Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
Homemade Winter Cream: सर्दियों में मिलेगा गुलाबी निखार, घर पर बनाएं बीटरूट मॉइश्चराइजर क्रीम
Homemade Beetroot Cream for Winter: सर्दियां अपने उरूज पर है। उत्तर भारत में पारा गिरता ही जा रहा है। सर्दियों की दस्तक मिलने के बाद से ही स्किन को एक्स्ट्रा केयर की जरूरत पड़ती है। सर्दियों में सब एक अच्छे मॉइश्चराइजर की तलाश में रहते हैं जिससे त्वचा में देर तक नमी बनी रहे।
लेकिन बाजार में मिलने वाले क्रीम त्वचा के लिए कितनी फायदेमंद है इसका अंदाजा नहीं लग पाता है। उन क्रीम और लोशन्स में मौजूद केमिकल त्वचा के लिए हानिकारक भी हो सकते हैं। बाजार में मिलने वाले ये क्रीम लम्बे समय तक नमी को स्किन में लॉक भी नहीं कर पाते हैं। आपकी इन सब चिंता को दूर कर सकती है बीटरूट क्रीम।

चुकंदर में विटामिन भरपूर मात्रा में पाया जाता है और ये त्वचा के लिए एंटीऑक्सीडेंट के तौर पर काम करता है। त्वचा संबंधी परेशानियों को दूर करने में ये काफी मददगार साबित हो सकता है। इस सर्दी में आप अपनी त्वचा का गुलाबी निखार बरकरार रखने के लिए बीटरूट क्रीम लगा सकते हैं और यहां जानें उसे तैयार करने के आसान स्टेप्स।
DIY बीटरूट क्रीम बनाने के लिए जरूरी सामान:
छिला हुआ बीटरूट - 1
एलोवेरा जेल - 2 चम्मच
विटामिन ई कैप्सूल - 1
बादाम का तेल - 1/2 चम्मच
बीटरूट से क्रीम कैसे बनाएं ?

छिले हुए चुकंदर को कद्दूकस कर लें। अब छान कर उसका पल्प और रस अलग कर लें।
एक बाउल में एलोवेरा जेल, बादाम तेल और विटामिन ई कैप्सूल डालकर अच्छे से मिक्स कर लें। इस मिश्रण का टेक्सचर सफेद होने तक इसे मिलाएं। अब इसमें 4 से 5 चम्मच बीटरूट का जूस डालें। एक अच्छा पेस्ट बन जाने तक इस मिश्रण को मिलाएं। अब इसे एक छोटे बॉक्स में रख लें और उसे फ्रीजर में डाल दें। इस क्रीम को 15 दिनों तक रखा रहने दें। सबसे पहले पैच टेस्ट करें। यदि आपको लगता है कि ये त्वचा पर ज्यादा रंग छोड़ रहा है तो इसमें आप और एलोवेरा जेल मिला सकते हैं।
कैसे करें इस्तेमाल
सर्दियों में ये जरूरी हो जाता है कि आप त्वचा पर कोई क्रीम लगाकर ही घर से बाहर जाएं। ये क्रीम लें और अपने चेहरे पर हाथों से सर्कुलर मोशन में लगाएं। ये आपकी त्वचा को गुलाबी निखार देगा। वैसे आप चाहें तो इस क्रीम को नाईट क्रीम के तौर पर भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
बीटरूट बालों के लिए भी है फायदेमंद
स्किन ही नहीं, बालों के लिए भी बीटरूट बहुत फायदेमंद है। आप एक बीटरूट को ग्राइंड करें और उसे हिना के साथ मिलाकर बालों में लगाएं। इस मिश्रण को कुछ घंटों के लिए सिर पर लगा रहने दें। अगर आपको डैंड्रफ की समस्या है तो आप इसमें थोड़ा सा विनेगर मिला सकते हैं। आपको खुद ही फर्क नजर आ जाएगा।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
