Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
चेहरे के अनचाहे बाल हटाने के लिए इन 3 तरीकों से करें बेसन का इस्तेमाल, पार्लर जानें की नहीं पड़ेगी जरूरत
Besan For Facial Hair Removal: चेहरे पर दिखने वाले छोटे-छोटे बालों से काफी महिलाएं परेशान रहती हैं। ये फेशियल हेयर चेहरे की खूबसूरती को कम कर सकते हैं। ऐसे में, कुछ महिलाएं चेहरे के अनचाहे बालों को हटाने के लिए वैक्स या थ्रेडिंग करवाती हैं। वहीं, कई महिलाएं तो चेहरे से अनचाहे बाल हटाने के लिए रेजर का इस्तेमाल भी करती हैं। लेकिन चेहरे पर वैक्स, थ्रेडिंग या रेजर का इस्तेमाल करने से काफी दर्द होता है। साथ ही, त्वचा छिलने-कटने का डर रहता है। ऐसे में, आप चाहें तो चेहरे से अनचाहे बाल को हटाने के लिए कुछ घरेलू उपायों का सहारा सकती हैं। इन्हीं उपायों में बेसन भी शामिल है। जी हां, बेसन का इस्तेमाल करके आप न केवल आसानी से अपने फेशियल हेयर को रिमूव कर सकती हैं, बल्कि यह त्वचा को ग्लोइंग बनाने में भी मदद करता है। तो आइए, जानते हैं बेसन से चेहरे के अनचाहे बाल कैसे हटाएं?

बेसन और दूध
चेहरे से अनचाहे बालों को हटाने के लिए आप बेसन और दूध का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए आप एक कटोरी में 2 चम्मच बेसन लें। इसमें 2 चम्मच कच्चा दूध और चुटकी भर हल्दी डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं और कुछ देर के लिए छोड़ दें। जब पेस्ट सूख जाए, तो बालों की विपरीत दिशा में हल्के हाथों से रगड़ें और फिर गुनगुने पानी से चेहरा धो लें। हफ्ते में 2 से 3 बार इस उपाय को करने से अनचाहे बाल धीरे-धीरे गायब हो जाएंगे। साथ ही, त्वचा की रंगत में भी सुधार हो सकता है।
बेसन और शहद
चेहरे के अनचाहे बालों को हटाने के लिए बेसन और शहद का मिश्रण भी असरदार साबित हो सकता है। इसके लिए आप एक कटोरी में 2 चम्मच बेसन लें। इसमें 2 चम्मच शहद डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं और कुछ देर के लिए छोड़ दें। करीब 20 मिनट बाद हेयर ग्रोथ की विपरीत दिशा में हल्के हाथों से रगड़ते हुए पेस्ट को रिमूव करें। उसके बाद चेहरे को पानी से धो लें। बेहतर रिजल्ट के लिए आप इस पेस्ट को सप्ताह में 2-3 बार अप्लाई कर सकते हैं। इससे आपको चेहरे के अनचाहे बालों से छुटकारा मिल सकता है। साथ ही, त्वचा मुलायम एयर चमकदार भी नजर आएगी।
बेसन और गुलाब जल
अगर आप चेहरे से अनचाहे बालों को हटाना चाहती हैं, तो बेसन और गुलाब जल का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए आप एक कटोरी में 2 चम्मच बेसन लें। इसमें 2 चम्मच गुलाब जल डालकर अच्छी तरह मिला लें। अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं और सूखने के लिए छोड़ दें। करीब 20 मिनट बाद हल्के हाथों से रगड़ते हुए पेस्ट को निकालें। उसके बाद गुनगुने पानी से चेहरा धो लें। हफ्ते में 2-3 बार इसका इस्तेमाल करने से धीरे-धीरे चेहरे के बाल रिमूव होने लगते हैं। साथ ही, त्वचा पर निखार भी आएगा।



Click it and Unblock the Notifications
