Latest Updates
-
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी
कैसे माथे में धंसे हुए ब्लैकहेड्स से पाएं छुटकारा? इन घरेलू उपायों से रातभर में साफ हो जाएंगे कील-मुहांसे
How to remove blackheads from Forehead : अक्सर प्रदूषण और धूल-मिट्टी के कारण चेहरे के पोर्स में गंदगी जमा हो जाती है, जिससे ब्लैकहेड्स की समस्या होती है। ब्लैकहेड्स एक कॉमन समस्या है। नाक और ठुड्डी के आसपास जमा ब्लैकहेड्स निकल जाते हैं, लेकिन माथे में धंसे ब्लैकहेड्स को निकालने में दिक्कत आती है।
स्क्रब और पार्लर जाकर ब्लैकहेड्स निकलवाने के बाद भी यह समस्या बार-बार हो सकती है। अगर आप हमेशा के लिए इनसे छूटकारा पाने चाहते हो, तो ये कुछ आसान घरेलू उपाय हम आपको यहां बता रहे हैं। जिनकी मदद से बिना किसी झिकझिक के आप इन ब्लैक हेड्स की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।

शहद और दालचीनी
माथे में गहरे धंसे हुए ब्लैकहेड्स से छुटकारा पाने के लिए शहद और दालचीनी का इस्तेमाल कर सकते हैं। इनमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाने और स्किन पोर्स को टाइट करने में मदद करते हैं। शहद में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो त्वचा पर बैक्टीरिया को पनपने से रोकने के साथ ही त्वचा को नमी प्रदान करता है। माथे के ब्लैकहेड्स को हटाने के लिए एक चम्मच शहद में दालचीनी पाउडर मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। इसे अपने माथे पर लगाकर 5-10 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद हल्के हाथों से स्क्रब करें। फिर चेहरे को पानी से धो लें।
बेकिंग सोडा
बेकिंग सोडा, तकरीबन हमारी हर स्किन से जुड़ी समस्या को दूर कर देता है। माथे के जिद्दी ब्लैकहेड्स को हटाने के बेकिंग सोडा में एक चम्मच बेकिंग सोडा में दो चम्मच पानी मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। इस पेस्ट को प्रभावित हिस्से पर लगाएं और कम से कम 15 मिनट तक रखें। इसके बाद चेहरे को गुनगुने पानी से अच्छी तरह धो लें। बेकिंग सोडा स्किन को एक्सफोलिएट करके, ब्लैक हेड्स को हटाने में मदद करेगा।
नींबू
ब्लैकहेड्स को हटाने के लिए नींबू का इस्तेमाल भी फायदेमंद होता है। चेहरे पर नींबू लगाने से स्किन पोर्स टाइट होते हैं और चेहरे पर निखार आता है। माथे के ब्लैकहेड्स को हटाने के लिए रात में सोने से पहले नींबू का रस लगाएं। सुबह चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें।
हल्दी और बेसन
माथे के जिद्दी ब्लैकहेड्स को हटाने के लिए हल्दी और बेसन का इस्तेमाल कर सकते हैं। ब्लैकहेड्स की प्रॉब्लम से छुटकारा पाने के लिए एक कटोरी में दो चम्मच बेसन,1 चम्मच चावल का आटा, 1/2 चम्मच हल्दी और दूध मिलाकर स्क्रब बनाएं। चेहरे को साफ करने के बाद बेसन और हल्दी के फेस स्क्रब को चेहरे पर लगाएं। 5 से 10 मिनट तक हल्दी और बेसन के स्क्रब को चेहरे पर लगा रहने दें। इसके बाद हल्के हाथों से स्क्रब करते हुए इसे छुड़ाएं। मिश्रण की थोड़ी मात्रा लें और जहां भी ब्लैकहेड्स हैं वहां चेहरे को स्क्रब करें। सर्कुलर मोशन और क्राइस-क्रॉस में लगभग 5 मिनट तक मसाज करें। इस के बाद अपने चेहरे को ताजे पानी से धो लें।
अंडा
माथे के ब्लैकहेड्स को हटाने के लिए एक अंडे को तोड़कर उसका सफेद भाग अलग कर लें। अब इसमें एक चम्मच शहद मिलाकर ब्लैकहेड्स वाली जगह पर लगाएं। करीब 15-20 मिनट बाद गुनगुने पानी से चेहरा धो लें। इसे हफ्ते में कम से कम दो बार जरूर इस्तेमाल करें। इससे ब्लैकहेड्स नरम पड़ेगे और बाहर निकल आएंगे।



Click it and Unblock the Notifications
