Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
घर पर ही बनाएं ये डार्कनेस रिमूवल क्रीम, हफ्तेभर में चमक जाएंगे घुटने और कोहनी
स्किन डिस्कलरेशन की सबसे ज्यादा समस्या घुटनों और कोहनी के आसपास देखी जाती है। यह हमारे शरीर के ऐसे हिस्से हैं, जहां की स्किन का कलर थोड़ा अधिक डार्क होता है। इसका कारण हाइपरपिग्मेंटेशन है, जो स्किन के रंग को गहरा कर सकती है। जिसके कारण अक्सर घुटने या कोहनी काली नजर आती हैं और यह बिल्कुल भी अच्छी नहीं लगती हैं।
वैसे घुटनों और कोहनी के आसपास मेलेनिन का अधिक उत्पादन कई कारणों से हो सकता है-जैसे सूरज की रोशनी के अत्यधिक संपर्क में आना, डेड स्किन सेल्स का निर्माण होना या फिर इन जगहों पर लगातार रगड़ लगना। अमूमन हमें यह समझ ही नहीं आता है कि शरीर के इन हिस्सों में स्किन डिस्कलरेशन की समस्या से कैसे निपटा जाए।
आज हम आपको ऐसी कुछ क्रीम्स के बारे में बता रहे हैं जो कोहनी व घुटनों के स्किन डिस्कलरेशन को दूर करेंगी। इतना ही नहीं, आप इन क्रीम्स को आसानी से अपने घर पर ही बेहद कम सामग्री की मदद से बना सकते हैं-

एलोवेरा जेल और नारियल तेल से बनाएं क्रीम
एलोवेरा जेल में एलोसिन पाया जाता है, जो मेलेनिन उत्पादन में शामिल एंजाइम टायरोसिनेस की गतिविधि को रोकता है, जिससे कारण स्किन पिग्मेंटेशन को कम करने में मदद मिलती है। वहीं, नारियल तेल त्वचा को हाइड्रेशन और पोषण देता है।
आवश्यक सामग्री-
• 2 बड़े चम्मच ताजा एलोवेरा जेल
• 1 बड़ा चम्मच नारियल तेल
इस्तेमाल करने का तरीका-
• सबसे पहले एलोवेरा का पत्ता तोड़कर उसका फ्रेश जेल निकाल लें।
• अब एलोवेरा जेल में नारियल तेल डालकर अच्छी तरह मिक्स करें।
• तैयार मिश्रण को घुटनों और कोहनियों पर लगाएं और धीरे से मसाज करें।
• इसे करीबन आधे घंटे तक ऐसे ही लगा रहने दें।
• अंत में, पानी की मदद से इसे धो लें।
ओटमील और शहद से बनाएं क्रीम
ओटमील में एक्सफोलिएटिंग गुण होते हैं जो डेड स्किन सेल्स को हटाने में मदद करते हैं। इससे स्किन डिस्कलरेशन की समस्या भी काफी हद तक दूर होती है और आपकी स्किन अधिक इवन टोन नजर आती है। वहीं, शहद त्वचा को नमी देता है और इसमें जीवाणुरोधी गुण होते हैं।
आवश्यक सामग्री-
• 2 बड़े चम्मच पिसा हुआ ओटमील
• 1 बड़ा चम्मच शहद
• 1 बड़ा चम्मच दूध
इस्तेमाल करने का तरीका-
• एक बाउल में पिसा हुआ ओटमील, शहद और दूध मिलाकर पेस्ट बना लें।
• मिश्रण को घुटनों और कोहनियों पर लगाएं और धीरे-धीरे सर्कुलर मोशन में मसाज करें।
• इसे करीबन आधे घंटे के लिए ऐसे ही रहने दें और फिर अंत में गुनगुने पानी से धो लें।
एलोवेरा जेल और विटामिन ई से बनाए क्रीम
एलोवेरा जेल में प्राकृतिक रूप से स्किन को गोरा करने वाले गुण होते हैं, जिससे स्किन डिस्कलरेशन की समस्या दूर होती है। वहीं, विटामिन ई एक एंटी-ऑक्सीडेंट है जो डैमेज्ड स्किन सेल्स को रिपेयर करने में मदद करता है। इससे भी स्किन की रंगत एकसमान होती है।
आवश्यक सामग्री-
• दो बड़े चम्मच एलोवेरा जेल
• विटामिन ई तेल
इस्तेमाल करने का तरीका-
• क्रीम बनाने के लिए ताजा एलोवेरा जेल को विटामिन ई तेल की कुछ बूंदों के साथ मिलाएं।
• आप हर रात सोने से पहले इस क्रीम को लगाएं और इसे रातभर ऐसे ही लगा रहने दें।
• अगली सुबह अपनी स्किन को साफ करें।
पपीता और शहद से बनाएं क्रीम
पपीते में पपेन एंजाइम पाया जाता है, जो डेड स्किन सेल्स को हटाते में मदद करता है। वहीं, शहद स्किन को नमी देता है और पोषण देता है।
आवश्यक सामग्री-
• 2 बड़े चम्मच मसला हुआ पका पपीता
• 1 बड़ा चम्मच शहद
इस्तेमाल करने का तरीका-
• सबसे पहले पके पपीते को मसलकर उसमें शहद मिला लें।
• तैयार मिश्रण को प्रभावित एरिया पर लगाएं और करीबन 20-30 मिनट तक लगा रहने दें।
• अंत में, पानी की मदद से स्किन को साफ करें।



Click it and Unblock the Notifications
