Latest Updates
-
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय
खीरे के छिलके को बेकार समझकर फेंक न, ऐसे बनाएं फेस मास्क, मिलेगी सॉफ्ट स्किन
गर्मी के मौसम में खीरा खाना किसी पसंद नहीं होता? रायता, सलाद के रूप में हम सभी खीरे को छिलकर अपने खाने में शामिल करते हैं। लेकिन अक्सर ही इसके छिलके को फैंक देते हैं। क्या आप भी खीरे के छिलके को यूहीं फेंक देते हैं, तो रूकें।
खीरे की तरह उसका छिलका भी आपके काम आ सकता है। खासकर स्किन केयर के लिए आप खीरे के छिलके का इस्तेमाल कर सकते हैं। खीरे का छिलके फाइबर से भरपूर होते हैं, इतना ही नहीं इसमें मैग्नीशियम, पोटेशियम और सिलिका जैसे मिनरल्स भी होते हैं जो आपकी स्किन के लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकते हैं।

आप खीरे के छिलके से अपने लिए फेस मास्क, फेस पैक, आई मास्क जैसे ब्यूटी प्रोडक्ट घर पर ही तैयार कर सकते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं गर्मी में चेहरे के निखार को बनाएं रखने और सॉफ्ट स्किन पाने के लिए आप किस तरह स्किन पर खीरे के छिलके का इस्तेमाल कर सकते हैं...
खीरे के छिलके का फेस पैक
सामग्री -
* खीरे का छिलका - एक कटोरी
* दही - 1 बड़ा चम्मच
* शहद - 1 चम्मच
* नींबू का रस - 1 चम्मच
बनाने की विधि -
1. खीरे का फेस पैक बनाने के लिए सबसे पहले खीरे को अच्छी तरह धोकर उसका छिलका उतार लें।
2. फिर खीरे के छिलके को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें और उन्हें ब्लेंडर में डालकर एक पेस्ट तैयार कर लें।
3. इसके बाद खीरे के छिलके को तब तक फेंटें जब तक यह एक स्मूथ पेस्ट न बन जाए।
4. अब एक कटोरी में खीरे के छिलके के पेस्ट को दही, शहद और नींबू के रस के साथ अच्छी तरह मिलाएं।
5. इस मिश्रण को तब तक अच्छी तरह मिलाएं जब तक कि यह एक चिकना पेस्ट न बन जाए।
6. अब इसे अपने चेहरे पर लगाते समय आंखों के क्षेत्र से परहेज करें और चेहरे, गर्दन पर लगाएं।
7. मास्क को चेहरे पर 15 से 20 मिनट के लिए लगा रहने दें।
8. आखिर में अपने चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें और एक साफ तौलिये से थपथपा कर पोछ लें।
फेस मास्क के फायदे -
खीरे के छिलके में सिलिका होता है जो स्किन को हेल्दी रखने के लिए बहुत जरूरी होता है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी होते हैं जो चिड़चिड़ी स्किन को शांत करने में मदद कर सकता है। वहीं दही में लैक्टिक एसिड होता है जो डेड स्किन सेल्स को एक्सफोलिएट करने और स्किन की बनावट में सुधार करने में मदद कर सकता है। शहद एक नेचुरल मॉइस्चराइजर है जो स्किन को हाइड्रेट रखने में मदद कर सकता है, जबकि नींबू का रस चेहरे के काले धब्बे और निशानों को हल्का करने में मददगार है।



Click it and Unblock the Notifications
