Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Summer Tips: अंडरआर्म्स की बदबू के कारण हो रहे हैं शर्मिंदा, इस्तेमाल करें ये DIY एप्पल साइडर विनेगर हैक्स
सेब के सिरके को फरमेंट सेबों से बनाया जाता है, और इसकी अनोखी खुशबू एसिटिक एसिड के कारण होती है। यह एसिड सेल्स मेंबरेन को खत्म करके बैक्टीरिया को मारता है। कई लोग इसका इस्तेमाल स्किन केयर के लिए भी करते हैं।
इस गर्मी में पसीने और उमस के कारण अगर आपके भी अंडरआर्म्स से बदबू आने की समस्या बहुत ज्यादा बढ़ गई है तो आप भी एप्पल साइडर विनेगर का इस्तेमाल कर इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। आज हम आपके लिए कुछ ऐसी ही होम रेमेडीज लेकर आए हैं जिसके इस्तेमाल से आपको अंडरआर्म्स की बदबू से छुटकारा भी मिलेगा और वो सॉफ्ट भी रहेगा।

1. डाइल्यूटेड एप्पल साइडर विनेगर स्प्रे
इस स्प्रे को बनाने के लिए बस आपको एक स्प्रे बोतल, एक कप चम्मच एप्पल साइडर विनेगर और एक कप पानी में मिलाना है। इसके बाद नहाने के बाद इस मिश्रण को आप अपने अंडर आर्म्स पर स्प्रे करें और थोड़ी देर हवा में सूखने दें। इस सिरके में मौजूद एसिड आपकी स्किन के पीएच को संतुलित करने और बदबू को कंट्रोल करने में मदद करता है। इतना ही नहीं किसी भी जलन से बचने के लिए पहले आप इसे अपने हाथों पर पैच टेस्ट करके देख लें।
2. एप्पल साइडर विनेगर सोक
इसे बनाने के लिए आपको बस एक कटोरी गर्म पानी में आधा कप एप्पल साइडर विनेगर मिलाना है। इसके बाद एक साफ कपड़े को इस मिश्रण में भिगोएं और इसे अपने अंडरआर्म्स पर 10-15 मिनट के लिए लगाकर छोड़ दें। इसके बाद ठंडे पानी से अपने अंडरआर्म्स को साफ कर लें और सुखा लें। इस मिश्रण से आपके अंडरआर्म्स के डेड स्किन सेल्स एक्सफोलिएट होता है और स्किन को मुलायम बनाने में भी मदद कर सकता है।
3. एप्पल साइडर विनेगर और शहद का मास्क
इस अंडरआर्म्स मास्क बनाने के लिए एक छोटी कटोरी में 2 बड़े चम्मच सेब का सिरका और 1 बड़ा चम्मच शहद मिलाएं। इस मिश्रण को अपने अंडरआर्म्स पर लगाएं और 10 मिनट के लिए स्किन को ऐसे ही हवा में छोड़ दें। फिर इसके बाद ठंडे पानी से अपने अंडरआर्म्स को साफ कर लें। शहद एक प्राकृतिक ह्यूमेक्टेंट है जो स्किन को मॉइस्चराइज करने में मदद कर सकता है, जबकि सेब का सिरका पीएच को संतुलित करने और अंडरआर्म्स से आने वाली बदबू को कंट्रोल करने में मदद कर सकता है।
( डिस्क्लेमर : इस लेख में दी गई सभी जानकारी और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। Boldsky Hindi इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन चीजों पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। )



Click it and Unblock the Notifications
