Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
गर्मियों में फ्रेशनेस और ग्लो के लिए चेहरे पर लगाए तरबूज का नेचुरल टोनर, ये है बनाने का तरीका
How to Make Watermelon Toner : गर्मियां यानी स्किन से जुड़ी प्रॉब्लम। ऑयली स्किन, एक्ने और टैनिंग इस गर्मी में होने वाली आम स्किन प्रॉब्लम हैं। इन प्रॉब्लम से बचने के लिए जरुरी है कि आप चेहरे की हाइड्रेशन को मैंटेन रखें। चेहरे की साफ सुथरी रंगत और ऑयलीनेस को दूर करने के लिए आपको टोनर इस्तेमाल करना चाहिए।
वहीं एक अच्छा टोनर स्किन के पीएच लेवल को मैंटेन करने के लिए डैमेज स्किन को रिपेयर करता है। आप चाहे तो घर पर तरबूज का टोनर बना सकते हैं। तरबूज में एमिनो एसिड होता है जो स्किन को बाहर के गरम तापमान से बचाकर चेहरे को प्रोटेक्शन देता है और नरम बनाए रखता है। आज हम आपको गर्मियों के लिए इस DIY तरबूज फेस टोनर बनाने का तरीका बताएंगे।

तरबूज से टोनर कैसे बनाएं?( How to Make Watermelon face toner)
तरबूज का टोनर बनाना बहुत ही आसान हैं, इसे कुछ झटके में आप घर में टोनर बना सकते हैं-
- सबसे पहले तरबूज के छोटे टुकड़े काट लें।
- तरबूज के टुकड़ों और उसके बीज को मिक्सी में पीस लें।
- बाउल में छानकर तरबूज का रस निकाल लें।
- तरबूज के रस में गुलाब जल और एलोवेरा जैल को मिला लें।
- एक स्प्रे बॉटल में टोनर को भरकर स्टोर कर लें।
टोनर को एयर टाइट बॉटल या कंटेनर में भरकर फ्रिज में स्टोर कर लें।
कैसे चेहरे पर लगाएं ? (How to use water melon toner)
इस टोनर को सीधे चेहरे पर लगाने से पहले हाथ पर लगाकर छोड़ दे अगर 10 मिनट तक आपको कोई रिएक्शन नहीं दिखाई देता हैं तो चेहरे को धोकर आप टोनर को चेहरे पर स्प्रे करें। वरना कॉटन बॉल में डुबोकर भी चेहरे पर अप्लाई कर सकते हैं। 15 मिनट बाद चेहरा धो लें। कुछ मिनट बाद चेहरे को धो लें और क्रीम लगा लें।
स्किन टोनर लगाने के फायदे
- तरबूज में विटामिन ए मौजूद होता है। जो स्किन से एक्ने और ऑयल निकलने की समस्या को कंट्रोल करता है।
- तरबूज में खूब पानी होता है। स्किन को हाइड्रेट रखने के साथ ही स्किन को मखमली नर्म बनाता है।
- तरबूज में विटामिन ए, बी, सी होते हैं। ये स्किन की कोलेजन को बढ़ाते हैं जिससे चेहरे का ढ़ीलापन दूर होता है।
- तरबूज में एंटी ऑक्सीडेंट्स होते हैं, इससे बने टोनर को लगाने से स्किन क्लीन एंड क्लीयर बनती है।



Click it and Unblock the Notifications
