Latest Updates
-
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका
Yellow Teeth Remedies: दांतों का पीलापन दूर करने के 5 आसान और असरदार घरेलू उपाय
How To Get White Teeth At Home: दांत हमारे चेहरे की सुंदरता को बढ़ाते हैं। लेकिन पीले दांत मुस्कान पर ग्रहण लगा देते हैं। ये तो आप भी मानेंगे कि हर व्यक्ति के व्यक्तित्व का आईना होती है। वो ही है जो व्यक्ति के चेहरे का नूर होती है लेकिन कई बार पीले दातों की वजह से वो नूर कहीं खो सा जाता है। ऐसे में न तो किसी महफिल में खुलकर हंस पाते हैं और न ही किसी से बात करते हुए कॉन्फिडेंट महसूस कर पाते हैं। दांतों पर जमा पीलापन बहुत अधिक मात्रा में चाय-कॉफी पीने से और ठीक से दांतों की सफाई न करने की वजह से होता है। बहुत से लोग सफेद दांत पाने के लिए मंहगे टूथ पेस्ट का इस्तेमाल करते हैं तो कुछ ट्रीटमेंट लेते हैं। अगर आपके भी दांत पीले पड़ गए हैं तो फिक्र मत किजिए क्योंकि हम आपके लिए लेकर आए हैं ऐसे 5 घरेलू उपाय जिन्हें फॉलो कर आप एक ही बार में मोतियों जैसे चमचमाते सफेद दांत पा सकते हैं। बात खर्च की करें तो समझ लें जीरो पैसे क्योंकि जिन चीजों के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं वो तो आपकी रसोई में ही मौजूद हैं। आइए फिर जान लें उन अचूक उपायों के बारे में और चमकाएं अपने दांत फिर दोस्तों-यारों की महफिल हो या फिर ऑफिस की पार्टी हर कहीं और हर कोई अपकी मुस्कान की तारीफ करे बिना रह नहीं पाएगा।

1. बेकिंग सोडा और नींबू का जादू (Baking Soda & Lemon)
बेकिंग सोडा एक प्राकृतिक ब्लीचिंग एजेंट है जो दांतों की सतह से जिद्दी दागों को खुरचकर निकाल देता है। आप एक चुटकी बेकिंग सोडा में कुछ बूंदें नींबू के रस की मिलाएं। इस पेस्ट को उंगली की मदद से दांतों पर 1 मिनट तक मलें और फिर कुल्ला कर लें। इसे हफ्ते में केवल एक बार ही करें, क्योंकि इसका अधिक इस्तेमाल इनेमल को नुकसान पहुंचा सकता है।
2. सरसों का तेल और नमक (Mustard Oil & Salt)
यह भारत का सबसे पुराना और भरोसेमंद नुस्खा है। नमक एक नेचुरल स्क्रब की तरह काम करता है और सरसों का तेल बैक्टीरिया को खत्म करता है। आप आधा चम्मच सरसों के तेल में एक चुटकी सेंधा नमक या सादा नमक मिलाएं। इससे दांतों और मसूड़ों की हल्की मालिश करें।
3. केले के छिलके का कमाल (Banana Peel Hack)
केले के छिलके में पोटेशियम, मैग्नीशियम और मैंगनीज जैसे मिनरल्स प्रचुर मात्रा में होते हैं, जो दांतों की चमक लौटाने में मदद करते हैं। पहले आप केले खा लें और फिर उसके छिलके के अंदरूनी (सफेद) हिस्से को अपने दांतों पर 2-3 मिनट तक रगड़ें और फिर ब्रश कर लें।
4. स्ट्रॉबेरी का पेस्ट (Strawberry Rub)
स्ट्रॉबेरी में 'मैलिक एसिड' होता है, जो दांतों के दाग-धब्बों को हटाने में बहुत प्रभावी है। अगर आपके दांत पीले पड़ गए हैं को आप एक पकी हुई स्ट्रॉबेरी को मैश करके उसका पेस्ट बनाएं और दांतों पर लगाएं। 5 मिनट बाद पानी से धो लें।
5. सेब का सिरका (Apple Cider Vinegar)
दांतों की सफेदी और मुंह के पीएच लेवल को बैलेंस करने के लिए यह एक शानदार उपाय है। इसके इस्तेमाल करने का तरीका भी जान लें। सबसे पहले एक कप पानी में आधा चम्मच सेब का सिरका मिलाएं। इस मिश्रण से कुल्ला (Gargle) करें। ध्यान रहे कि सिरका कभी भी सीधे दांतों पर न लगाएं, इसे हमेशा पानी में घोलकर ही इस्तेमाल करें।



Click it and Unblock the Notifications
