Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026: नवरात्रि में किस दिन कौन से रंग के कपड़े पहनें? यहां देखें 11-19 अक्टूबर की पूरी लिस्ट -
Navratri Va Durga Puja: नवरात्रि और दुर्गा पूजा में क्या अंतर है? एक ही देवी, फिर क्यों अलग हैं दोनों पर्व -
Navratri Recipes 2026: डायबिटीज के मरीज नवरात्रि व्रत में खाएं ये 5 शुगर फ्री रेसिपी, नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
मानसून में डायबिटीज के मरीज पैरों का ख्याल कैसे रखें? डॉक्टर से जानें आसान फुट केयर टिप्स -
Navratri 2026: गरबा में दिखना है स्टाइलिश? ट्राई करें ये 6 एवरग्रीन ब्लाउज डिजाइन -
पाकिस्तानियों से इतने साल ज्यादा जीते हैं भारतीय, WHO की रिपोर्ट में सामने आई औसत उम्र और मौत की वजह -
रूस में प्लेग का खौफ! महिला रिसर्चर की मौत के बाद 200 लोग किए गए क्वारंटीन, जानें कैसे फैलती है ये बीमारी -
World Cerebral Palsy Day 2026: बच्चों को विकलांग बना देती है यह बीमारी, जानें इसके कारण, लक्षण और इलाज -
Indira Ekadashi Vrat Katha: इंदिरा एकादशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, पितरों को मिलता है मोक्ष -
Indira Ekadashi 2026: ॐ नमो भगवते वासुदेवाय...इंदिरा एकादशी पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
How to Get Glowing skin: महंगे क्लींजर और फेस वॉश की जगह इस चीज से धोएं चेहरा, मिलेगा गुलाबी निखार
How To Make Skin Glowing: गर्मी के मौसम में त्वचा को अतिरिक्त देखभाल की जरूरत होती है। तेज धूप, पसीना, धूल-मिट्टी और प्रदूषण की वजह से कई तरह की स्किन प्रॉब्लम्स लगती हैं। साथ ही, चेहरे की प्राकृतिक चमक धीरे-धीरे कम होने लगती है। गर्मी के मौसम में कई लोगों को पिंपल्स, ब्लैकहेड्स, पिगमेंटेशन और टैनिंग जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में, अधिकतर लोग अपनी स्किन को डीप क्लीन करने के लिए महंगे फेसवॉश और क्लींजर का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन इनमें हानिकारक केमिकल्स मौजूद होते हैं, जो लंबे समय में त्वचा को नुकसान पहुंचा सकते हैं। ऐसे में, आप चाहें तो ग्लोइंग स्किन पाने के लिए घर में तैयार होने वाले बेसन फेस पैक को क्लींजर के तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं। जी हां, बेसन न सिर्फ त्वचा को एक्सफोलिएट करता है, बल्कि पिंपल्स, ब्लैकहेड्स और टैनिंग की समस्या से भी छुटकारा दिला सकता है। इसके नियमित उपयोग से त्वचा मुलायम और चमकदार भी बनती है। तो आइए, जानते हैं बेसन का फेस पैक बनाने का तरीका -

बेसन फेस पैक बनाने के लिए सामग्री
1 चम्मच बेसन
2 से 3 चम्मच कच्चा दूध
आधा चम्मच शहद
एक चुटकी हल्दी (वैकल्पिक)
बेसन फेस पैक बनाने का तरीका
सबसे पहले एक कटोरी में बेसन, कच्चा दूध और शहद डालें। अगर चाहें तो एक चुटकी हल्दी भी मिला सकते हैं। सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाकर स्मूद पेस्ट तैयार कर लें। ध्यान रखें कि पेस्ट न ज्यादा पतला हो और न ही बहुत गाढ़ा।
लगाने का तरीका
चेहरे को पहले सामान्य या हल्के गुनगुने पानी से साफ कर लें। इसके बाद तैयार पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर समान रूप से लगाएं। आंखों के आसपास के हिस्से को छोड़ दें। लगभग 10 से 15 मिनट तक इसे लगा रहने दें। जब पैक हल्का सूख जाए तो उंगलियों की मदद से धीरे-धीरे मसाज करें और फिर सादे पानी से चेहरा धो लें।
ड्राई स्किन वाले क्या करें?
अगर आपकी त्वचा बहुत ज्यादा रूखी है तो कच्चे दूध की जगह थोड़ी-सी ताजी मलाई का इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे त्वचा को अतिरिक्त नमी मिल सकती है और चेहरा अधिक मुलायम महसूस हो सकता है।
इन बातों का रखें ध्यान
यदि आपकी त्वचा संवेदनशील है या किसी चीज से एलर्जी की समस्या है, तो इस पैक को लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें। किसी भी तरह की जलन या परेशानी होने पर इसका इस्तेमाल बंद कर दें और जरूरत पड़ने पर त्वचा विशेषज्ञ की सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
