Latest Updates
-
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश
डार्क सर्कल से हैं परेशान तो मुल्तानी मिट्टी का करें इस्तेमाल..
स्किन की केयर करने के लिए हम तरह-तरह के इंग्रीडिएंट्स का इस्तेमाल करते हैं। इन्हीं में से एक है मुल्तानी मिट्टी। यह ना केवल आपकी स्किन के ऑयल प्रोडक्शन को नियंत्रित करने में मदद करता है, बल्कि डार्क सर्कल जैसी समस्याओं को भी दूर करता है। आमतौर पर, ऑयली स्किन की महिलाएं इसका इस्तेमाल करना पसंद करती हैं।
लेकिन हर स्किन के लिए यह लाभकारी है। यह आपकी स्किन को एक्सफोलिएट करने के साथ-साथ डार्क सर्कल्स, एक्ने, ब्लैकहेड्स और व्हाइटहेड्स आदि समस्या को दूर करने में सहायक है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको डार्क सर्कल को ठीक करने के लिए मुल्तानी मिट्टी के इस्तेमाल के तरीके के बारे में बता रहे हैं-

मुल्तानी मिट्टी और बादाम का तेल
बादाम के तेल में विटामिन ई, विटामिन ए और रेटिनॉल होता है। इसके अलावा, मुल्तानी मिट्टी में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण काले घेरों की समस्या को दूर करते हैं।
आवश्यक सामग्री-
• एक चम्मच बादाम का तेल
• 1 चम्मच मुल्तानी मिट्टी
इस्तेमाल का तरीका-
• सबसे पहले एक कटोरी में बादाम का तेल और मुल्तानी मिट्टी को डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
• अब अपने चेहरे को वॉश करें और फिर तैयार पेस्ट को को आंखों के नीचे की स्किन पर लगाकर हल्के हाथों से 5 मिनट तक मालिश करें।
• इसे करीबन 15 मिनट तक लगा रहने दें और अंत में, ठंडे पानी से धो लें।
मुल्तानी मिट्टी और दही
दही में लैक्टिक एसिड होता है, जो आपकी स्किन की रंगत को बेहतर बनाता है। वहीं, जब इसे मुल्तानी मिट्टी के साथ लगाया जाता है, जो यह आंखों के नीचे काले घेरे को हल्का करने में मदद करता है।
आवश्यक सामग्री-
• एक चम्मच मुल्तानी मिट्टी
• 1 चम्मच दही
इस्तेमाल का तरीका-
• सबसे पहले दही और मुल्तानी मिट्टी को अच्छी तरह मिक्स करें।
• अब इस मिश्रण को अपने क्लीन फेस पर आंखों के नीचे लगाएं। करीबन 5 मिनट तक हल्के हाथों से मसाज करें।
• करीबन 15 मिनट बाद इसे ठंडे पानी से अच्छी तरह धो लें।
• सप्ताह में तीन से चार बार इस मास्क को लगाएं। आपको जल्द ही अपनी स्किन में अंतर नजर आने लगेगा।
मुल्तानी मिट्टी और आलू का रस
आलू एक स्किन लाइटनिंग एजेंट है, जो आपकी आंखों के नीचे काले घेरों को कम करने में सहायक है। आप आलू के रस और मुल्तानी मिट्टी से पेस्ट बनाकर उसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
आवश्यक सामग्री-
• एक चम्मच मुल्तानी मिट्टी
• 1 चम्मच ताजा आलू का रस
इस्तेमाल का तरीका-
• सबसे पहले आलू को कद्दूकस करें और उसका एक चम्मच रस निकाल लें।
• अब इस रस में मुल्तानी मिट्टी डालकर अच्छी तरह मिक्स करें।
• अब आप अपनी स्किन को क्लीन करें और फिर इस पेस्ट को आंखों के नीचे की त्वचा पर 5 मिनट तक धीरे-धीरे मालिश करें।
• करीबन 20 मिनट बाद ठंडे पानी से अच्छी तरह धो लें।
मुल्तानी मिट्टी और खीरे का रस
गर्मी के दिनों में मुल्तानी मिट्टी और खीरे के रस को मिक्स करके लगाना एक अच्छा विचार माना जाता है। यह आपके काले घेरों को ठीक करने के साथ-साथ स्किन को ठंडक पहुंचाता है।
आवश्यक सामग्री-
• 1 चम्मच खीरे का रस
• एक चम्मच मुल्तानी मिट्टी
इस्तेमाल का तरीका-
• सबसे पहले खीरे को कद्दूकस करें और फिर उसे निचोड़कर उसका रस निकाल लें।
• अब इस रस में मुल्तानी मिट्टी मिक्स करके उसका एक स्मूथ पेस्ट तैयार करें।
• अब अपनी स्किन को क्लीन करें और फिर इस पेस्ट को आंखों के नीचे लगाकर 5 मिनट तक हल्के हाथों से मालिश करें।
• करीबन आधे घंटे बाद ठंडे पानी से उसे धो लें।
• नियमित रूप से इस अंडरआई मास्क को लगाने से कुछ ही दिनों में डार्क सर्कल की समस्या दूर होती है।



Click it and Unblock the Notifications
