Latest Updates
-
Indira Ekadashi 2026: 5 या 6 अक्टूबर, कब है इंदिरा एकादशी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं
चिलचिलाती धूप से चेहरा गया जल, टैनिंग हटाने के लिए लगाए किचन की ये मामूली चीजें
गर्मी के दिनों में टैनिंग की समस्या बहुत आम होती है। चिलचिलाती गर्मी और तेज धूप के संपर्क में आने के दो मिनट में ही चेहरा काला पड़ जाता है। टैनिंग से बचने के लिए एक्सपर्ट सनस्क्रीन लगाने के साथ ही शरीर को पूरी तरह से ढ़ककर घर से बाहर निकलने की सलाह देते हैं। कितने ही जतन क्यों न कर लें, धूप की मार पड़ते ही चेहरा टैनिंग का शिकार बन ही जाता है।
आपकी मुरझाई स्किन में जान भरने के लिए हम आपको कुछ ऐसे घरेलू उपायों के बारे में बताएंगे, जिन्हे करनेभर में आप टैनिंग की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। इनके लिए आपको जेब भी ढ़ीली करने की जरुरत नहीं हैं। किचन में मौजूद घरेलू सामान की मदद से आप चेहरे की रौनक फिर से वापस ला सकते हैं।

बेसन और हल्दी
बेसन और हल्दी दादी-नानी के जमाने का घरेलू उपाय है। जो 100 फीसदी काम करता है। यह चेहरे से टैनिंग और मुंहासों की जिद्दी दाग-धब्बे भी दूर करता है। एक चम्मच बेसन में चुटकीभर हल्दी मिलाकर कच्चे दूध से पेस्ट बना लें। चेहरे पर 10 से 15 मिनट के लिए लगाकर सुखा लें। उसके बाद चेहरे को नॉर्मल पानी से वॉश करें। ये उपाय करने से रात भर में असर दिखेगा।
खीरा और गुलाब जल
खीरे के रस में गुलाब जल मिलाकर इसमें रुई से स्किन पर लगाएं. कुछ देर बाद हल्का सूखने पर इसे वॉश कर लें, टैन का असर कम हो जाएगा। खीरा में मौजूद कूलिंग एजेंट त्वचा को ठंडा और और हाइड्रेट खता है।
कच्चा दूध
टैनिंग को हटाने के लिए कच्चा दूध बहुत कारगर होता है। इसे टैन्ड एरिया पर रुई की मदद से लगाकर 10 मिनट के लिए सूखा लें। दूध में मौजूद क्लींजिंग गुणों की वजह से चुटकियों में टैनिंग की समस्या दूर होती है।
आलू का रस
आलू का रस स्किन से टैनिंग हटाने का एक इफेक्टिव तरीका है। आलू में कैटेकोलेस नाम के एंजाइम मौजूद होता है, जो टैनिंग और स्किन का कालापन दूर करता है।



Click it and Unblock the Notifications
