Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
इस होममेड एंटी एजिंग कोलेजन पाउडर से, 55 की उम्र में भी 25 की दिखेंगी
समय की चक्र किसी के लिए भी रोक पाना संभव नहीं है। जैसे-जैसे समय गुजरता है, हमारे शरीर और स्किन में भी बदलाव नजर आने लगते हैं। उम्र बढ़ने के साथ-साथ रिंकल्स व फाइन्स लाइन्स नजर आना बेहद स्वाभाविक है। इस स्थिति में अक्सर हम सभी मार्केट में मौजूद एंटी-एजिंग प्रोडक्ट्स खरीदना शुरू कर देते हैं।
ये फैन्सी प्रोडक्ट हमारी स्किन को यंगर बनाने का दावा करते हैं। हालांकि, इनमें कई तरह के केमिकल्स का इस्तेमाल किया जाता है। इतना ही नहीं, मार्केट में मिलने वाले एंटी-एजिंग प्रोडक्ट्स बहुत अधिक महंगे होते हैं, जिसके कारण आपकी जेब पर भी काफी बोझ पड़ता है।

ऐसे में सबसे अच्छा तरीका है कि आप अपने घर में इस एंटी-एजिंग कोलेजन पाउडर को बनाएं और इस्तेमाल करें। केमिकल फ्री होने के कारण आप बिना किसी टेंशन के इसे इस्तेमाल कर पाएंगी और इससे आपकी स्किन कुछ ही दिनों में यंगर और ब्यूटीफुल नजर आने लगेगी। तो चलिए जानते हैं कि आप घर पर एंटी-एजिंग कोलेजन पाउडर किस तरह तैयार कर सकती हैं-
घर पर एंटी-एजिंग कोलेजन पाउडर कैसे बनाएं? घर पर एंटी-एजिंग कोलेजन पाउडर बनाने के लिए आपको कुछ चीजों की जरूरत होगी।

सामग्री
कोलेजन पेप्टाइड्स - स्किन को यूथफुल दिखाने के लिए।
विटामिन सी पाउडर - एंटीऑक्सीडेंट आपकी स्किन के लिए एक सुपरहीरो की तरह काम करते हैं।
बायोटिन - स्किन, बालों और नाखूनों के लिए बेहद फायदेमंद।
हयालूरोनिक एसिड - स्किन को हाइड्रेटेड और प्लम्प लुक देने के लिए।
डस्ट - यह वैकल्पिक है।
इसे कैसे बनाना है?
एंटी-एजिंग कोलेजन पाउडर बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में में कोलेजन पेप्टाइड्स, विटामिन सी पाउडर, बायोटिन और हायल्यूरोनिक एसिड डालें।
इसे अच्छी तरह मिक्स करें। अब इस तैयार मिश्रण को एक एयरटाइट कंटेनर में डालें।
और बस आपका एंटी-एजिंग कोलेजन पाउडर बनकर तैयार है। यह कुछ ही दिनों में आपकी स्किन को यूथफुल दिखाने में मदद करेगा।
एंटी-एजिंग कोलेजन पाउडर को इस्तेमाल कैसे करें?
एक बार एंटी-एजिंग कोलेजन पाउडर बनाने के बाद आपको यह भी जानना चाहिए कि आपको इसे इस्तेमाल किस तरह करना है। इसके लिए आपको कुछ स्टेप्स फॉलो करने होंगे-
• सबसे पहले अपनी स्किन को अच्छी तरह साफ करें। किसी भी मेकअप, गंदगी या ऑयल को चेहरे से हटाने के लिए जेंटल क्लींजर का उपयोग करें।
• कोई भी पाउडर लगाने से पहले अपनी त्वचा को एक्सफोलिएट करें। इससे डेड स्किन सेल्स को हटाने में मदद मिल सकती है, जिससे कोलेजन बेहतर तरीके से स्किन के भीतर प्रवेश कर पाता है। हालांकि, हर दिन स्किन को एक्सफोलिएट ना करें और ना ही हर दिन ऐसा करें। इससे स्किन में जलन हो सकती है।
• अब अपने चेहरे को साफ तौलिए से धीरे से थपथपाकर सुखाएं। कभी भी चेहरे को रगड़कर ना पोछें।
• अब आप अपने हाथ की हथेली या फिर किसी एप्लिकेटर की मदद से इसे अपनी स्किन पर लगाएं।
• अगर आप चाहें तो इस होममेड कोलेजन पाउडर को अपने रेग्युलर मॉइश्चराइज़र या सीरम के साथ मिक्स करके भी स्किन पर अप्लाई कर सकते हैं।
• इस मिश्रण को अपने चेहरे पर समान रूप से लगाएं। हालांकि, उन जगहों पर अधिक फोकस करें, जहां पर आप फाइन लाइन्स और रिंकल्स को नोटिस करते हैं।
• अब ऊपर और बाहर की ओर हल्के हाथों से मसाज करें। ऐसा करने से कोलेजन को स्किन में अब्जॉर्ब होने में मदद मिलती है।
• कोई भी अन्य स्किन केयर प्रोडक्ट या फिर मेकअप लगाने से पहले कुछ देर रुकें। जिससे कोलेजन आसानी से स्किन अब्जॉर्ब हो पाए।
• यदि आप दिन के समय एंटी-एजिंग कोलेजन पाउडर का इस्तेमाल कर रहे हैं तो अपनी स्किन को यूवी किरणों से बचाने के लिए ब्रॉड-स्पेक्ट्रम सनस्क्रीन लगाना बिल्कुल भी ना भूलें।



Click it and Unblock the Notifications
