Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
बिना किसी दर्द के झड़ जाएगा सालों पुराना मस्सा, बस चूने का ऐसे करें इस्तेमाल
Home Remedies To Remove Warts: चेहरे पर तिल होना आमतौर पर खूबसूरती की निशानी माना जाता है। लेकिन कई बार चेहरे, गर्दन या शरीर के अन्य हिस्सों में कई बार अनचाहे मस्से होने लगते हैं। खासतौर पर, चेहरे पर मस्सा होने से आपकी खूबसूरती को खराब कर सकते हैं। ऐसे में, कई लोग अनचाहे मस्सों से छुटाकारा पाने के लिए महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स या ट्रीटमेंट्स का सहारा लेते हैं। लेकिन आप चाहें तो कुछ घरेलू उपायों की मदद से भी मस्से हटा सकते हैं। इन्हीं घरेलू उपायों में से है चूना। जी हां, चूने से मस्से को हटाने में काफी हद तक मदद मिल सकती है। तो आइए, जानते हैं चूने से मस्सा कैसे हटाएं (Chuna se Masse Kaise Hataye) ?

मस्सा हटाने में कैसे फायदेमंद है चूना?
अनचाहे मस्से को हटाने के लिए आप चूने का प्रयोग कर सकते हैं। दरअसल, चूने में अम्लीय गुण मौजूद होते हैं, जो डेड स्किन को हटाने म मदद कर सकते हैं। हलांकि, इसका सही इस्तेमाल जरूरी है, वरना स्किन गंभीर रूप से जलने का खतरा रहता है। इसके अलावा, कुछ लोगों को इससे एलर्जी भी हो सकती है। ऐसे में, मस्सों को हटाने के लिए चूने का इस्तेमाल करने से पहले आपको एक बार किसी अच्छे डॉक्टर या ब्यूटी एक्सपर्ट से सलाह अवश्य ले लेनी चाहिए।
चूने से कैसे हटाएं मस्सा?
चूने से मस्सा हटाने के लिए आप इसका कई तरीकों से प्रयोग कर सकते हैं -
चूना और नींबू
स्किन से अनचाहे मस्सों को हटाने के लिए आप चूने और नींबू का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए एक चुटकी चूना लें और इसमें एक चम्मच नींबू का रस मिलाएं। अब इसे अच्छे से मिक्स कर लें। अब इस मिश्रण को प्रभावित हिस्से पर लगाएं और कुछ देर के लिए छोड़ दें। उसके बाद इसे नॉर्मल पानी से धो लें। कुछ दिनों तक रोजाना इसका इस्तेमाल करने से मस्सा धीरे-धीरे गायब हो जाएगा।
चूना और सेब का सिरका
अगर आप चूने से मस्सा हटाना चाहते हैं, तो इसमें सेब का सिरका भी मिला सकते हैं। है। इसके लिए आप एक चुटकी चूना लें। इसमें एक चम्मच सेब का सिरका डालकर अच्छे से मिक्स कर लें। अब इस पेस्ट को मस्से पर लगाएं और 10-15 मिनट के लिए छोड़ दें। उसके बाद त्वचा को पानी से साफ कर लें। आप चाहें तो इस पेस्ट को रातभर लगाकर भी छोड़ सकते हैं। बेहतर रिजल्ट के लिए कुछ दिनों तक इसका इस्तेमाल रोज किया जा सकता है। इससे मस्से की समस्या से छुटकारा पाने में मदद मिल सकती है।
चूना और लहसुन
अनचाहे मस्से हटाने के लिए चूना और लहसुन का पेस्ट भी काफी असरदार साबित हो सकता है। इसके लिए एक चम्मच चूना लें। इसमें एक चम्मच लहसुन का पेस्ट डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब इस मिश्रण को प्रभावित हिस्से पर लगाएं। करीब आधे घंटे बाद नॉर्मल पानी से धो लें। आप चाहें तो इस पेस्ट को रातभर लगाकर भी छोड़ सकते हैं। सप्ताह में 2-3 बार इसका इस्तेमाल करने से धीरे-धीरे मस्सा गायब होने लगेगा।



Click it and Unblock the Notifications
