Latest Updates
-
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा
होममेड फेस स्क्रब से निखरेगी नेचुरल ब्यूटी, रसोई में हैं इसके सभी इंग्रीडिएंट्स

स्किन की डीप क्लीजिंग होती है स्क्रब से। यानी उबटन से। पुराने जमाने से उबटन का प्रयोग होता आया है। अब आप जानना चाहेंगी कि आखिर उबटन है क्या। कुछेक प्राकृतिक चीजों को एक निश्चित मात्रा में मिलाकर जो लेप तैयार किया जाता है उसे उबटन कहते हैं। उबटन तैयार करने में हल्दी, दूध, दही, केसर, गुलाब जल, मुल्तानी मिट्टी, नींबू, बेसन, जौ का आटा, पुदीना पाउडर, चंदन पाउडर, सरसों का तेल, चमेली के फूल, गुलाब के फूल, विभिन्न प्रकार की दालें, नीम, शहद, केला, पपीता, मलाई आदि चीजों का प्रयोग किया जाता है।

स्किन टाइप जैसा उबटन
ब्यूटी एक्सपर्ट शहनाज हुसैन के अनुसार त्वचा की प्रकृति के अनुरूप ही उबटन का प्रयोग करना चाहिए, तभी त्वचा स्वस्थ सुंदर व चमकदार बनती है। पुराने समय से इस्तेमाल होते आ रहे उबटन का आधुनिक रूप है फेस पैक और फेस स्क्रब, जो बाजार में रेडीमेड बना हुआ मिलता है। बस पैकेट खोलिए और लगा डालिए। लेकिन त्वचा की प्रकृति को जानने के बाद ही उबटन का इस्तेमाल करना चाहिए। इसका इस्तेमाल हमेशा नहाने से पहले करें। इसका प्रयोग सिर्फ चेहरे पर ही नहीं संपूर्ण शरीर पर किया जा सकता है। जब यह सूख जाए, तब इसे हल्के हाथों से रगड़कर हटाएं। इसे लगाने के बाद त्वचा पर साबुन या फेस वॉश का प्रयोग न करें।

घर पर बनाएं
उबटन के नियमित इस्तेमाल से त्वचा स्वस्थ व चमकदार तो होती ही है। साथ ही इससे त्चचा की रंगत भी निखरती है। रंगत निखारने वाले कुछ उबटनों की विधि इस प्रकार है-
- चम्पा, चमेली और गुलाब के फूलों की पंखुड़ियां बराबर मात्रा में लें। सभी को बारीक पीस लें। अब इसमें चंदन का पाउडर मिलाएं और गुलाब जल मिलाकर इसका गाढ़ा पैक तैयार कर लें।
- 2 चम्मच बेसन में 1 चम्मच सरसों का तेल और थोड़ा-सा दूध मिलाकर पेस्ट बना लें। इस उबटन को पूरे शरीर पर लगाएं। कुछ देर के बाद इसे हल्के हाथों से रगड़कर हटाएं।
- 1 चम्मच मुल्तानी मिट्टी के पाउडर में थोड़ी-सी मलाई व कुछ बूंदें गुलाब जल की मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बनाएं। इसे चेहरे पर लगाएं। जब उबटन सूख जाए, तब इसे हल्के हाथों से रगड़गर हटाएं।
- 1 चम्मच चने का आटे या बेसन में चुटकी भर हल्दी व कुछ बूंदें नीबू के रस की डालें। अब इसमें थोड़ा-सा कच्चा दूध मिलाकर गाढ़ा पेस्ट तैयार करें। तैयार उबटन को चेहरे पर लगाएं।
- 1 बड़ी चम्मच सरसों को दूध में मिलाकर बारीक पीस लें। इसे चेहरे पर लगाएं। सरसों के उबटन से त्वचा में चमक व निखार दोनों ही मिलेगा।
- 1 चम्मच दही में कुछ बूंदें नींबू के रस की मिलाएं। इसे चेहरे पर लगाएं। 10 मिनट बाद चेहरा
- ठंडे पानी से धोएं।
- 1 बड़ी चम्मच उड़द की दाल को कच्चे दूध में आधे घंटे के लिए भिगो दें। अब इसे बारीक पीस लें। इसमें गुलाब जल मिलाकर उबटन तैयार करें।
- 2 चम्मच दाल के पाउडर (मसूर) में अंडे की जर्दी, नीबू का रस और कच्चा दूध मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बनाएं। इसे चेहरे पर लगाएं और 10-15 मिनट के बाद चेहरे को ठंडे पानी से धोएं।
- खरबूजे और काशीफल के बीज (बराबर मात्रा) में 8-10 धागे केसर और दूध मिलाएं। सभी को बारीक पीस लें। तैयार उबटन को चेहरे पर लगाएं।
- 1 चम्मच चंदन पाउडर में गुलाब जल मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बनाएं। इसे चेहर पर 15-20 मिनट लगाकर रखें। फिर हल्के हाथ से रगड़ कर इसे छुड़ाएं और चेहरे को ठंडे पानी से धोएं।
- 1 पके केले को मसलें। अब इसमें १ चम्मच शहद और कुछ बूंदें नीबू के रस की मिलाएं। तैयार उबटन को चेहरे पर लगाएं। ५-६ मिनट के बाद हल्के हाथों से इसे रगड़कर छुड़ाएं। इसके नियमित इस्तेमाल से रंगत तो निखारती ही है, साथ ही झुर्रियों समाप्त हो जाती हैं।
- 1 चम्मच बादाम पाउडर, 1 चम्मच मलाई, 1 चम्मच मसूर की दाल और कुछ बूंदें गुलाब जल की मिलाकर गाढ़ा पेस्ट तैयार करें। तैयार उबटन को पूरे शरीर पर या चेहरे पर लगाएं कुछ देर के बाद इसे रगड़कर हटाएं।



Click it and Unblock the Notifications
