Latest Updates
-
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा
लंबे-घने और मजबूत बालों का सीक्रेट है मेथी, इन 3 तरीकों से हेयर केयर रूटीन में शामिल
How To Use Fenugreek Seeds For Hair Growth: लंबे और घने बालों की चाहत हर महिला की होती है। लेकिन प्रदूषण, गलत खानपान, खराब जीवनशैली और गलत प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल के कारण बाल तेजी से झड़ने लगते हैं और बालों की ग्रोथ भी रुक जाती है। ऐसे में, कुछ महिलाएं अपने बालों को लंबा करने के लिए तरह-तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं। वहीं, कुछ महिलाएं बाल लंबे करने के लिए महंगे हेयर ट्रीटमेंट्स भी करवाती हैं। लेकिन फिर भी मनचाहा रिजल्ट नहीं मिल पाता है। वहीं, इन प्रोडक्ट्स में कई तरह के हानिकारक केमिकल्स मौजूद होते हैं, जो बालों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। ऐसे में, अपने बालों को नेचुरली लंबा करने के लिए आप कुछ घरेलू उपायों का सहारा ले हैं। इन्हीं घरेलू उपायों में मेथी भी शामिल है। जी हां, मेथी के बीज में प्रोटीन, विटामिन्स और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं, जो स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाकर बालों को मजबूती देती है। इसके प्रयोग से झड़ते बालों की समस्या से छुटकारा मिल सकता है। साथ ही, बालों की ग्रोथ भी अच्छी हो सकती है। तो आइए, जानते हैं मेथी से बाल कैसे लंबे करें (Methi Se Baal Lambe Kaise Kare) -

मेथी का पानी
बालों को लंबा और घना बनाने के लिए आप मेथी का पानी लगा सकते हैं। इसके लिए 2-3 चम्मच मेथी दाना को एक गिलास पानी में रातभर भिगोकर रख दें। अगले दिन शैम्पू करने के बाद आखिर में बालों को इस मेथी के पानी से धोएं करें। इसके इस्तेमाल से बालों का झड़ना और डैंड्रफ की समस्या से छुटकारा मिल सकता है। साथ ही, बालों की ग्रोथ भी बेहतर होगी।
मेथी और नारियल तेल
बालों की ग्रोथ बेहतर करने के लिए आप मेथी दाना और नारियल तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए 2 चम्मच मेथी दाना को एक गिलास पानी में रातभर भिगोकर रख दें। सुबह इसे मिक्सी में पीसकर पेस्ट तैयार कर लें। अब इसमें 2 चम्मच नारियल तेल डालकर अच्छी मिक्स कर लें। अब इस पेस्ट को अपने स्कैल्प में लगाएं और करीब 30 मिनट के लिए छोड़ दें। उसके बाद बालों को किसी माइल्ड शैंपू से धो लें। सप्ताह में एक से 2 बार इसका इस्तेमाल करने से बालों की ग्रोथ अच्छी होगी।
मेथी और कलौंजी
बालों को ग्रोथ बेहतर करने के लिए आप मेथी दाना और कलौंजी का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप कटोरी में चम्मच मेथी दाना का पाउडर और एक चम्मच कलौंजी पाउडर लें। अब इसमें 2 चम्मच ऑलिव ऑयल डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब इस पेस्ट को अपने स्कैल्प पर लगाएं और करीब आधे घंटे के लिए छोड़ दें। उसके बाद बालों को माइल्ड शैंपू से धो लें। इसके इस्तेमाल से बालों को लंबा-घना बनाने में मदद मिलेगी। साथ ही, बाल चमकदार भी नजर आएंगे।



Click it and Unblock the Notifications
