Latest Updates
-
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व
Eyebrow Threading Tips : आइब्रो बनवाते समय आंखों में आ जाते हैं आंसू? बस थ्रेडिंग के दौरान करें ये काम
How To Reduce Pain While Plucking Eyebrows : सुंदर और घनी आइब्रो से चेहरे का लुक ही बदल जाता है। इसलिए अधिकांश महिलाएं आइब्रो सेट कराने के लिए हर महीने आइब्रो करवाती हैं। वहीं कई महिलाएं जरुरत होने पर ही आइब्रो करवाती हैं बाकी समय पर थ्रेडिंग करवाने से कतराती हैं।
क्योंकि इस दौरान होने वाले दर्द की वजह से कई महिलाओं के आंखों से आंसू निकल जाते हैं। लेकिन बिना आइब्रो करवाए चेहरे की खूबसूरती भी फीकी लगती है। ऐसे में हम आपकी मुश्किल आसान कर देते हैं।

आज आपको कुछ ऐसे नुस्खे बताएंगे जो आपको थ्रेडिंग के दौरान बिल्कुल भी दर्द नहीं होने देगा, तो आइए जानते हैं...
सही थ्रेड का करें चुनाव
कई लोग आईब्रो के लिए मोटा थ्रेड इस्तेमाल में लेते हैं। जिससे आईब्रो बनाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में आप कोशिश करें कि आईब्रो बनाने के लिए पतले धागे को चुनें। ताकि आप आसानी से अपने आईब्रो के बाल हटा पाएं।
पाउडर लगाए
थ्रेडिंग करवाने से पहले अच्छे से पाउडर लगाएं। पाउडर लगाने से त्वचा सॉफ्ट हो जाएगी और बाल भी आसानी से निकलेंगे। इस तरह आपको थ्रेडिंग के दौरान ज्यादा दर्द नहीं होगा।
स्किन को रखे टाइट
थ्रेडिंग करवाते वक्त उंगलियों की मदद से स्किन को टाइट रखने के लिए कहा जाता है। ऐसा करने से दर्द नहीं होता और शेप देने में आसानी भी होती है। अगर आपको तेज दर्द होता है तो अपनी स्किन बिल्कुल टाइट रखें। जरा सी भी लूज करने से तेज दर्द हो सकता है
बर्फ से करें मसाज
थ्रेडिंग करवाने के बाद आइब्रो के आसपास बर्फ की मसाज करें। दर्द काफी कम होगा। आइब्रो के आस-पास लगाने से दर्द से काफी आराम मिलेगा।
एलोवेरा जेल लगाए
आईब्रो करवाने के बाद होने वाली जलन से बचने के लिए एलोवेरा जेल का इस्तेमाल भी कर सकती हैं। एलोवेरा जेल लगाने से जलन के साथ आसपास आई हल्की-फुल्की सूजन भी कम होगी।



Click it and Unblock the Notifications