Latest Updates
-
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह
Bindi Allergy Treatment : सुहाग की निशानी बिंदी को लगाने से होती है खुजली, तो ये चीज करें
Bindi Allergy Treatment :बिंदी को हिंदू धर्म में सुहागन का सबसे प्रमुख श्रृंगारों में से एक है । कहा जाता है कि माथे पर लाल बिंदी लगाए बिना विवाहित महिलाओं का श्रृंगार अधूरा रहता है। कुछ घरों में महिलाएं पूरे दिन बिंदी लगाए रहती हैं। जिसके कारण माथे पर लालिमा और खुजली जैसी स्किन एलर्जी हो सकती है।

दरअसल, बिंदी को चिपकाने के लिए पैरा टर्शियरी ब्यूटिल फिनॉल केमिकल का इस्तेमाल किया जाता है।
कई महिलाओं की स्किन काफी सेंसटिव होती है। जिस वजह से उन्हें एलर्जी की समस्या हो सकती है। आज हम आपको कुछ घरेलू नुस्खों के बारे में बता रहे हैं, जिनको इस्तेमाल करके आप बिंदी से होने वाली एलर्जी से छुटकारा पा सकती हैं।
ऐलोवेरा जेल
अगर आप रात को सोने से पहले अगर आप फोरहेड वाले हिस्से पर रोजाना एलोवेरा जेल लगाएंगी तो इससे आपकी त्वचा को एलर्जी से लड़ने की क्षमता मिलेगी। एलोवेरा में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-सेप्टिक गुण होते हैं, जो त्वचा को एलर्जी से बचाकर रखते हैं।
माथे पर लगाए मॉइश्चराइजर
कई बार ऐसा देखा जाता है कि ये एलर्जी रूखेपन की वजह से होती है। ऐसे में दिन में तीन से चार बार माथे पर मॉइश्चराइजर लगाएं। ताकि बिंदी लगाने की जगह पर नमी बनीं रहे।
नारियल तेल
बिंदी लगाने की जगह पर नारियल तेल से रोजाना दो मिनट तक मसाज करें। नारियल का तेल स्किन के लिए बेस्ट मॉइश्चराइजिंग एजेंट माना जाता है। इससे त्वचा में नमीं रहेगी और बिंदी की एलर्जी से राहत मिलेगी।
कुमकुम लगाएं
माथे पर कम चिपचिपी बिंदी लगाएं या रोजाना एक ही जगह पर बिंदी लगाने से बचें। अगर इन सब नुस्खों को इस्तेमाल करने के बाद भी आपकी एलर्जी कम नहीं हो रही तो कुमकुम वाली बिंदी का इस्तेमाल करें। इसे चिपकाना नहीं पड़ता। वहीं ये स्किन पर कोई इफेक्ट भी नहीं डालती।



Click it and Unblock the Notifications
