Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
48 की उम्र में भी शालिनी पासी ने कभी नहीं लगाया हेयर कलर, इस नेचुरल चीज से धोती हैं बाल
Shalini Passi Hair Secrets : नेटफ्लिक्स की पॉपुलर वेब सीरीज Fabulous Lives of Bollywood Wives Season 2 से डेब्यू करने वाली शालिनी पासी इन दिनों सोशल मीडिया पर अपनी अदाओं और बेबाक अंदाज के कारण सुर्खियां बटोर रही हैं। उनका शानदार फैशन सेंस और आत्मविश्वास हर किसी को प्रभावित कर रहा है।
हाल ही में एक इंटरव्यू में शालिनी पासी ने अपने ब्यूटी और हेयर केयर सीक्रेट्स शेयर किए। उन्होंने बताया कि 48 साल की उम्र में भी उनके बाल नंचुरली काले हैं, और वो अपने बालों की खूबसूरती मैंटेन करने के लिए स्ट्रिक्ट हेयर रुटीन केयर फॉलों उन्होंने कभी हेयर कलर का इस्तेमाल नहीं किया। अपने बालों को खूबसूरत बनाए रखने के लिए शालिनी प्रॉपर हेयर केयर रूटीन फॉलो करती हैं। आइए जानते हैं यहां शालिनी पासी के हेयर केयर सीक्रेट्स।


नेचुरल इंग्रेडिएंट्स से धोती हैं बाल
शालिनी ने बताया कि वह हमेशा नेचुरल प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं। वह बालों को पोषण देने के लिए आंवला, रीठा, और शिकाकाई का उपयोग करती हैं।
करती है बालों की मालिश
वह नियमित रूप से अपने बालों में तेल लगाती हैं। नारियल तेल, भृंगराज तेल और बादाम के तेल का मिश्रण उनके बालों की मजबूती और चमक बनाए रखता है। अगर वो रेग्युलर ट्रेवल करती हैं, तो रोजाना रेग्यूलर शैंपू करती हैं।
बैलेंस्ड डाइट लेती हैं
उनके अनुसार, बालों का स्वास्थ्य आपके खाने पर निर्भर करता है। वह हरी सब्जियां, ताजे फल, और मेवे जैसे अखरोट और बादाम को अपनी डाइट में शामिल करती हैं।
हीट स्टाइलिंग टूल्स का नहीं करती हैं इस्तेमाल
शालिनी ने बताया कि वह हीट स्टाइलिंग टूल्स का कम से कम इस्तेमाल करती हैं और बालों को नेचुरली सूखने देती हैं। इसके अलावा वो बालों में कभी-कभार हेयर स्टाइलिंग के लिए बालों को स्ट्रेट करा लेती हैं। लेकिन वो बालों में स्मूदिंग और परमानेंट हेयर स्ट्रेटनिंग जैसे हेयर ट्रीटमेंट नहीं करवाती हैं। वो बालों में किसी भी तरह का हेयर स्प्रे यूज नहीं करती हैं।
स्ट्रेस फ्री जीती हैं लाइफ
शालिनी का मानना है कि मानसिक शांति और खुशहाल जीवनशैली बालों और त्वचा पर सकारात्मक असर डालती है।



Click it and Unblock the Notifications
