Latest Updates
-
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन
Blackheads Removal Tips: नहीं निकल रहे हैं ठुड्डी पर धंसे हुए ब्लैकहेड्स? 5 मिनट में ये नुस्खें करेंगे काम
Blackheads Removal Tips : नाक और ठुड्डी की त्वचा पर बाकी चेहरे की तुलना में अधिक ऑइली होती है। इस वजह से यहां ज्यादा धूल-मिट्टी जम जाती है। इस कारण से इन हिस्सों पर ब्लैकहेड्स की समस्या बहुत ज्यादा देखने को मिलती है। ब्लैक हेड्स चेहरे की दशा की बिगाड़ने का काम करता है।
अगर आपके ठुड्डी और नाक पर बहुत ज्यादा जिद्दी ब्लैक हेड्स है जो कितनी कोशिश कर लें लेकिन जानें का नाम नहीं ले रहे हैं, तो आज हम आपको कुछ घरेलू उपाय बताएगे जो आपकी इस मुश्किल को आसान कर सकती है।

खूब पानी पीएं
चेहरे पर ब्लैक और वाइटहेड्स डिहाइड्रेशन की निशानी है जो ये बताते हैं कि आप पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं पीते हो। गर्मी में खुद को हर तरह से हाइड्रेड रखें।
ऐलोवेरा लगाए
गर्मी में एलोवेरा चेहरे के लिए वरदान से कम नहीं है। इसे स्किन पर अप्लाई करने से चेहरे के पोर्स साफ होते हैं और यह स्किन से एक्स्ट्रा ऑयल को कंट्रोल कर ब्लैकहेड्स, मुंहासे जैसी समस्याओं से बचाता है। ऐलोवेरा की पत्ती से ताजा जेल निकालकर चेहरे पर 10 मिनट तक लगाकर धो लें।
स्टीम से चेहरा करें साफ
ब्लैक और वाइटहेड्स हटाने के लिए 1 कटोरा गर्म पानी और 1 तौलिया वाला रुमाल लें। सबसे पहले आप पानी को गर्म कर लें। अब इस पानी में रुमाल को अच्छी तरह डुबोकर निचोड़ लें। अब इस रुमाल को नाक पर रखकर हल्के हाथों से धीरे-धीरे दबाएं। 3 से 5 मिनट तक ऐसा करने से ब्लैक हेड्स निकल जाएंगे और त्वचा मुलायम हो जाएगी और स्किन पोर्स चौड़े हो जाएंगे। अब आप आसानी से अपनी नाक के ब्लैक और वाइटहेड्स बाहर निकाल सकती हैं।
अंडे का फेसपैक
ब्लैक हेड्स निकालने के लिए अंडे का फेसपैक भी अच्छा विकल्प है। अंडे की सफेदी में एल्बुमिन नामक तत्व पोर्स को कसने में मदद करता है और फेस पैक को निकालने में मदद करता है। अंडे की सफेदी में शहद मिलाकर चेहरे पर लगाएं और सूखने के बाद इसे हल्के गनुगने पानी से धो लें।



Click it and Unblock the Notifications
