Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
फेस्टिव सीजन में मिलेगी दमकती त्वचा, शहनाज हुसैन ने बताए ऐसे 6 असरदार नुस्खे
Glowing Skin Tips: त्योहारों का सीजन चल रहा है। धनतेरस और दिवाली के बाद अब सब लोग गोवर्धन पूजा और भैया दूज की तैयारियों में जुट गए हैं। ऐसे में, हम सभी अपने आस-पड़ोस की लड़कियों से सुंदर दिखना चाहते हैं, लेकिन घर की साफ-सफाई और सजावट में अपनी त्वचा का ख्याल रखना ही भूल जाते हैं। ऐसे में कई महिलाएं पार्लर जाने का विकल्प चुनती हैं। लेकिन कैसा हो अगर हम कहें कि आप खुद घर बैठे अपने चेहरे पर कमाल का निखार ला सकती हैं, वो भी फेमस ब्यूटी एक्सपर्ट शहनाज हुसैन की बताई टिप्स की मदद से? हम मजाक नहीं कर रहे हैं, आज हम आपको इस लेख में ब्यूटी एक्सपर्ट शहनाज हुसैन द्वारा बताए 4 ऐसी ब्यूटी टिप्स के बारे में बताने वाले हैं, जिन्हें आजमाकर आप अपने चेहरे पर कमाल का निखार पा सकती हैं वो भी बिना पैसे खर्च किए। तो फिर देर किस बात की है? आइए जानते हैं ब्यूटी एक्सपर्ट की बताई इन रेमेडीज व टिप्स के बारे में।
रोजाना करें टोनिंग
ब्यूटी एक्सपर्ट ने बताया है कि आप अपनी स्किन को ठंडक और गुलाबी निखार देने के लिए गुलाब जल का इस्तेमाल करें। गुलाब जल से टोन करने पर आपकी स्किन नेचुरल ग्लो करने लगेगी। इसके लिए आप फ्रिज में एक कटोरी में गुलाब जल रखें और उसमें कॉटन वूल पैड भिगो दें। 10 मिनट बाद कटोरी को निकालें और कॉटन पैड को अपने चेहरे पर लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करें। गालों पर बाहर और ऊपर की तरफ स्ट्रोक दें और हर स्ट्रोक को कनपटी पर हल्के दबाव के साथ खत्म करें। माथे पर बीच से शुरू करें और दोनों तरफ बाहर की ओर जाएं, इसे भी कनपटी पर खत्म करें। ठोड़ी पर गोलाई में मालिश करें। आखिर में, गुलाब जल में भीगे हुए कॉटन पैड से त्वचा को तेजी से थपथपाएं। यह तरीका आपकी स्किन को चमकदार बनाने में मदद करेगा।
घर पर करें फेशियल स्क्रब
फेशियल स्क्रब लगाने से डेड स्किन निकल जाती है और चेहरे पहले की तुलना है ज्यादा चमकदार दिखने लगता है। घर पर फेशियल करने के दो तरीके हैं-
पहला तरीका- पिसे हुए बादाम को दही के साथ मिलाएं। इसमें सूखे और पिसे हुए पुदीने के पत्ते भी मिला लें। ये भी चमक लाने में मदद करते हैं। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और कुछ मिनट तक रहने दें। फिर सर्कुलर मोश में हल्के हाथ से रगड़ें और पानी से धो लें।
दूसरा तरीका- अखरोट का पाउडर, शहद और नींबू का रस मिलाकर स्क्रब बनाएं। इसे भी ऊपर बताए तरीके से ही लगाएं। और फिर देखें कैसे आपकी स्किन ग्लो करती है।

शरीर के लिए बनाएं उबटन
आपने देखा होगा कि पुराने जमाने में शरीर की त्वचा के लिए घर पर उबटन बनाया जाता था। आज हम आपको यही बनाने का तरीका बताने वाले हैं, लेकिन शहनाज हुसैन के स्टाइल में। उबटन को बनाने के लिए आपको चाहिए गेहूं का चोकर, बेसन, दही या दूध की मलाई और एक चुटकी हल्दी। इन सभी चीजों को एक बाउल में तेल के साथ मिलाकर शरीर पर लगाएं। 20 से 30 मिनट बाद नहाते समय इसे धो लें। यह त्वचा को साफ करता था और मुलायम और चमकदार बना देता था।
चेहरे के लिए बनाएं पिक-मी-अप फेस मास्क
यह मास्क आपकी त्वचा को क्लीयर और ग्लोइंग बनाने में मदद करेगा। लेकिन जरूरी नहीं है कि यह हर स्किन टाइप वालों को सूट करे, इसलिए ब्यूटी एक्सपर्ट शहनाज हुसैन ने हर स्किन टाइप के लिए नुस्खा बताया है। जैसे-
नॉर्मल त्वचा के लिए- शहद को अंडे की सफेदी के साथ मिलाएं और चेहरे पर लगाएं। 20 मिनट बाद पानी से धो लें।
बहुत रूखी त्वचा के लिए- शहद को अंडे की जर्दी और थोड़े से दूध के साथ मिलाएं। इसे भी 20 मिनट तक लगाकर पानी से धो लें।
घर पर बनाएं फेस मास्क
आप घर पर एक और मास्क बना सकती हैं। इसे बनाने के लिए आपको दो चम्मच गेहूं का चोकर, एक-एक चम्मच बादाम का आटा (पिसे हुए बादाम), दही, शहद और गुलाब जल की जरूरत है। इन सबको बाउल में मिलाकर पेस्ट बना लें और अपने चेहरे पर लगा लें। होंठों और आंखों के आस-पास की जगह छोड़ दें। मास्क को 30 मिनट तक चेहरे पर सूखने दें और फिर धो लें। यह आपकी स्किन से सारी गंदगी को साफ करने में मदद करेगा और आपको खिलता निखार देगा।
जल्दी टैन हटाने वाला मास्क
अगर आपकी स्किन बहुत ही टैन हो गई है और कोई भी क्रीम असर नहीं कर रही है तो आप शहनाज हुसैन के बताए इस नुस्खे को बना सकते हैं। यह मास्क आपकी त्वचा को बहुत मुलायम और चमकीला बना देगा। इस टैन रिमूवल मास्क को बनाने के लिए आपको चाहिए खीरे और पपीते का गूदा, एक चम्मच दही, एक चम्मच शहद, तीन चम्मच ओटमील और एक चम्मच नींबू का रस। इसे आधे घंटे तक लगा रहने दें और फिर पानी से धो लें।



Click it and Unblock the Notifications