Latest Updates
-
Teacher's Day 2026: 5 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है शिक्षक दिवस? जानिए क्या है इसका इतिहास और महत्व -
Teacher's Day 2026 Sanskrit Wishes: इन संस्कृत श्लोकोंं के जरिए गुरुजनों को भेजें शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं -
Teacher’s Day 2026 Wishes: गुरु का ज्ञान...इन संदेशों के साथ अपने टीचर्स को भेजें शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं -
Dahi Handi 2026: 5 या 6 सितंबर, कब है दही हांडी? जानें क्यों और कैसे मनाते हैं ये पर्व -
Janmashtami 2026: धन, प्रेम विवाह और संतान प्राप्ति के लिए जन्माष्टमी पर करें ये अचूक उपाय, पूरी होगी मनोकामना -
Happy Krishna Janmashtami 2026 Wishes: नंद के घर खुशियां आईं...जन्माष्टमी पर अपनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Janmashtami 2026: जन्माष्टमी पर तुलसी तोड़ सकते हैं या नहीं? जानें क्या हैं धार्मिक नियम -
Janmashtami 2026: जन्माष्टमी पर घूमने के लिए बेस्ट हैं ये 7 जगहें, दिखेगा कृष्ण भक्ति का खास रंग -
Janmashtami 2026: कृष्ण जन्माष्टमी पर इन आसान तरीकों से सजाएं अपना पूजा घर, यहां देखें 10 डेकोरेशन आइडियाज -
World Coconut Day 2026: सूखा या ताजा नारियल, सेहत के लिए कौन सा ज्यादा फायदेमंद? जानें दोनों में अंतर
दो चुटकी बेकिंग सोडा कर देगा डार्क स्पॉट्स की छुट्टी, जानें कैसे करता है काम
जब स्किन पर दाग-धब्बे होते हैं तो उसके कारण स्किन की नेचुरल ब्यूटी कहीं छिप जाती है। अमूमन दाग-धब्बों व डार्क स्पॉट्स की समस्या को दूर करने के लिए मार्केट में कई तरह की क्रीम्स मिलती हैं, जो काफी महंगी होती हैं। लेकिन अगर आप कम बजट में व नेचुरल तरीके से अपनी स्किन पर मौजूद इन डॉर्क स्पॉट्स की छुट्टी करना चाहते हैं तो ऐसे में बेकिंग सोडा का इस्तेमाल किया जा सकता है।
दरअसल, बेकिंग सोडा में ब्लीचिंग गुण होते हैं जो त्वचा पर मौजूद निशानों और धब्बों को दूर करने में मदद करते हैं। इसे अगर अन्य इंग्रीडिएंट के साथ मिक्स करके स्किन पर लगाया जाता है तो इससे कुछ ही समय में आपके डार्क स्पॉट्स लाइटन हो जाते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको बता रहे हैं कि आप डार्क स्पॉट्स को लाइटन करने के लिए बेकिंग सोडा को इस्तेमाल करने के तरीकों के बारे में बता रहे हैं-

बेकिंग सोडा को गुलाब जल के साथ करें मिक्स
गुलाब जल आपकी स्किन को ठंडक का अहसास करवाता है। साथ ही, यह आपकी स्किन को अधिक स्मूथ बनाने में भी मदद करता है। जब आप इसके बेकिंग सोडा के साथ मिक्स करते हैं तो इससे डार्क स्पॉट्स को कम करने में मदद मिलती है। इसे इस्तेमाल करने के लिए आप दो भाग बेकिंग सोडा में एक भाग गुलाब जल डालकर मिक्स करें। अब आप तैयार पेस्ट को डार्क स्पॉट्स पर लगाएं और 5-10 मिनट के लिए सूखने तक छोड़ दें। अंत में, पानी की मदद से अपना चेहरा वॉश कर लें। आप एक दिन छोड़कर इसे अपनी स्किन पर अप्लाई कर सकते हैं। इससे आपको अनइवन स्किन टोन की समस्या से भी निजात मिलेगी।
बेकिंग सोडा और सेब का सिरका
सेब का सिरका स्किन के पीएच लेवल को बैलेंस करने में मदद करता है। इसे बेकिंग सोडा के साथ मिक्स करके आप डार्क स्पॉट्स को आसानी से ठीक कर सकती है। इसके लिए आप सेब के सिरके में थोड़ा पानी डालकर उसे डायलूट कर लें। अब इस पानी में बेकिंग सोडा मिक्स करके एक पेस्ट बनाएं। अब आप अपनी स्किन के डार्क स्पॉट्स एरिया पर इसे लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करें। इसके आप इसे सूखने दें। जब यह सूख जाए तो आप पानी की मदद से चेहरे को वॉश कर लें। आप सप्ताह में एक या दो बार इसे अपनी स्किन पर अप्लाई कर सकते हैं। ध्यान रखें कि यह त्वचा को रूखा बनाता है, इसलिए इसके बाद मॉइश्चराइजर लगाना आवश्यक है।
बेकिंग सोडा और नींबू का रस
जब स्किन लाइटनिंग की बात होती है तो ऐसे में नींबू काफी काम आता है। नींबू के रस में मौजूद विटामिन सी डार्क स्पॉट्स को लाइटन करने में
मददगार है। खासतौर से, बेकिंग सोडा के साथ इसे मिक्स करके आपको बेहतर रिजल्ट मिलते हैं। इसे इस्तेमाल करने के लिए एक टेबल स्पून बेकिंग सोडा लें और इसमें आधा टेबल स्पून नारियल का तेल और 3-4 बूंद नींबू का रस मिलाएं। अगर आपको अक्सर स्किन ब्रेकआउट की समस्या का सामना करना पड़ता है, तो आप इसमें टी ट्री ऑयल की कुछ बूंदें भी मिक्स कर सकते हैं। अब आप तैयार पेस्ट को स्किन पर लगाएं और 5-10 मिनट मसाज करें।
बेकिंग सोडा के साथ मिक्स करें टमाटर का रस
टमाटर के रस को इसके नेचुरल ब्लीचिंग एजेंटों के लिए जाना जाता है। इसलिए, जब इसका इस्तेमाल किया जाता है तो ना केवल डार्क स्पॉट्स की समस्या दूर होती है, बल्कि स्किन में भी गजब का ग्लो आता है। इसके इस्तेमाल के लिए ताजा टमाटर के रस में एक बड़ा चम्मच बेकिंग सोडा मिलाएं। इसे पूरे चेहरे पर लगाएं और सूख जाने पर इसे धो लें। यह ना केवल डार्क स्पॉट्स को दूर करेगा, बल्कि अतिरिक्त सीबम उत्पादन को भी कम करता है।



Click it and Unblock the Notifications