Latest Updates
-
Sarva Pitru Amavasya 2026: 9 या 10 अक्टूबर, सर्वपितृ अमावस्या कब है? जानें तिथि, कुतुप-रौहिण मुहूर्त और महत्व -
Indian Air Force Day 2026: दुनिया की सबसे ताकतवर एरयफोर्स में से एक है भारतीय वायुसेना, जानें 10 खास बातें -
35 साल की उम्र में दूसरी बार मां बनेंगी कियारा आडवाणी , जानिए इस उम्र में मां बनना कितना सेफ है? -
Nana Patekar Net Worth: 35 रुपये महीने से करोड़ों तक, जानें अपने पीछे कितनी संपत्ति छोड़ गए नाना पाटेकर? -
Nana Patekar Family: नाना पाटेकर के परिवार में कौन-कौन है? पत्नी से रहते थे अलग, कम उम्र में खो दिया था बेटा -
नाना पाटेकर का 75 की उम्र में Cardiac Arrest से निधन, समझिए हार्ट अटैक से कितने अलग होते है इसके लक्षण -
Shardiya Navratri 2026: नवरात्रि में किस दिन कौन से रंग के कपड़े पहनें? यहां देखें 11-19 अक्टूबर की पूरी लिस्ट -
Navratri Va Durga Puja: नवरात्रि और दुर्गा पूजा में क्या अंतर है? एक ही देवी, फिर क्यों अलग हैं दोनों पर्व -
Navratri Recipes 2026: डायबिटीज के मरीज नवरात्रि व्रत में खाएं ये 5 शुगर फ्री रेसिपी, नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
मानसून में डायबिटीज के मरीज पैरों का ख्याल कैसे रखें? डॉक्टर से जानें आसान फुट केयर टिप्स
Hard Water Tips For Hair: घर में आता है हार्ड वाटर यानी खारा पानी, बालों को डैमेज होने से ऐसे बचाएं
घरों में हार्ड वाटर यानी खारे की पानी की सप्लाई होना, महानगरों में कॉमन समस्या में से एक है। खारे पानी से नहाने पर न सिर्फ ड्रायनेस बढ़ती है बल्कि बाल रुखे होकर टूटने लगते है। दरअसल हार्ड वाटर पानी में आयरन, मैग्नीशियम और कैल्शियम की मात्रा अत्यधिक होती है।
जो बालों को कमजोर करने में अहम भूमिका निभाते हैं.बड़े शहरों में हेयर फॉल, गंजेपन और बालों से जुड़ी दूसरी समस्याओं की वजह वहां का खारा पानी है। अगर आपके शहर या जिले की भी यही समस्या है तो आप यहां बताई गई टिप्स अपनाकर आसानी से खारे पानी की समस्या से बालों को डैमेज होने से बचा सकते हैं।

वॉटर सॉफ्टनर
वॉटर सॉफ्टनर का उपयोग कर आप पानी के खारेपन की समस्या को दूर कर सकते हैं, यह एक तरह की छोटी मशीन होती है, जो अलग-अलग कीमत में उपलब्ध है। इसे नल में भी लगा सकते हैं।
शॉवर फिल्टर
आप अपने शॉवर में शावर फिल्टर लगवा सकते हैं। ये पानी की गुणवत्ता बढ़ाता है। आप इसे अपने शॉवर टैप में लगवा सकते हैं। हालांकि इसे हर छह महीने में बदलवाना जरूरी होता है।
एप्पल साइडर विनेगर
अगर आप पानी में थोड़ा सा एप्पल साइडर विनेगर मिलाकर बालों को धोएं तो इससे पानी में मौजूद मिनरल्स के प्रभाव को कम किया जा सकता है। इसके लिए आप बालों को धोने के बाद मग में 3 से 4 चम्मच विनेगर मिलाएं और इस पानी से बालों को धो लें।

नींबू का रस लगाएं
आप शैंपू करने बाद एक मग में एक चम्मच नींबू का रस मिलाएं और इस पानी से बालों को धोकर पोछ लें। आप शैंपू और कंडीशनर लगाने के बाद इससे बालों को धोकर सुखा लें।
शेलेटिन शैंपू का इस्तेमाल
हार्ड वॉटर यानी कि खारा पानी से बालों को धोने के लिए आप शेलेटिन शैंपू का इस्तेमाल कर सकते है।



Click it and Unblock the Notifications
