Latest Updates
-
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका
गर्दन का कालापन अब होगा छूमंतर: वो भी बिना पैसे खर्च किए, आजमाएं ये 5 असरदार घरेलू नुस्खे
How To Remove Neck Darkness: अक्सर गर्मियों के मौसम में पसीने की वजह से और तेज धूप के कारण गर्दन काली पड़ जाती है। चेहरे से अलग दिखने वाली गर्दन कई बार शर्मिंदगी का कारण बन जाती है। यही वजह है कि बहुत सी लड़कियां काली गर्दन को छिपाने की वजह से डीपनेक ड्रेस नहीं पहन पाती। चेहरा तो अक्सर हम खूब निखारते हैं, लेकिन गर्दन की सफाई की ओर कम ध्यान जाता है। इसका नतीजा ये होता है कि धीरे-धीरे गर्दन पर गंदगी, डेड स्किन और पिगमेंटेशन जमा हो जाती है। लेकिन घबराइए नहीं!
आप बिना किसी महंगे ट्रीटमेंट या कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स के सिर्फ घर में मौजूद प्राकृतिक चीजों से ही इस समस्या से छुटकारा पा सकती हैं। आइए जानते हैं ऐसे 5 कमाल के घरेलू नुस्खे, जो गर्दन की त्वचा को साफ और चमकदार बना सकते हैं। फिर देर किस बात की अपनी डीपनेक ड्रेस को पहनने के लिए अब लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

1. नींबू और शहद का मास्क
अगर आपकी गर्दन काली पड़ गई है तो आप अब डरने की कोई बात नहीं है। आप नींबू और शहद से बने मास्क से अपनी गर्दन का कालापन दूर कर सकते हैं। इसे लगाने के लिए 1 चम्मच नींबू का रस लें और उसमें 1 चम्मच शहद मिलाएं।

इसे गर्दन पर लगाकर 15 मिनट तक रखें और फिर गुनगुने पानी से धो लें। ऐसा हफ्ते में 2 बार करने से फायदा होगा क्योंकि नींबू का ब्लीचिंग एजेंट त्वचा को साफ करता है और शहद उसे मॉइस्चराइज करता है।

2. बेसन, दही और हल्दी का स्क्रब
काली पड़ी गर्दन को साफ करने के लिए आप बेसन, दही और हल्दी का स्क्रब इस्तेमाल करिए। ये बहुत ही अच्छा रिजल्ट देता है। इसे लगाने के लिए आप 2 चम्मच बेसन में आधा चम्मच हल्दी और 1 चम्मच दही मिलाएं। इस पेस्ट को गर्दन पर लगाएं, सूखने के बाद हल्के हाथों से रगड़ते हुए धो लें। ऐसा करने से डेड स्किन हट जाती है।

3. टमाटर और चीनी का स्क्रब
घर में रखे टमाटर भी आपकी काली गर्दन को चमकाने का काम करते हैं। इसके लिए आधा टमाटर लें, उस पर थोड़ा सा दानेदार चीनी छिड़कें और गर्दन पर हल्के हाथों से 5-7 मिनट तक स्क्रब करें। फिर धो लें। दरअसल टमाटर पिगमेंटेशन कम करता है और चीनी एक्सफोलिएशन करती है।

4. खीरे और गुलाब जल का पैक
खीरे और गुलाब जल के पैक से भी काली गर्दन चमकदार बन सकती है। इसके लिए आप 1 छोटा खीरा घिसकर उसमें 1 चम्मच गुलाब जल मिलाएं और गर्दन पर लगाएं। 20 मिनट बाद धो लें। ऐसा करने से ठंडक पहुंचाती है और स्किन टोन इवन होती है।

5. बेकिंग सोडा और पानी का पेस्ट
बेकिंग सोडा भी गर्दन का कालापन दूर करने में काफी असरदार होता है। इसके लिए 1 चम्मच बेकिंग सोडा में थोड़ा पानी मिलाकर पेस्ट बना लें। इसे गर्दन पर लगाकर सूखने दें और फिर रगड़ते हुए धो लें।

खास टिप्स:
नहाने से पहले हफ्ते में 2-3 बार गर्दन पर स्क्रब जरूर करें।
धूप में जाने से पहले गर्दन पर सनस्क्रीन लगाना न भूलें।
रात को सोने से पहले अच्छी तरह से गर्दन की सफाई करें।



Click it and Unblock the Notifications
