Latest Updates
-
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि
Skin Care Tips: मानसून में ग्लोइंग स्किन के लिए कायदे से कितनी बार धोना चाहिए चेहरा?
How many times should you facewash in Rainy Season : बारिश का मौसम में हालांकि तपती गर्मी से राहत तो दिलाता है लेकिन ये मौसम अपने साथ स्किन से जुड़ी परेशानियां साथ लेकर आता है। इस मौसम में उमस के वजह से चेहरे से खूब ऑयल निकलने लगता है, जिसकी वजह से चेहरा चिपचिपा होने के साथ ही डल से नजर आने लगता है। इस मौसम में चेहरे को डर्ट फ्री और ग्लोइंग बनाए रखने के लिए जरूरी है कि आप चेहरे को अच्छी तरह धोएं।
चेहरे को अच्छी तरह धोने से आप चेहरे के अंदर छिपे डेड स्किन का अच्छी तरह सफाया कर सकते हैं। हालांकि आपको इस बात का ध्यान रखना है कि कहीं आप चेहरे को ज्यादा बार न धो लें, जो आपके चेहरे की त्वचा को और अधिक शुष्क और चिड़चिड़ा बना सकता है। आइए जानते हैं कि बारिश के दिनों में कितनी बार चेहरा धोना चाहिए?

दिन में दो बार धोना चाहिए चेहरा
अमेरिकन एकेडमी ऑफ डर्मेटोलॉजी एसोसिएशन के अनुसार चेहरे को धोते समय सावधानी बरतनी चाहिए और चेहरे को दिन में दो बार ही धोना चाहिए सुबह और शाम। ज्यादा पसीना आने के बाद तुरंत चेहरे को धोना चाहिए। चेहरा धोते हुए आपको अपने फिंगरटिप का ही इस्तेमाल करना चाहिए।
स्किन एक्सपर्ट की मानें तो
स्किन स्पेशलिस्ट रिंकी कपूर के अनुसार, व्यक्ति को अपना चेहरा दो बार धोना चाहिए, सुबह और शाम। हवा में नमी बढ़ने से त्वचा पर अतिरिक्त तेल, गंदगी और पसीना जमा जाता है, जिससे रोमछिद्र बंद हो सकते हैं और मुहांसे हो सकते हैं। चेहरे को दो बार धोने से चेहरा साफ सुथरा रहता है और चेहरे पर गंदगी भी नहीं जमती है।
फेशवॉश करना क्यों जरूरी होता है?
- रात में स्किन पर जमे हुए एक्स्ट्रा ऑयल और अशुद्धियों को हटाने के लिए सुबह उठकर अपना चेहरा जरूर धोएं।
- दिन के अंत तक आपके चेहरे पर पसीने, प्रदूषकों और तेल के रूप में बहुत सारी अशुद्धियाँ चिपकी रहती हैं।
- हालांकि, बार-बार पानी या फ़ेस वॉश से चेहरा धोने से त्वचा की कोशिकाएं डैमेज हो जाती हैं और त्वचा रूखी हो सकती है। इससे चेहरे पर लाल रैशेज, खुजली, और जलन की समस्या हो सकती है।
- अगर आप ज्यादात्तर समय बाहर रहते हैं तो आप दिन में जेंटल क्लींजर से आप चेहरे को साफ कर सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
