Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
सावधान! अस्थमा ही नहीं स्किन कैंसर भी दे सकती है दिल्ली की हवा, एक्सपर्ट ने से जानें बचाव के तरीके
दिल्ली और एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण के कारण वायु गुणवत्ता गंभीर स्तर पर पहुंच चुकी है, एनसीआर के कई इलाकों का AQI 300 का आंकडा पार कर चुका है। जिसका मतलब है कि हवा में सूक्ष्म कणों (PM 2.5 और PM 10) की मात्रा खतरनाक स्तर तक बढ़ चुकी है। ये छोटे कण न सिर्फ फेफड़ों बल्कि ये आपकी स्किन के लिए भी खतरनाक है।
जयपुर के स्किना हॉस्पिटल के स्किन स्पेशलिस्ट और डर्मेटोलॉजिस्ट डॉक्टर अतुल जैन बताते हैं कि बढ़ते प्रदूषण के वजह से आप स्किन कैंसर का भी शिकार हो सकते हैं। एक्सपर्ट्स के अनुसार डेली रुटीन में इतने प्रदूषित हवा में स्किन एक्सपोजर करने से कई समस्याएं हो सकती हैं।

प्रदूषण में मौजूद हानिकारक केमिकल्स, धूल-कण, और विषैले पदार्थ त्वचा की बाहरी परत को नुकसान पहुंचाते हैं। यह न केवल त्वचा की सामान्य सेहत पर असर डालते हैं, बल्कि लंबे समय तक संपर्क में रहने से स्किन कैंसर जैसी गंभीर समस्याओं के लिए खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में डॉक्टर ने कुछ सेफ्टी टिप्स बताए हैं जिन्हें फॉलो करके आप स्किन को एयर पॉल्यूशन में ज्यादा डैमेज होने से बचा सकते हैं।
एंटीऑक्सीडेंट युक्त आहार
अपने आहार में फल, सब्जियां, और नट्स जैसे एंटीऑक्सीडेंट युक्त भोजन शामिल करें। एंटीऑक्सीडेंट त्वचा को फ्री रेडिकल्स से बचाने में मदद करते हैं, जो कैंसर का कारण बन सकते हैं।
सनस्क्रीन का उपयोग
प्रदूषण और सूर्य की यूवी किरणें त्वचा के लिए हानिकारक हैं। सनस्क्रीन का उपयोग करना न केवल यूवी किरणों से सुरक्षा देता है, बल्कि प्रदूषण के असर को भी कम कर सकता है। SPF 30 या उससे अधिक वाले सनस्क्रीन का उपयोग करें।
स्किन को क्लीन रखें
प्रदूषण के संपर्क में आने के बाद चेहरे और शरीर की स्किन को अच्छी तरह से साफ करें। अच्छे क्लींजर का उपयोग करें जो गहराई से स्किन की सफाई कर सके और छिद्रों में फंसे हानिकारक कणों को बाहर निकाल सके।
ह्यूमिडिफायर का उपयोग
घर के अंदर ह्यूमिडिफायर का उपयोग करने से वायु में नमी बढ़ सकती है, जिससे त्वचा का रूखापन कम होता है और यह प्रदूषण के नुकसान से भी बची रहती है।

फुल कवरेज कपड़े पहनें
बाहर निकलते समय शरीर को पूरी तरह से ढककर रखने वाले कपड़े पहनें। यह आपकी त्वचा को सीधी धूप और प्रदूषण के संपर्क से बचा सकते हैं।
हाइड्रेशन बनाए रखें
त्वचा की नमी को बनाए रखने के लिए दिनभर पानी पीते रहें। हाइड्रेटेड त्वचा अधिक स्वस्थ रहती है और यह प्रदूषण के हानिकारक प्रभावों का सामना करने में सक्षम होती है।
एंटी-इंफ्लेमेटरी स्किन केयर प्रोडक्ट्स
त्वचा पर इंफ्लेमेशन को कम करने के लिए एंटी-इंफ्लेमेटरी उत्पादों का उपयोग करें, जैसे कि एलोवेरा या ग्रीन टी युक्त प्रोडक्ट्स, जो त्वचा को ठंडक और सुरक्षा प्रदान करते हैं।
ये न केवल स्किन कैंसर से बचाने में सहायक हो सकते हैं, बल्कि त्वचा को लंबे समय तक स्वस्थ और जवां बनाए रखने में भी मदद करेंगे।



Click it and Unblock the Notifications
