Latest Updates
-
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम
Makeup Setting Spray: गर्मी में लंबे समय तक फेस पर मेकअप रखने के लिए ऐसे करें सेटिंग स्प्रे का इस्तेमाल
डे पार्टी हो या नाइट गर्मी के मौसम में अपने मेकअप को लंबे समय तक रख पाना थोड़ा मुश्किल होता है। ऐसे में महिलाएं अपने मेकअप को लंबे समय तक टिकाने की कोशिश करती हैं। मेकअप को टिकाऊ बनाने के लिए महिलाएं सेटिंग स्प्रे का इस्तेमाल भी करती है। लेकिन कई बार सेटिंग स्प्रे का यूज करने के बाद भी पसीने के कारण मेकअप को देर तक रोकने में मुश्किल होती है और घंटों किया गया मेकअप कुछ देर में ही छु मंतर हो जाता है। जिसका एक बड़ा कारण है सेटिंग स्प्रे का सही से इस्तेमाल न करना।
कई लोग अपने मेकअप को टिकाऊ बनाने के लिए सेटिंग स्प्रे का उपयोग तो करते हैं लेकिन उन्हें इसका सही इस्तेमाल करना नहीं आता है। आज हम आपको मेकअप सेटिंग स्प्रे का सही यूज करने का तरीका स्टेप बाय स्टेप बताने जा रहे हैं। जिसके बाद आप लंबे समय तक अपने मेकअप को टिकाऊ बना सकते हैं।

स्टेप बाय स्टेप यूज करें मेकअप सेटिंग स्प्रे
स्टेप 1 - चेहरे पर मेकअप अप्लाई करने से पहले अपने स्किन को अच्छे से धोकर सूखा लें। ऐसा करने से आपके स्किन से एक्सट्रा ऑयल के साथ पसीना और मेल भी निकल जाएगी। इस कारण आपका मेकअप भी अच्छे से हो सकेगा।
स्टेप 2 - वॉटर प्रुफ मेकअप का इस्तेमाल करते हुए अपने फेस पर मेकअप को लगाएं। साथ ही चेहरे पर एक्सट्रा ऑयल या नमी को हटाने के लिए आप टिश्यू पेपर का इस्तेमाल करें और हल्के हाथों से उस एरिया पर टिश्यू रख कर टैप करें।
स्टेप 3 - मेकअप कंप्लीट होने के बाद बारी आती है मेकअप को सेट करने और लंबे समय तक उसे टिकाऊ बनाने के लिए सेटिंग स्प्रे का यूज करने की। इसके लिए सबसे पहले आप सेटिंग स्प्रे की बोतल को अच्छे से शेक करें। ताकि उसमें बैठा स्प्रे आपके स्किन पर अच्छे से काम कर सकें।
स्टेप 4 - बोतल को हिलाने के बाद उसे अपने चेहरे से एक हाथ की दूरी पर पकड़ें। ताकि स्प्रे सही तरह से आपके चेहरे पर लगाया जा सकें।
स्टेप 5 - चेहरे पर सेटिंग स्प्रे लगाने से पहले अपनी आंखों को बंद कर लें। इसके बाद अपने चेहरे पर सेटिंग स्प्रे को "X" और "T" की गति में स्प्रे करें, माथे से शुरू होकर, नाक और फिर गालों तक और अंत में ठोड़ी और जबड़े पर स्प्रे करें।
स्टेप 6 - चेहरे पर मेकअप सेटिंग स्प्रे लगाने के बाद तुरंत अपनी आंखे न खोले। बल्कि सेटिंग स्प्रे को सुखने का समय दें। इसके बाद ही अपने चेहरे को हिलाएं या फिर कोई इंप्रेशन बनाएं। ताकि आपका मेकअप लंबे समय तक टिका रहे।
( डिस्क्लेमर : इस लेख में दी गई सभी जानकारी और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। Boldsky Hindi इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन चीजों पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। )



Click it and Unblock the Notifications
