Latest Updates
-
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा
Henna On Hair During Summer: गर्मी में बालों के लिए फायदेमंद है मेहंदी, बस लगाते समय इन टिप्स पर करें फोकस
जब गर्मी का मौसम आता है तो आपकी स्किन की ही तरह बाल भी अतिरिक्त केयर मांगते हैं। बहुत अधिक हीट व गर्मी के कारण बाल डैमेज होने लगते हैं। ऐसे में यह जरूरी हो जाता है कि आप अपने हेयर केयर रूटीन में कुछ कूलिंग इंग्रीडिएंट्स को शामिल करें। ये इंग्रीडिएंट्स बालों व स्कैल्प को ठंडक प्रदान करने के साथ-साथ उसे क्लीन करें व हेयर हेल्थ को बनाए रखें। ऐसे में मेहंदी का इस्तेमाल करना यकीनन एक अच्छा विचार है।
गर्मी के मौसम में जब मेहंदी को हेयर केयर रूटीन में शामिल किया जाता है तो इससे आपको कई फायदे मिलते हैं। यह केमिकल फ्री है और नेचुरल तरीके से बालों को कलर करती है। साथ ही साथ, इससे स्कैल्प को ठंडक भी मिलती है।

हालांकि, गर्मी के दिनों में मेहंदी को बालों में इस्तेमाल करते समय आपको कुछ छोटी-छोटी बातों का खास ख्याल रखना चाहिए, जिसके बारे में आज हम आपको इस लेख में बता रहे हैं-
गर्मी में बालों में मेहंदी लगाने के क्या फायदे हैं?
बालों में मेहंदी को सही तरह से इस्तेमाल करने का तरीका जानने से पहले आपको इसके फायदों के बारे में जान लेना चाहिए-
• गर्मी के दिनों में बालों में मेहंदी लगान से स्कैल्प को ठंडक मिलती है।
• मेहंदी बालों के लिए नेचुरल कंडीशनर की तरह काम करती है, जिससे गर्मी में फ्रिजी और रूखे बालों की समस्या से निपटने में मदद मिलती है।
• मेहंदी को हेयर हेल्थ के लिए काफी अच्छा माना जाता है। यह हेयर फॉल को कम करने के साथ-साथ हेयर ग्रोथ में भी मददगार है।
• मेहंदी में पाए जाने वाले एंटीफंगल गुण स्कैल्प में होने वाली रूसी सहित अन्य इंफेक्शन से भी बचाते हैं।
• मेहंदी आपको अपने बालों को नेचुरल व केमिकल फ्री तरीके से कलर करने का मौका देती है। इससे आपके बाल जल्दी सफेद नहीं होते हैं।
करें प्री-ऑयलिंग
कुछ लोगों को यह शिकायत होती है कि गर्मी में बालों में मेहंदी लगाने से उनके बाल रूखे हो जाते हैं। अगर आपके साथ भी यह समस्या होती है, तो ऐसे में बालों में प्री-ऑयलिंग करना अच्छा विचार है। हालांकि, बालों में मेहंदी लगाने से पहले उसे शैम्पू करना ना भूलें। दरअसल, अगर बालों में तेल होगा तो ऐसे में मेहंदी का कलर आपके बालों पर नहीं आएगा। जिससे मेहंदी की प्रभावशीलता कम हो जाएगी।
गर्मी से बचें
मेहंदी लगाने के बाद अक्सर उसे जल्दी सुखाने के लिए कुछ लोग धूप या गर्मी में बैठना पंसद करते हैं। हालांकि, गर्मी के मौसम में अगर आपके बाल मेंहदी लगी हुई है, तब तक सीधे धूप के संपर्क में आने से बचें। कोशिश करें कि आप मेंहदी को ठंडी व छायादार जगह पर लगाएं। इसे घर के अंदर लगाना सबसे अच्छा माना जाता है।
मॉइश्चराइज़िंग इंग्रीडिएंट को करें शामिल
गर्मी के मौसम में अत्यधिक हीट आपके बालों को रूखा व फ्रिजी बना देती है। ऐसे में मेहंदी से बेस्ट रिजल्ट पाने के लिए आप इसमें किसी मॉइश्चराइजिंग इंग्रीडिएंट जैसे दही, एलोवेरा जेल या नारियल तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे मेहंदी के कंडीशनिंग गुणों में इजाफा होता है और बाल अधिक स्मूथ व सिल्की नजर आते हैं।
बालों को अच्छी तरह कवर करें
जब आप अपने बालों में मेहंदी लगाएं, तो उसे प्लास्टिक शॉवर कैप या क्लिंग फिल्म से कवर करना ना भूलें। दरअसल, गर्मी के मौसम में मेहंदी जल्दी सूख जाती है, जिससे रंग बालों में अच्छी तरह अब्जॉर्ब नहीं होता है। लेकिन जब आप बालों को कवर करते हैं तो इससे मेहंदी नम रहती है।
यूं करें केयर
• बालों में मेहंदी लगाने के बाद भी उसकी सही देखभाल करना जरूरी है। कई बार मेहंदी लगाने के बाद बालों में रूखापन महसूस होने लगता है। ऐसे में बालों को कंडीशन करने और उनकी नमी बनाए रखने के लिए आप होममेड डीप कंडीशनिंग मास्क का इस्तेमाल कर सकते हैं।
• इसके अलावा, मेहंदी लगाने के बाद क्लोरीनयुक्त पानी में स्विमिंग करने से भी बचें। दरअसल, क्लोरीन मेंहदी के साथ रिएक्शन कर सकती है, जिससे बालों को नुकसान हो सकता है या उसका कलर बदल सकता है।



Click it and Unblock the Notifications
