Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप
रातोंरात फटी एड़ियों से मिलेगा छुटकारा, बस पानी के में मिला दें ये एक चीज
How to heal cracked heels : पैरों की खूबसूरती देख ही आपकी पर्सनैलिटी का अंदाजा लगाया जा सकता है। लोग अक्सर पैरों को इग्नोर कर देते हैं। नतीजन पैरों की एड़ियां फट जाती हैं और पांव भद्दे दिखने लगते हैं। फटी एड़ियां न सिर्फ आपकी पर्सनैलिटी खराब करती हैं, इसकी वजह से पांव के दर्द और खून निकलने की समस्या भी हो सकती है।
फटी एड़ियों की समस्या से निजात पाने के लिए लोग तरह-तरह की क्रीम, मॉइश्चराइजर और पैडीक्योर का सहारा लेते हैं। इनसे कुछ ही देर के लिए राहत मिलती है। मगर फिर से ध्यान न देने पर पांव पहले जैसे बदहाली का शिकार हो जाते हैं।

पैरों की कोमलता को बरकरार रखने के लिए आप एप्पल साइडर विनेगर का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसका इस्तेमाल घरों में किचन के अलावा स्किन केयर में भी होता है। विनेगर फटी एड़ियों की समस्या को दूर कर सकता हैं।
सेब का सिरका करें यूज
सेब का सिरका यानी एप्पल साइडर विनेगर का नेचर एसिडिट होता है। इसमें सिटिक एसिड' और 'मैलिक एसिड' नामक तत्व पाए जाते हैं जो एंटीफंगल का काम करता है। जो फटी एड़ियों की परेशानी को दूर करने के साथ ही डेड स्किन सेल्स को साफ करता है। इसके साथ ही यह एड़ियों में सूजन को भी कम कर सकता है।
विनेगर से कैसे करें फटी एड़िया सही?
फटी एड़ियों की समस्या को ठीक करने के लिए आपको ज्यादा कुछ करने की जरुरत नहीं हैं। इससे आपको एप्पल साइडर विनेगर (सेब के सिरके) का फुट सोक बनाना हैं। इसके लिए एक टब में गुनगुने पानी और एप्पल साइडर विनेगर की समान मात्रा डालें। अब उसमें एक चम्मच बेकिंग सोडा मिला दें।
इसमें दोनों पैरों को 20 मिनट तक भिगोकर रखें। अब थोड़ी देर बाद प्यूमिक स्टोन की मदद से एड़ियों की डेड स्किन को निकाल लें। फिर पैरों को साफ पानी से पैरों को धोकर सुखाने के बाद पैरों पर कोई अच्छा मॉइश्चरइजर लगा लें। ऐसा करने से फटी एड़ियों की परेशानी दूर हो जाएगी। इसके अलावा यह उपाय पांव में फंगल इंफेक्शन और बदबू को भी दूर करता हैं।



Click it and Unblock the Notifications
