Latest Updates
-
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
घर पर बनाएं ये क्रीम और पिंपल्स को कहें बाय-बाय
पिंपल्स एक ऐसा स्किन इश्यू है, जिसका सामना हम सभी ने कभी ना कभी किया है। अमूमन जब चेहरे पर पिंपल्स नजर आते हैं तो हम उन्हें जल्द से जल्द दूर भगाना चाहते हैं। ऐसे में हम सभी सबसे पहले मार्केट में मिलने वाले एंटी-एक्ने प्रोडक्ट्स को खरीदना शुरू कर देते हैं।
ऐसे में हम पहले एक फिर दूसरा प्रोडक्ट इस्तेमाल करते हैं और कोई भी असर नजर ना आने पर काफी निराश हो जाते हैं। हालांकि, अगर आप चाहें तो इस प्रॉब्लम को सॉल्व करने के लिए खुद घर पर ही एंटी-एक्ने क्रीम तैयार कर सकते हैं।

यूं तो मार्केट में पहले से ही कई सॉल्यूशन अवेलेबल हैं। लेकिन मार्केट में मिलने वाली क्रीम्स हर स्किन पर अच्छी तरह काम नहीं करती हैं। कभी-कभी इससे स्किन पर रिएक्शन भी हो जाता है। इसलिए, सबसे अच्छा तरीका है कि आप घर पर ही एंटी-एक्ने क्रीम तैयार करें। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको पिंपल्स से निजात पाने के लिए घर पर ही क्रीम बनाने के आसान तरीके के बारे में बता रहे हैं-

शिया बटर से बनाएं एंटी-एक्ने क्रीम
शिया बटर ना केवल आपकी स्किन को नमी प्रदान करता है, बल्कि यह एक्ने सहित दाग-धब्बों के इलाज में भी मददगार है। आप शिया बटर और एसेंशियल ऑयल की मदद से एक्ने के लिए एक बेहतरीन क्रीम तैयार कर सकत हैं।
आवश्यक सामग्री
• 2 बड़े चम्मच शिया बटर
• 3-5 बूंदे लैवेंडर एसेंशियल ऑयल
• 2-3 बूंदे लेमन एसेंशियल ऑयल
क्रीम बनाने का तरीका-
• एंटी-एक्ने क्रीम बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में दो बड़े चम्मच कच्चा शिया बटर डालें।
• अब आप शिया बटर को व्हिस्क से जोर से तब तक हिलाएं जब तक कि यह क्रीमी न हो जाए।
• अब आप इसमें एसेंशियल ऑयल डालकर अच्छी तरह मिक्स करें।
• आपकी क्रीम बनकर तैयार है। आप इसे एक छोटे कंटेनर में डालें।
• अब आप अपने फेस को क्लीन करें और उसे सूखने दें।
• अब आप अपनी उंगली का उपयोग करके क्रीम लें और उसे अपनी प्रभावित स्किन पर लगाएं।
• क्रीम से अच्छी तरह मसाज करें।

खीरे और एलोवेरा जेल की मदद से बनाएं क्रीम
खीरा और एलोवेरा जेल स्किन को सूदिंग इफेक्ट प्रदान करते हैं। जब आप नींबू और अदरक को मिक्स करके एक क्रीम तैयार करते हैं तो इससे एक्ने से भी निजात मिलती है।
आवश्यक सामग्री-
• एक टुकड़ा अदरक
• एक नींबू का छिलका
• एक चौथाई खीरा
• दो-तीन चम्मच एलोवेरा जेल
इस्तेमाल का तरीका-
• सबसे पहले अदरक को छीलकर छोटे-छोटे टुकड़ो में काट लें।
• अब आप नींबू को छील लें और उसका छिलका अलग कर लें।
• साथ ही खीरे को भी छोटा-छोटा काट लें।
• अब आप इन तीनों को अच्छी तरह ब्लेंड कर लें।
• अब इसे छानकर इसका रस निकाल लें।
• इसके बाद, आप एक बाउल में दो से तीन बड़े चम्मच एलोवेरा जेल और तैयार रस को डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें।
• आपकी एंटी-एक्ने क्रीम बनकर तैयार है। आप इसे एक कंटेनर में स्टोर कर लें।
• आप इसे दिन में दो से तीन अपनी स्किन पर लगाएं।

विटामिन सी से बनाएं क्रीम
विटामिन सी ना केवल आपकी स्किन को अधिक लाइटन करने में मदद करता है। जब आप इसे अपने स्किन केयर रूटीन में शामिल करते हैं तो जल्द ही आपको दाग-धब्बों व मुंहासों से भी निजात मिल जाती है।
आवश्यक सामग्री
• 1/4 कप शिया बटर
• 1 चम्मच विटामिन सी पाउडर
• 2 चम्मच गुलाब के बीज का तेल
• 5-6 बूंदे टी ट्री एसेंशियल ऑयल
• 6 बूंदें लैवेंडर एसेंशियल ऑयल
इस्तेमाल का तरीका-
• सबसे पहले शिया बटर को एक डबल बॉयलर में तब तक गर्म करके पिघलाएं।
• अब आप गैस बंद करें और जब यह थोड़ा ठंडा हो जाए, तो इसमें एसेंशियल ऑयल और विटामिन सी पाउडर डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
• अब आप इसे एक छोटे कांच के कंटेनर में डालें और रात भर रेफ्रिजरेटर में रहने दें।
• अब आप अपने चेहरे को धोकर सुखा लें और फिर उंगली की मदद से थोड़ी सी क्रीम लें।
• अब आप इसे अपनी स्किन के प्रभावित एरिया पर लगाएं और अच्छी तरह मसाज करें।



Click it and Unblock the Notifications
