Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
सेंसिटिव स्किन के लिए चाहिए केमिकल फ्री बॉडी वॉश, घर पर एलोवेरा के इस्तेमाल से करें तैयार
नहाने के दौरान अधिकतर लोग बॉडी वॉश का इस्तेमाल करते हैं। साबुन के मुकाबले बॉडी वॉश में कम केमिकल का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन मार्केट में मिलने वाले बॉडी वॉश में भी केमिकल होता है, जो आपकी स्किन को नुकसान पहुंचा सकता है।
अगर आपकी स्किन सेंसेटिव है तो आपको ज्यादा स्किन केयर की जरूरत है। ऐसे में आप मार्केट में मिलने वाले बॉडी वॉश के स्थान पर घर पर बने केमिकल फ्री बॉडी वॉश बना सकते हैं। आज हम इस आर्टिकल के जरिए आपके लिए एलोवेरा जेल से बने बॉडी वॉश की आसान रेसिपी लेकर आए हैं, जिसके इस्तेमाल से आपकी स्किन सॉफ्ट हो जाएगी और ग्लो करने लगेगी।

एलोवेरा बॉडी वॉश
सामग्री -
* लिक्विड कैस्टाइल सोप - 1 कप
* एलोवेरा जेल - 1/4 कप
* विटामिन ई तेल - 1 चम्मच
* एसेंशियल ऑयल - 10-15 बूंदें
* बादाम या जैतून का तेल - 1 बड़ा चम्मचा
बॉडी वॉश बनाने की विधि -
1. बॉडी वॉश को बनाने के लिए एक कटोरी में लिक्विड कैस्टाइल सोप और एलोवेरा जेल डालकर मिक्स कर लें।
2. इसके बाद इसमें विटामिन ई का तेल और एसेंशियल ऑयल की कुछ बूंदें डालकर इसे मिला दें।
3. इसमें मॉइस्चराइजिंग के लिए बादाम या जैतून का तेल भी डालकर मिला दें।
4. इस बॉडी वॉश को स्टोर करने के लिए किसी कंटेनर या बोतल में डालकर रख दें।
5. आपका होममेड एलोवेरा बॉडी वॉश उपयोग के लिए तैयार है। नहाते समय इसका इस्तेमाल करें।
एलोवेरा बॉडी वॉश के स्किन बेनिफिट्स -
1. स्किन को करें मॉइस्चराइज
एलोवेरा में मॉइस्चराइजिंग गुण होते हैं जो आपकी स्किन को हाइड्रेट और पोषण देने में मदद कर सकते हैं। यह ड्राई और सेंसिटिव स्किन के लिए फायदेमंद हो सकता है, क्योंकि यह आपकी स्किन की नमी को बनाए रखने और स्किन को ड्राई होने से रोक सकता है।
2. चिड़चिड़ी स्किन को दें राहत
एलोवेरा में सूथिंग और ठंडक देने वाले गुण होते हैं जो चिड़चिड़ी या सूजन वाली स्किन को शांत करने और राहत देने में मदद कर सकता है। यह सनबर्न, चकत्ते या त्वचा की हल्की जलन के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
3. स्किन को करें क्लीन
तरल कैस्टाइल साबुन जैसी नेचुरल सामग्री से बना घर का बना एलोवेरा बॉडी वॉश एक सॉफ्ट क्लींजिग देने का काम करता है। यह स्किन से गंदगी, एक्सट्रा ऑयल और अशुद्धियों को हटाने में मदद करता है।
4. एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण
एलोवेरा में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो स्किन में सूजन और रेडनेस को कम करने में मदद कर सकते हैं। यह इसे पिंपल्स या सोरायसिस जैसी स्थितियों के लिए उपयोगी बनाता है।



Click it and Unblock the Notifications
