Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
बालों की ग्रोथ के लिए इस तरह करें केले के छिलके का इस्तेमाल, कुछ ही दिनों में घुटनों तक लंबे हो सकते हैं बाल
Hair Growth Home Remedies: हर महिला की चाहत होती है कि उसके बाल लंबे और घने हों। हम से कई लोग अपने बालों की ग्रोथ को बढ़ाने के लिए तरह-तरह के शैंपू, ऑयल और अन्य हेयर हेयर प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करते हैं। लेकिन इनमें हानिकारक केमिकल्स होते हैं, जो बालों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। ऐसे में, आप चाहें तो बालों को लंबा करने के लिए कुछ घरेलू नुस्खों को आजमा सकते हैं। इन्हीं घरेलू नुस्खों में केले के छिलके (Banana Peels) भी शामिल हैं। जी हां, केले के छिलकों में पोटैशियम, मैग्नीशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं, बालों को पोषण देकर उन्हें मजबूत, लंबा और घना बनाते हैं। साथ ही, इससे बालों मुलायम और चमकदार भी बनते हैं। तो आइए, जानते हैं लंबे बालों के लिए केले के छिलके कैसे लगाएं -

बाल बढ़ाने के लिए कैसे लगाएं केले के छिलके?
केले के छिलकों का पानी
बालों की ग्रोथ के लिए आप केले के छिलकों का पानी लगा सकते हैं। इसके लिए केले के छिलके को पानी में डालकर उबाल लें। फिर इसे छानकर ठंडा कर लें। बालों को शैंपू से धोने के बाद केले के छिलकों के पानी से सिर को धोएं। इससे न सिर्फ हेयर ग्रोथ में मदद मिलेगी, बल्कि बाल मुलायम और चमकदार भी बनेंगे।
केले के छिलके का हेयर मास्क
बालों की ग्रोथ बढ़ाने के लिए आप केले के छिलके का हेयर मास्क भी लगा सकते हैं। इसे बनाने के लिए केले के छिलकों को धूप में अच्छी तरह सुखा लें। फिर उन्हें मिक्सी में पीसकर पाउडर बना लें। अब इस पाउडर को छन्नी से छान लें। उसके बाद इस पाउडर को एक कटोरी में निकालें और इसमें एक कटोरी दही और 2 चम्मच शहद डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब इस हेयर मास्क को अपने बालों पर लगाएं और करीब 20 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर किसी माइल्ड शैंपू से बालों को धो लें। सप्ताह में एक बार इसका इस्तेमाल करने से आपके बाल जल्दी लंबे हो सकते हैं। साथ ही, बाल सॉफ्ट और शाइनी भी नजर आएंगे।



Click it and Unblock the Notifications
