Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
मुंहासों की वजह से आम खाने से डरते हैं, एक्सपर्ट ने बताया आम खाने का सही तरीका
आम के बेहतरीन स्वाद और स्वास्थ्य फायदों के लिए लोग इसे खाना काफी पसंद करते हैं। आम विटामिन ए और सी से भरपूर होता है जो हेल्दी स्किन को बनाए रखने के लिए बहुत जरूरी है। गर्मी के मौसम में आम का स्वाद और ज्यादा मीठा और स्वादिष्ट हो जाता है।
लेकिन पोषक तत्वों से भरपूर इस फल को खाने के बाद अक्सर कई लोग चेहरे पर पिंपल निकलने की शिकायत भी करते हैं। इसका मतलब ये बिल्कुल नहीं है कि आप इस स्वादिष्ट फल को खाने से परहेज करें। जिन लोगों को आम खाने के बाद चेहरे पर पिंपल निकलते हैं उनके लिए आयुर्वेदिक डॉक्टर दीक्षा भावसार सांवलिया ने कुछ टिप्स अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। जिसके बाद आम खाने से आपके चेहरे पर पिंपल को पॉप अप होने से रोका जा सकता है।

बिना पिंपल्स आम का मजा लेने के टिप्स
1. खाने से पहले आम को भिगोएं
खाने से पहले आम को 2 से 3 घंटे के लिए पानी में भिगोकर रख दें। आम को भिगोने से उनमें मौजूद फाइटिक एसिड निकल जाता है और पोषक तत्वों आपके शरीर में बेहतर तरह से काम करता है।
फाइटिक एसिड एक एंटी-न्यूट्रिएंट है जो शरीर को कुछ मिनरल्स जैसे आयरन, जिंक, कैल्शियम को अवशोषित करने से रोकता है जिससे मिनरल्स की कमी हो जाती है। जब आमों को पानी में कुछ घंटों के लिए भिगोने से शरीर में गर्मी पैदा करने वाला फाइटिक एसिड आम के अंदर से खत्म हो जाता है। जिसके कारण चेहरे पर एक्ने, त्वचा की समस्याएं, सिरदर्द, कब्ज और आंत की अन्य समस्याओं को रोकने में भी मदद मिलती है।
2. खाने के साथ न मिलाएं आम
कई लोग आम को अपने खाने के साथ शामिल करते हैं जो एक्ने निकलने का एक बड़ा कारण बन सकता है। ऐसे में आप आम को फल के रूप में ही खाने की कोशिश करें और अपने भोजन के साथ न मिलाएं। खाने के साथ आम को मिलाने से आपकी आंत में जलन हो सकती है जिससे एक्ने, स्किन से जुड़ी समस्याएं और पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए या तो खाने से 1 घंटा पहले या खाना खाने के 2 घंटे बाद आम का सेवन करें।
3. आम के साथ मिलाएं सब्जा के बीज
आम के साथ 1 चम्मच सब्जा मिलाकर खाने आपके सेहत के साथ स्किन केयर के लिए भी काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। सब्जा के बीज प्रकृति में ठंडे होते हैं और एक्ने को रोकने में मदद कर सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
