके पर महिलाएं और लड़कियां मेहंदी लगाना पसंद करती हैं। लेकिन एक समय के बाद वो अपने हाथों पर रची मेहंदी को जल्द से जल्द हल्का करना चाहती हैं। दरअसल कोई अपने पेशे के कारण, तो कोई मेहंदी के रंग के हल्का पड़ने के कारण इसे उतारने के लिए कई घरेलू उपायों को अजमाते हैं। ऐसे में आइए आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको कुछ ऐसे ही टिप्स और ट्रिक्स के बारे में बताते हैं जिसकी मदद से आप अपने हाथों पर लगे मेहंदी के निशान को हल्का कर सकते हैं या जल्द ही छुटकारा पा सकते हैं।

हाथों से मेहंदी का रंग हल्का करने के टिप्स
1. गर्म पानी और साबुन
हाथों से मेहंदी का रंग हल्का करने के लिए आप अपने हाथों को गर्म पानी और साबुन से धोएं। फिर मेहंदी का रंग छुड़ाने के लिए अपने हाथों को धीरे से रगड़ें। यह टिप आसान है लेकिन समय के साथ दाग को धीरे-धीरे मिटाने में प्रभावी भी है।
2. तेल मालिश करें
मेहंदी के निशान वाले क्षेत्रों पर तेल लगाने से रंग को हटाने में मदद मिल सकती है और इसे हटाना आसान हो जाता है। आप अपने पास मौजूद किसी भी तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं, जैसे नारियल का तेल, जैतून का तेल, या बेबी ऑयल। मेंहदी के दाग वाले क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करते हुए, कुछ मिनटों के लिए अपने हाथों पर तेल की मालिश करें। बाद में, अपने हाथों को गर्म पानी और साबुन से साफ कर लें।
3. सिरका भी है बेहतर समाधान
एक कटोरे में बराबर मात्रा में सिरका और गर्म पानी मिलाएं और फिर अपने हाथों को इस घोल में लगभग 10 से 15 मिनट तक भिगोकर रखें। सिरके का एसीड गुण मेहंदी के दाग को हल्का करने में मदद कर सकता है। हाथ को सिरके के पानी से निकलाने के बाद गर्म पानी और साबुन से अपना हाथ धो लें।
4. नमक और नींबू का रस
नींबू के रस पर नमक लगाकर अपने मेहंदी वाले हाथों पर स्क्रब करें। नमक के एक्सफोलिएटिंग गुणों और नींबू के रस के ब्लीचिंग प्रभाव के मिश्रण से मेहंदी का रंग फीका होने लगता है। हाथों को स्क्रब करने के थोड़ी देर बाद गर्म पानी से अपने हाथों को साफ कर लें।
5. दही और बेसन का लेप
दही और बेसन को मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें, फिर मेहंदी के दाग वाले क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करते हुए पेस्ट को अपने हाथों पर लगाएं। फिर इसे पूरी तरह सूखने दें, जब एक बार पेस्ट आपके हाथों पर पूरी तरह सूख जाए तो गर्म पानी से हाथों को धो लें। यह उपाय मेहंदी के रंग को हल्का करने में मदद कर सकता है और आपकी स्किन को मुलायम और हाइड्रेट रखने का काम करेगा।
याद रखें, मेंहदी के दाग जिद्दी होते हैं, इसलिए इसका सही परिणाम देखने से पहले आपको अपन उपायों को कई बार करना होगा। धीरे-धीरे ही मेहंदी का रंग हल्का हो सकता है।



Click it and Unblock the Notifications
