Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान
कॉफी से चेहरा कैसे साफ करें? कॉफी में मिलाकर लगाएं ये 5 चीजें तो निखर उठेगी त्वचा
How To Clean Face With Coffee: सुबह एक कॉफी पीने से शरीर में तुरंत स्फूर्ति आ जाती है और सारी थकान मिट जाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कॉफी सिर्फ पीने के काम नहीं आती, बल्कि त्वचा के लिए भी बहुत फायदेमंद होती है? जी हां, कॉफी त्वचा पर मौजूद डेड स्किन सेल्स, ऑयल और गंदगी को रिमूव करने में मदद करती है। इसके अलावा, इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण मौजूद होते हैं, जो त्वचा को नुकसान पहुंचाने वाले फ्री रेडिकल्स को दूर करने में मदद करते हैं। साथ ही, यह त्वचा के दाग-धब्बों, मुंहासों, पिगमेंटेशन, झुर्रियों, फाइन लाइन्स और टैनिंग से छुटकारा दिलाने में भी मदद करती है। नियमित रूप से कॉफी से चेहरा साफ करने से त्वचा ग्लोइंग बनती है। तो आइए, जानते हैं कॉफी से चेहरा कैसे साफ करें?

कॉफी और दूध
अपने चेहरे को साफ करने के लिए आप कॉफी में दूध मिलाकर लगा सकते हैं। दरअसल, कच्चे दूध में लैक्टिक एसिड मौजूद होता है, जो दाग-धब्बों को दूर करने में मदद करता है। साथ ही, यह त्वचा को हाइड्रेटेड और मॉइश्चराइज्ड भी रखता है। इसके लिए आप एक कटोरी में एक चम्मच कॉफी लें।।इसमें 1-2 चम्मच कच्चा दूध डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं और हल्के हाथों से सर्कुलर मोशन में मसाज करें। करीब 10-15 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें। इससे आपकी त्वचा सॉफ्ट और ग्लोइंग नजर आएगी।
कॉफी और शहद
आप चाहें तो चेहरे को साफ करने के लिए आप कॉफी और शहद का इस्तेमाल कर सकते हैं। दरअसल, शहद त्वचा को मॉइश्चराइज करता है और उसे ग्लोइंग बनाने में मदद करता है। इसके लिए आप एक कटोरी में एक चम्मच कॉफी पाउडर लें। इसमें एक चम्मच शहद डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं और हल्के हाथों से सर्कुलर मोशन में मसाज करें। करीब 15 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें।
कॉफी और एलोवेरा
अपने चेहरे को साफ करने के लिए आप कॉफी और एलोवेरा का इस्तेमाल कर सकते हैं। एलोवेरा त्वचा पर मौजूद गंदगी को साफ करने के साथ-साथ त्वचा को टाइट करने में भी मदद करता है। इसके लिए एक कटोरी में एक चम्मच कॉफी पाउडर लें। इसमें एक चम्मच ताजा एलोवेरा जेल डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करें। करीब 10 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें।
कॉफी और गुलाब जल
आप चाहें तो कॉफी में गुलाब जल मिलाकर भी चेहरा साफ कर सकते हैं। दरअसल,गुलाब जल त्वचा को मॉइश्चराइज्ड और हाइड्रेटेड रखने में मदद करता है। साथ ही, यह त्वचा को टोन करने में भी मदद करता है। इसके लिए एक कटोरी में 2 चम्मच कॉफी पाउडर लें। इसमें 2 चम्मच गुलाब जल डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाएं और करीब 10-15 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें।
कॉफी और दही
चेहरे को साफ करने के लिए आप कॉफी में दही मिक्स करके लगा सकते हैं। दरअसल, दही में लैक्टिक एसिड मौजूद होता है, जो दाग-धब्बों और टैनिंग को कम करने में मदद करता है। साथ ही, यह त्वचा की रंगत को सुधारने में भी मदद करता है। इसके लिए आप एक कटोरी में 2 चम्मच दही लें। इसमें एक चम्मच कॉफी डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाएं और हल्के हाथ से सर्कुलर मोशन में मसाज करें। करीब 15 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें।



Click it and Unblock the Notifications
