Latest Updates
-
कहीं आप भी तो नहीं पी रहे डिटर्जेंट वाला दूध? FSSAI के बताए इस सिंपल टेस्ट से मिनटों में करें चेक -
Indira Ekadashi 2026: 5 या 6 अक्टूबर, कब है इंदिरा एकादशी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि
Smelly Feet: गर्मी में पांव के पसीने ने कर दिया बुरा हाल, इन घरेलू नुस्खों से पाएं आराम
गर्मी में पसीने की समस्या आना आम बात है। लेकिन इस मौसम में पांव में बहुत ज्यादा पसीना आता है। ज्यादा पसीना आने से पांव से बदबू आने लगती है और फंगल इंफेक्शन का डर बढ़ जाता है।
अगर दिनभर जूते पहनने की वजह से आपके पांव के तलवों में भी खूब पसीना आता है और उसकी वजह से खूब बदबू आती है तो आप इन घरेलू उपायों से पांव को पसीने और फंगल इंफेक्शन से बच सकते हैं।

नमक के पानी से पैर धोएं
पांव को पसीने की बदबू और फंगल इंफेक्शन से बचाने के लिए एक टब में गुनगनुा पानी डालें और उसमें एक चम्मच नाम और कुछ बूंदे नींबू का रस डालकर पैरों आधे घंटे तक डुबोकर रखें। पानी से पैर निकालने के बाद बाद पांव को तुरंत पौंछने की बजाय सूखने दें। फिर अच्छी सी मॉइश्चराइजर क्रीम लगाएं।
नींबू के छिलके
नींबू के छिलकों को तलवों पर रगड़ने से भी पांव के पसीने की समस्या से निजात मिलती हैं। नींबू के छिलको को रगड़ने के बाद पानी से साफ कर लें।
तेज पत्ता का स्प्रे बनाएं
पांव में अधिक पसीना आने से बदबू की वजह से आपको शर्मिंदा होना पड़ सकता है। इसके लिए आप तेज पत्ता से एक स्प्रे तैयार करें। इसके लिए चार तेज पत्तों को 2 गिलास पानी में डालकर उबाले। जब पानी आधा हो जाए तो गैस को बंद कर इसे ठंडा होने दे और अब इसे एक बोतल में भर दें। हर दिन जूते पहनने से पहले पांव में स्प्रे करें। इससे पसीना आएगा न ही पांव से बदबू।
गुलाब जल
पानी में गुलाब जल की बूंदों को मिलाकर इसमें तलवों को डुबाकर रखें। इसमें मौजूद कूलिंग एजेंट पांव को को ठंडक का अहसास देने के साथ बदबू भी हटाएंगे। इसके अलावा आप चाहे तो गुलाब जल की कुछ बूंदें डालकर तलवों पर रगड़ सकते हैं।
पाउडर लगाएं
जिन लोगों को पांव में ज्यादा पसीना आता है। वो लोग तलवों पर पाउडर लगाए इससे स्किन ड्राय रहती है लेकिन सेंटेड पाउडर का इस्तेमाल करने से बचें।



Click it and Unblock the Notifications
