Latest Updates
-
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
International Literacy Day 2026: साक्षरता दिवस पर ये संदेश भेज सबको करें जागरूक, बताएं पढ़ने-लिखने का महत्व -
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य -
Aja Ekadashi 2026: नारायण की कृपा...इन संदेशों के साथ अपने प्रियजनों को भेजें अजा एकादशी की शुभकामनाएं -
National Nutrition Week: प्रेग्नेंसी में जरूरी है सही न्यूट्रिशन, जानें गर्भावस्था में क्या खाएं-क्या न खाएं -
Aja Ekadashi 2026: कब है अजा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और पारण समय -
Teacher's Day 2026: 5 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है शिक्षक दिवस? जानिए क्या है इसका इतिहास और महत्व
सर्दियों में चेहरे पर इन 3 तरीकों से लगाएं नारियल तेल, मिलेगी मुलायम और चमकदार त्वचा
How To Use Coconut Oil On Face: सर्दियों के मौसम में त्वचा की एक्स्ट्रा देखभाल करनी पड़ती है। दरअसल, सर्दियों में ठंडी हवाओं की वजह से स्किन ड्राई हो जाती है, जिसके कारण चेहरे पर कई तरह की समस्याएं होने लगती हैं। ऐसे में, सर्दियों में चेहरे पर कुछ ऐसा लगाना चाहिए, जो स्किन को हाइड्रेटेड और मॉइश्चराइज्ड रखे। ऐसी ही एक चीज है नारियल तेल। जी हां, नारियल तेल त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यह त्वचा को नमी और पोषण प्रदान करता है। इसमें हेल्दी फैट्स मौजूद होते हैं, जो त्वचा को गहराई से मॉइश्चराइज करते हैं। इसके अलावा, इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-बैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं, जो मुहांसों, दाग-धब्बों, पिगमेंटेशन और झुर्रियों को हटाने में मदद करते हैं। नियमित रूप से चेहरे पर नारियल तेल लगाने से त्वचा मुलायम और चमकदार बनती है। तो आइए, जानते हैं कि सर्दियों में चेहरे पर नारियल तेल कैसे लगाएं (Sardiyo me Chehre Par Nariyal Tel Kaise Lagaye)?

नारियल तेल से चेहरे की मसाज करें
सर्दियों में आप नारियल तेल से चेहरे की मसाज कर सकते हैं। दरअसल, इसमें मॉइश्चराइजिंग गुण होते हैं, जो त्वचा को नमी प्रदान करते हैं। इससे आपको रूखी और बेजान त्वचा से छुटकारा मिल सकता है। इसके लिए आप 3-4 बूंदें नारियल तेल की अपनी हथेली पर लें और इसे चेहरे पर लगाएं। करीब 5 मिनट तक हल्के हाथों से सर्कुलर मोशन में चेहरे की मसाज करें। इसे रातभर के लिए छोड़ दें और सुबह चेहरे को नॉर्मल पानी से धो लें। इससे आपकी स्किन सॉफ्ट और ग्लोइंग नजर आएगी।
नारियल तेल और शहद
आप सर्दियों में चेहरे पर नारियल तेल में शहद मिक्स करके भी लगा सकते हैं। दरअसल, शहद त्वचा को मॉइश्चराइज्ड रखता है। साथ ही, यह पिंपल्स, दाग-धब्बों, पिगमेंटेशन और झुर्रियों की समस्या से भी छुटकारा दिला सकता है। इसके लिए आप 2 चम्मच नारियल तेल लें और इसमें 1 चम्मच शहद मिलाएं। अब इसे अपने चेहरे पर लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करें। करीब आधे घंटे बाद चेहरे को पानी से धो लें।
नारियल तेल और एलोवेरा
आप चाहें तो सर्दियों में नारियल तेल में एलोवेरा जेल मिक्स करके भी चेहरे पर लगा सकते हैं। दरअसल, एलोवेरा त्वचा को मॉइश्चराइज्ड और हाइड्रेटेड रखने में मदद करता है। इसके लिए आप एक कटोरी में 2 चम्मच ताजा एलोवेरा जेल लें। इसमें 2 चम्मच नारियल तेल डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब इसे अपने चेहरे पर लगाएं और हल्के हाथों से सर्कुलर मोशन में मसाज करें। करीब 30 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें। इससे सुबह आपकी स्किन सॉफ्ट और ग्लोइंग नजर आएगी। साथ ही, त्वचा के दाग-धब्बों, मुंहासों, झाइयों और टैनिंग से छुटकारा भी मिल सकता है।



Click it and Unblock the Notifications
