Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
बिना हीट के भी कॉर्नस्टार्च की मदद से पाएं स्ट्रेट हेयर लुक..
स्ट्रेट हेयर यकीनन आपको एक सेलेब स्टाइल लुक देता है। अक्सर बालों को स्ट्रेट लुक देने के लिए हम हीट स्टाइलिंग टूल्स का इस्तेमाल करते हैं या फिर केमिकल्स की मदद से बालों को लंबे समय तक स्ट्रेट बनाए रखते हैं। इससे आपके बालों को भले ही स्ट्रेट लुक मिल जाता है, लेकिन वहीं दूसरी ओर यह दोनों ही तरीके आपके बालों को काफी डैमेज करते हैं। इससे आपको कमजोर व रूखे बालों की समस्या हो सकती है। ऐसे में बालों को स्ट्रेटन करने के लिए कॉर्नस्टार्च का इस्तेमाल किया जा सकता है।
बहुत कम लोगों को यह पता होता है, लेकिन आपकी किचन में रखा कॉर्नस्टार्च बालों को पोषण प्रदान करने के साथ-साथ अपने मॉइश्चराइजिंग और रिपेयरिंग गुणों के लिए जाना जाता है। यह बालों को मुलायम, मजबूत, चमकदार और चिकना बनाने के अलावा उसे स्ट्रेट लुक भी प्रदान करता है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको बता रहे हैं कि आप बालों को स्ट्रेट लुक देने के लिए कॉर्नस्टार्च का इस्तेमाल किस तरह कर सकते हैं-

बालों के लिए कॉर्नस्टार्च के फायदे
कॉर्नस्टार्च में आयरन, फास्फोरस, जस्ता, कैल्शियम, मैग्नीशियम और पोटेशियम और एंटीऑक्सिडेंट जैसे विटामिन ए, समूह बी, सी और ई आदि होते हैं। कॉर्नस्टार्च के इन्हीं गुणों के लिए यह आपके बालों को मजबूती प्रदान करता है और उनकी ग्रोथ में मदद करता है। इसके अलावा, यह स्कैल्प पर अतिरिक्त सीबम के उत्पादन को भी कम करने में मदद करता है। अगर आपके रूखे या घुंघराले बाल हैं, तो कॉर्नस्टार्च मास्क आपके बालों को स्मूथ बनाएगा। जिससे आपके बाल काफी हद तक स्ट्रेट होंगे। हालांकि, यह हेयर स्ट्रेटनर या केराटिन ट्रीटमेंट की तरह प्रभाव नहीं छोड़ेगा।

स्ट्रेट हेयर के लिए कॉर्नस्टार्च और शहद का मास्क
अगर आप नेचुरली स्ट्रेट हेयर लुक चाहती हैं तो ऐसे में कॉर्नस्टार्च और शहद को मिक्स करके स्कैल्प पर लगाया जा सकता है।
आवश्यक सामग्री-
• 3 चम्मच कॉर्नस्टार्च
• 1 कप पानी
• 3 चम्मच शहद
• 2 चम्मच नारियल का तेल
इस्तेमाल का तरीका-
• सबसे पहले कॉर्नस्टार्च और पानी को एक साथ मिक्स करें। इस मिश्रण को आग पर थोड़ा गर्म करें जब तक कि आपको जिलेटिन बनावट वाला पेस्ट न मिल जाए।
• अब नारियल तेल को माइक्रोवेव में तरल होने तक गर्म करें।
• एक बड़े कंटेनर में कॉर्नस्टार्च पेस्ट, नारियल का तेल और शहद डालकर एक पेस्ट तैयार करें।
• मास्क को हल्का गर्म करें और इसे अपने बालों में लगाएं।
• इसे 30 या 40 मिनट तक ऐसे ही रहने दें और फिर तेज गर्म पानी की मदद से इसे रिमूव करें।
• इस मास्क को हफ्ते में 2 से 3 बार इस्तेमाल करें।
स्ट्रेट हेयर के लिए कॉर्नस्टार्च और दूध का मास्क
अगर कॉर्नस्टार्च को नारियल के दूध के साथ मिक्स किया जाता है, तो यह आपके बालों को मॉइश्चराइज करता है। साथ ही साथ, यह फ्रिज़ को भी नियंत्रित करने का काम करता है।

आवश्यक सामग्री-
• 4 चम्मच कॉर्नस्टार्च
• 2 गिलास नारियल का दूध
इस्तेमाल का तरीका-
• सबसे पहले कॉर्नस्टार्च और नारियल के दूध को डालकर अच्छी तरह मिक्स करें।
• इसे लगातार हिलाते हुए मिश्रण को धीमी आंच पर पैन में डालें।
• जब यह जिलेटिन या क्रीम का टेक्सचर मिल जाए तो इसे आंच से उतार लें और ठंडा होने के बाद इस मास्क को बिना धुले बालों पर लगाएं।
• सुनिश्चित करें कि इस मिश्रण से बाल अच्छी तरह कवर हों। आप इसे अधिकतम एक घंटे के लिए ऐसे ही छोड़ दें।
• अंत में, इसे पानी और शैम्पू से धोएं और फिर इसे हवा में सुखाएं।
• आप इस मास्क को सप्ताह में दो बार लगा सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
