Latest Updates
-
Navratri 2026: गरबा में दिखना है स्टाइलिश? ट्राई करें ये 6 एवरग्रीन ब्लाउज डिजाइन -
पाकिस्तानियों से इतने साल ज्यादा जीते हैं भारतीय, WHO की रिपोर्ट में सामने आई औसत उम्र और मौत की वजह -
रूस में प्लेग का खौफ! महिला रिसर्चर की मौत के बाद 200 लोग किए गए क्वारंटीन, जानें कैसे फैलती है ये बीमारी -
World Cerebral Palsy Day 2026: बच्चों को विकलांग बना देती है यह बीमारी, जानें इसके कारण, लक्षण और इलाज -
Indira Ekadashi Vrat Katha: इंदिरा एकादशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, पितरों को मिलता है मोक्ष -
Indira Ekadashi 2026: ॐ नमो भगवते वासुदेवाय...इंदिरा एकादशी पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Navratri Vrat Recipes: नवरात्रि के लिए पहले ही बना लें ये स्वादिष्ट फलाहारी नमकीन, नौ दिन तक नहीं होगी खराब -
प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण की हेमोरेजिक शॉक से हुई थी मौत, जानें क्या है यह गंभीर मेडिकल कंडीशन -
कौन थे मैड संधू? सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर जिनकी गोली मारकर हुई हत्या, बिग बॉस में होनी थी एंट्री -
कौन हैं अविनाश मिश्रा? जो बने 'खतरों के खिलाड़ी 15' के विनर, ऋत्विक धनजानी और ओरी को हराकर जीते 20 लाख रुपए
आंखों के काले घेरों से हैं परेशान? आजमाएं ये 5 घरेलू उपाय, हफ्तेभर Dark Circles हो जाएंगे कम
How To Remove Dark Circles At Home: आज की डिजिटल लाइफस्टाइल में भागदौड़ भरी जिंदगी, काम का प्रेशर, घंटों स्क्रिन के आगे काम करना और अधूरी नींद व तनाव हमारे चेहरे की ताजगी को छीन रहा है। इसका नतीजा है आंखों के नीचे जिद्दी काले घेरे (Dark Circles)। ये डार्क सर्कल चेहरे की सुंदरता पर एक धब्बे के समान हैं जो सारे नूर को छीन लेते हैं। अगर आप भी कंसीलर और महंगी क्रीम्स लगाकर थक चुके हैं, तो ये 5 आसान और प्राकृतिक घरेलू उपाय आपके लिए जादुई साबित हो सकते हैं। आइए जानते हैं इनके इस्तेमाल का सही तरीका और क्यों होते हैं डार्क सर्कल...

आखिर क्यों होते हैं आंखों के नीचे काले घेरे? (Why We Get Dark Circles)
आंखों के आसपास की त्वचा बहुत पतली और संवेदनशील होती है। जब हम अपनी लाइफस्टाइल पर ध्यान नहीं देते, तो यहां की ब्लड वेसल्स जिन्हें हिंदी में रक्त वाहिकाएं कहा जाता है फैल जाती हैं, जिससे यह हिस्सा काला दिखने लगता है। इसके मुख्य कारण निम्नलिखित हैं जिन्हें आप ध्यान से पढ़ें और सतर्क हो जाएं।
अधूरी नींद और अत्यधिक थकान: रात में 7-8 घंटे की गहरी नींद न लेने से त्वचा बेजान हो जाती है, जिससे नीचे के डार्क टिश्यूज साफ नजर आने लगते हैं।
बढ़ता स्क्रीन टाइम: घंटों मोबाइल, लैपटॉप या टीवी देखने से आंखों पर बहुत ज्यादा दबाव (Strain) पड़ता है, जो काले घेरे का बड़ा कारण है।
शरीर में पानी की कमी (Dehydration): जब शरीर को पर्याप्त पानी नहीं मिलता, तो आंखों के नीचे की त्वचा सुस्त और धंसी हुई दिखने लगती है।
बढ़ती उम्र और जेनेटिक्स (Genetics): उम्र बढ़ने के साथ त्वचा का कोलेजन (Collagen) कम होने लगता है। कई बार यह समस्या आनुवंशिक भी होती है।
डार्क सर्कल्स को जड़ से मिटाएंगी घर में मौजूद ये 5 जादुई चीजें
1. कच्चे आलू का रस (Raw Potato Juice)
कच्चा आलू डार्क सर्कल्स को हल्का करने के लिए सबसे असरदार माना जाता है। इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन 'सी', 'बी' और 'एज़ेलेइक एसिड' जैसी ब्लीचिंग प्रॉपर्टीज होती हैं, जो आंखों के नीचे जमा अतिरिक्त मेलेनिन (पिगमेंटेशन) को कम करती हैं।
इस्तेमाल का तरीका: एक छोटे आलू को कद्दूकस करके उसका रस निचोड़ लें। अब इसमें कॉटन बॉल (रुई) को भिगोकर अपनी बंद आंखों और डार्क सर्कल्स पर 10 से 15 मिनट के लिए रखें। इसके बाद ठंडे पानी से चेहरा धो लें। हफ्ते में 3 से 4 बार ऐसा करने से कालापन तेजी से दूर होता है।

2. ठंडा खीरा (Cucumber Slices)
खीरे में प्राकृतिक रूप से त्वचा की रंगत साफ करने वाले तत्व और कसैले गुण होते हैं। इसके साथ ही इसमें मौजूद पानी की भारी मात्रा और एंटीऑक्सीडेंट्स आंखों के आसपास के थके हुए टिश्यूज को तुरंत आराम देते हैं।
इस्तेमाल का तरीका: एक ताजे खीरे को पतले टुकड़ों में काट लें और उन्हें 20 मिनट के लिए फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख दें। अब इन ठंडी स्लाइस को अपनी दोनों आंखों पर रखकर लेट जाएं। 10-12 मिनट बाद इसे हटा लें। यह न सिर्फ डार्क सर्कल्स कम करता है, बल्कि आंखों की पफिनेस) को भी तुरंत दूर करता है।
3. बादाम का तेल (Almond Oil)
बादाम का तेल विशेषकर रोगन बादाम शीरीन त्वचा के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इसमें प्रचुर मात्रा में विटामिन-ई और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो आंखों के नीचे की पतली और ड्राई हो चुकी त्वचा को गहराई से पोषण देते हैं और उसे मुलायम बनाते हैं।
इस्तेमाल का तरीका: रात को सोने से पहले अपने चेहरे को अच्छी तरह साफ कर लें। फिर अपनी अनामिका उंगली (Ring Finger) पर बादाम के तेल की 2-3 बूंदें लें और आंखों के नीचे बहुत हल्के हाथों से सर्कुलर मोशन में 1 मिनट तक मसाज करें। इसे रातभर लगा रहने दें और सुबह पानी से धो लें।
4. एलोवेरा जेल (Aloe Vera Gel)
अक्सर पानी की कमी या ड्राईनेस की वजह से भी आंखों के नीचे का हिस्सा काला दिखने लगता है। एलोवेरा जेल में मॉइश्चराइजिंग और हीलिंग गुण होते हैं। यह त्वचा की गहराई में जाकर उसे हाइड्रेट रखता है, जिससे डार्क सर्कल्स धीरे-धीरे हल्के होने लगते हैं।
इस्तेमाल का तरीका: ताजा एलोवेरा जेल लें और इसे डार्क सर्कल्स वाले हिस्से पर लगाकर हल्के हाथों से मालिश करें। इसे 10 से 15 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर ठंडे पानी या गीले कॉटन से साफ कर लें। संवेदनशील त्वचा वालों के लिए यह सबसे बेहतरीन उपाय है।
5. ठंडे टी-बैग्स (Green Tea Bags)
ग्रीन टी या ब्लैक टी-बैग्स डार्क सर्कल्स के लिए एक बेहतरीन क्विक-फिक्स (तुरंत असर दिखाने वाला उपाय) हैं। चाय में मौजूद कैफीन और एंटीऑक्सीडेंट्स आंखों के नीचे की सूजी हुई रक्त वाहिकाओं को सिकोड़ते हैं, जिससे वहाँ का कालापन और भारीपन तुरंत कम महसूस होता है।
इस्तेमाल का तरीका: इस्तेमाल किए हुए दो ग्रीन टी-बैग्स को आधे घंटे के लिए फ्रिज में रख दें। जब वे अच्छे से ठंडे हो जाएं, तो उन्हें अपनी बंद आंखों पर 10 से 15 मिनट के लिए रखें। अगर आपको किसी पार्टी या मीटिंग में जाना है और आंखें थकी हुई दिख रही हैं, तो यह उपाय तुरंत ग्लो लाता है।



Click it and Unblock the Notifications
