Latest Updates
-
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व -
Global Handwashing Day 2026: इस बार किस थीम के साथ मनाया जा रहा है यह दिन? जानें हाथ धोने का सही तरीका
ऑफिस या पार्टी में ड्रेस से उभरे हुए निप्पल्स की वजह से होती है शर्मिंदगी, ट्राय करें ये 3 हैक्स
Protruding Nipple : अक्सर ऐसा होता है कि ब्रा पहनने के बावजूद भी निप्पल का शेप नजर आता है। ऐसा ऑफिस में मीटिंग के दौरान, घर पर आए गेस्ट के सामने या अन्य किसी भी स्थिति में हो सकता है, जिसकी वजह से महिलाएं काफी ऑकवर्ड हो जाती हैं। इसकी वजह से शर्मिंदगी उठानी पड़ती हैं।
यदि आपके साथ भी ऐसा होता है, तो परेशान न हों, कुछ ट्रिक्स को अपना कर आप इसे अवॉयड कर सकती हैं। हम आपको यहां 3 ऐसे ट्रिक्स बता रहे हैं, जो निप्पल के शेप को नजर नहीं आने देंगे।

क्या है प्रोट्रूडिंग निप्पल की समस्या
प्रोट्रूडिंग निप्पल ब्रेस्ट के सतह से कुछ मिलीमीटर ऊपर उठे हुए और सामान्य शेप से ज्यादा उभरे हुए दिखते हैं। ठंड लगने या ज्यादा परिश्रम या उत्तेजित होने पर ये सख्त हो जाते हैं और कपड़े के ऊपर से नजर आने लगते हैं।
पैंटी लाइनर से करें कवर
अगर यह आपके साथ आए दिन होता है, तो हम आपके लिए लाएं हैं एक ईजी तरीका। इसके लिए पैंटी लाइनर को बीच से काट कर दो भाग में बांट लें और सर्कल शेप दें। आप इसे अपने ब्रा के अंदर फिक्स कर सकती हैं। इससे आपके इरेक्टेड निप्पल का शेप आपके कपड़े से नजर नहीं आएगा।
पैडेड ब्रा है एक सबसे आसान तरीका
निप्पल के शेप को अवॉइड करने का सबसे अच्छा तरीका है, पडेड ब्रा पहनें। ऑफिस या मीटिंग में शर्मिंदगी से बचने के लिए अपने साइज और शेप के अनुसार पैडेड ब्रा चुनें, खासकर हल्के रंग और कपड़े के शर्ट और टीशर्ट के साथ इसे जरूर पहनें।
डार्क रंग के मल्टी कलर टॉप पहनें
यदि आपके निप्पल ठंड लगते ही या बॉडी मूवमेंट की वजह से बार-बार इरेक्ट हो जाते हैं और हर प्रकार के कपड़े से विजिबल होते हैं, तो आपको डार्क रंग के मल्टी कलर कपड़े पहने से इस स्थिति को अवॉइड करने में मदद मिलेगी।



Click it and Unblock the Notifications
