Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
स्किन टोन के अनुसार चुनें लिपस्टिक का सही शेड
खूबसूरत दिखने के लिए आप किसी भी शेड की लिपस्टिक अपने होंठों पर लगा सकती हैं जो कलर आपको पसंद हो। लेकिन अगर आप अपने रेगुलर लिपस्टिक शेड से हटकर कुछ नया और अलग शेड ट्राई करना चाहती हैं तो आपको अपने स्किन टोन के अनुसार ही चुनना चाहिए। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको आपकी स्किन टोन के आधार पर लिपस्टिक शेड्स के ऑप्शन बताने जा रहे हैं।

स्किन टोन के अनुसार चुने लिपस्टिक शेड
1. गोरा स्किन टोन
गोरे स्किन टोन वाले व्यक्ति के ऊपर हर तरह के शेड्स अच्छे लगते हैं। लेकिन इनके स्किन टोन के अनुसार इनके लुक्स के साथ लाइट पिंक, लाइट पीच, बैज या गोल्ड कलर काफी एक्ट्रेक्टिव लग सकते हैं। यह लिपस्टिक शेड्स किसी भी तरह के आउटफिट या पार्टी के लिए बिल्कुल परफेक्ट है।
2. मीडियम स्किन टोन
मीडियम स्किन टोन की महिलाओं का स्किन टोन गोरी महिलाओं से थोड़ा हल्का होता है। ऐसे में इस टोन की महिलाएं अपने लिप्स पर मीडियम पिंक, रेड, ऑरेंज और कोरल कलर के लिपस्टिक शेड अप्लाई कर सकती है। यकिन मानिए ये सभी लिपस्टिक शेड्स आपके लुक्स को ओर ज्यादा बढ़ाने में मदद करेंगे।
3. गेहूंआ स्किन टोन
भारतीयों की स्किन टोन अधिकतर गेहूंआ कलर की ही होती है। ऐसे में महिलाएं अपने लिप्स पर कौन-से लिप शेड्स का इस्तेमाल करें इसे लेकर कंफ्यूज रहती हैं। लेकिन आपके स्किन टोन के मुताबिक आपके चेहरे पर पिंकिस, रेडिस, मैजेंटा, डार्क ऑरेंज कलर काफी सूट करेगा। आप किसी भी पार्टी, डे आउटिंग के लिए इन शेड्स को चुन सकती हैं।
4. डार्क स्किन टोन
डार्क स्किन टोन की महिलाएं अपने स्किन को लेकर काफी परेशान रहती हैं। उनके मन में अक्सर अपने स्किन कलर के कारण कोई भी कलर लगाने से पहले डर रहता है कि कहीं उनका लुक खराब न लगे। अगर आपकी भी डार्क स्किन टोन है तो आप अपनी स्किन को परफेक्ट बनाने के लिए रनअवे, डार्क फ्यूजिया, डार्क मैजेंटा, गोल्ड कलर के लिपस्टिक शेड्स का इस्तेमाल कर सकती हैं। यह शेड्स आपके स्किन टोन के लिए परफेक्ट हैं।
( डिस्क्लेमर : इस लेख में दी गई सभी जानकारी और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। Boldsky Hindi इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन चीजों पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। )



Click it and Unblock the Notifications
