Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Cracked Heels Remedy: मूंगफली के छिलकों से बनाएं होममेड फुट मास्क, एड़ियां बनेंगी मखमल जैसी सॉफ्ट
Peanuts Shells for Cracked Heels: अक्सर हम मूंगफली खाने के बाद उसके छिलकों को फेंक देते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं यह छिलका आपके बेहद ही काम आ सकता है। जी हां, मूंगफली के छिलके न केवल स्किन के लिए फायदेमंद होता है, बल्कि यह फटी एड़ियों को भी रिपेयर करने में भी मदद करता है। जी हां, अगर आप भी मूंगफली खाने के बाद मूंगफली के छिलके को फेंक देते हैं, तो यह गलती भूल कर भी न करें। मूंगफली का छिलका फटी एड़ियों को फिर से मुलायम बनाने में मदद करता है। अक्सर लोग फटी एड़ियों से छुटकारा पाने के लिए महंगे-महंगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन फिर भी कुछ खास फायदा नहीं मिलपाता है। साथ ही, उनमें हानिकारक केमिकल्स होते हैं, जो स्किन एलर्जी का कारण बन सकते हैं। ऐसे में, अगर आप सर्दियों के मौसम में अपनी फटी एड़ियों को कोमल और मुलायम बनाना चाहते हैं, तो मूंगफली के छिलके का इस्तेमाल कर सकते हैं। आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -

कैसे करता है फायदा?
मूंगफली के छिलके में एक्सफोलिएटिंग गुण पाए जाते हैं, जो डेड स्किन को हटाने में मदद करते हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स और नेचुरल ऑयल्स पाए जाते हैं, जो स्किन को रिपेयर करने मदद करते हैं। साथ ही, फटी एड़ियों को मलुायम बनाने भी मदद करते हैं। ऐसे में, अगर आप फटी एड़ियों को ठीक करना चाहते हैं, तो मूंगफली का छिलका आपके बेहद काम आ सकता है।
कैसे करें इसका इस्तेमाल?
इसके लिए सबसे पहले मूंगफली के छिलके को अच्छी तरह साफ कर लें, ताकि उनमें कोई गंदगी या नमी न रहे। इसके बाद इसे मिक्सर में पीसकर एक बारीक पाउडर बना लें। अब इसमें नारियल तेल, सरसों तेल या जैतून का तेल मिलाएं। आप चाहें तो इसमें थोड़ा सा एलोवेरा जेल भी मिला सकते हैं। इसके बाद आप इसे किसी कांच की बॉटल में स्टोर करके रख सकते हैं।
कैसे करें इसका प्रयोग?
रात को सोने से पहले अपने पैरों को पानी से अच्छी तरह धोएं और फिर साफ तौलिए से पोंछ लें। पैर सूखने के बाद तैयार मिश्रण को एड़ियों पर लगाएं और हल्के हाथों से मालिश करें। उसके बाद कॉटन के मोजे पहन लें और इसे रातभर ऐसे ही छोड़ दें। इस उपाय को सप्ताह में 3 से 4 बार अपनाने से एड़ियों की दरारें भरने लगेंगी और त्वचा मुलायम व कोमल भी होने लगेगी। आप चाहें तो मूंगफली के छिलके को शरीर के अन्य हिस्से में भी लगा सकते हैं। यह स्किन को सॉफ्ट बनाने में भी मदद करेगा।



Click it and Unblock the Notifications
