Latest Updates
-
Sarva Pitru Amavasya 2026: 9 या 10 अक्टूबर, सर्वपितृ अमावस्या कब है? जानें तिथि, कुतुप-रौहिण मुहूर्त और महत्व -
Indian Air Force Day 2026: दुनिया की सबसे ताकतवर एरयफोर्स में से एक है भारतीय वायुसेना, जानें 10 खास बातें -
35 साल की उम्र में दूसरी बार मां बनेंगी कियारा आडवाणी , जानिए इस उम्र में मां बनना कितना सेफ है? -
Nana Patekar Net Worth: 35 रुपये महीने से करोड़ों तक, जानें अपने पीछे कितनी संपत्ति छोड़ गए नाना पाटेकर? -
Nana Patekar Family: नाना पाटेकर के परिवार में कौन-कौन है? पत्नी से रहते थे अलग, कम उम्र में खो दिया था बेटा -
नाना पाटेकर का 75 की उम्र में Cardiac Arrest से निधन, समझिए हार्ट अटैक से कितने अलग होते है इसके लक्षण -
Shardiya Navratri 2026: नवरात्रि में किस दिन कौन से रंग के कपड़े पहनें? यहां देखें 11-19 अक्टूबर की पूरी लिस्ट -
Navratri Va Durga Puja: नवरात्रि और दुर्गा पूजा में क्या अंतर है? एक ही देवी, फिर क्यों अलग हैं दोनों पर्व -
Navratri Recipes 2026: डायबिटीज के मरीज नवरात्रि व्रत में खाएं ये 5 शुगर फ्री रेसिपी, नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
मानसून में डायबिटीज के मरीज पैरों का ख्याल कैसे रखें? डॉक्टर से जानें आसान फुट केयर टिप्स
चेहरे से झुर्रियां हटाने के लिए इन 3 तरीकों से करें एलोवेरा का इस्तेमाल, यंग और ग्लोइंग दिखेगी स्किन
How To Use Aloe Vera For Wrinkles: बढ़ती उम्र के साथ चेहरे पर झुर्रियां नजर आना सामान्य बात है। लेकिन आजकल कई लोगों के चेहरे पर उम्र से पहले ही झुर्रियां दिखने लगती हैं। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं, जैसे प्रदूषण, गलत खानपान, खराब जीवनशैली, नींद की कमी और तनाव। समय से पहले झुर्रियों की वजह से चेहरा बूढ़ा और बेजान नजर आने लगता है। ऐसे में, कई लोग झुर्रियों से छुटकारा पाने के लिए तरह-तरह के स्किन केयर और ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन इनमें हानिकारक केमिकल्स मौजूद होते हैं, जो आपकी त्वचा को नुकसान पहुंचा सकते हैं। ऐसे में, आप चाहें तो झुर्रियों से छुटकारा पाने के लिए कुछ घरेलू उपायों को आजमा सकते हैं। इन्हीं घरेलू उपाय में एलोवेरा भी शामिल है।

एलोवेरा त्वचा को हाइड्रेटेड रखने के साथ ही स्किन पर कसाव बनाए रखने में भी मदद करते हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं, जो झुर्रियों और फाइन लाइंस की कम करने में मदद करते हैं। तो आइए, जानते हैं झुर्रियों को हटाने के लिए कैसे करें एलोवेरा का इस्तेमाल -
एलोवेरा और शहद
चेहरे से झुर्रियां हटाने के लिए आप एलोवेरा और शहद का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप एक कटोरी में एक चम्मच ताजा एलोवेर जेल लें। इसमें एक चम्मच शहद डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करें। करीब 15-20 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें। इसके नियमित इस्तेमाल से झुर्रियां कम हो सकती हैं।।
एलोवेरा और फिटकरी
आप चाहें तो झुर्रियों को हटाने के लिए एलोवेरा में फिटकरी मिक्स करके लगा सकते हैं। इसके लिए आप एक कटोरी में 2 चम्मच ताजा एलोवेरा जेल लें। इसमें एक चम्मच फिटकरी पाउडर डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करें। करीब 15-20 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें। सप्ताह में 2-3 बार इसका इस्तेमाल करने से धीरे-धीरे झुर्रियां गायब हो जाएंगी
एलोवेरा और जायफल
चेहरे से झुर्रियां हटाने के लिए आप एलोवेरा जेल में जायफल मिलाकर लगा सकते है। इसके लिए एक कटोरी में एक चम्मच ताजा एलोवेरा जेल लें। इसमें आधा चम्मच जायफल पाउडर डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब इसे अपने चेहरे पर लगाएं और करीब 15 मिनट तक मसाज करें। इसके बाद चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें। बेहतर रिजल्ट के लिए सप्ताह में 2 से 3 बार इसका इस्तेमाल करें।



Click it and Unblock the Notifications
