Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Raisins For Glowing Skin : महंगी-महंगी क्रीम नहीं, किशमिश की मदद से ऐसे पाएं ग्लोइंग स्किन
Raisins For Glowing Skin : दमकती और ग्लोइंग स्किन की चाहत तो हम सभी की होती है। लेकिन इसके लिए हम सभी कई तरह की क्रीम्स, ब्यूटी प्रोडक्ट्स या फिर ब्यूटी ट्रीटमेंट्स का सहारा लेते हैं। इनसे ब्यूटीफुल स्किन तो मिलती है, लेकिन यह उपाय पॉकेट फ्रेंडली नहीं माने जाते हैं। इतना ही नहीं, इनसे कभी-कभी स्किन को नुकसान भी हो सकता है। ऐसे में यह सलाह दी जाती है कि स्किन की केयर करने के लिए नेचुरल तरीकों का सहारा लिया जाए।
अगर आपने नेचुरल तरीके से ग्लोइंग स्किन पाने का मन बनाया है तो आपको किशमिश का इस्तेमाल करना चाहिए। किशमिश में फेनोलिक यौगिक, फ्लेवोनोइड और विटामिन सी जैसे एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो शरीर में फ्री रेडिकल्स को बेअसर करने में मदद करते हैं। इससे आपकी स्किन हेल्दी और ग्लोइंग बनती है। इतना ही नहीं, किशमिश में मौजूद विटामिन और मिनरल्स भी स्किन हेल्थ को फायदा पहुंचाते हैं।

ये पोषक तत्व कोलेजन उत्पादन में सहायता करते हैं और इलास्टिसिटी को इंप्रूव करते हैं, जिससे स्किन हेल्दी और यंगर नजर आती है। अब अगर आप भी किशमिश की मदद से ग्लोइंग स्किन पाने की चाहत रख रहे हैं तो आप नीचे दिए गए तरीकों को फॉलो कर सकते हैं-
डाइट में करें शामिल
किशमिश से ग्लोइंग स्किन पाने का एक आसान तरीका है कि आप इसे अपनी डाइट में शामिल करें। इसके सेवन से आपको किशमिश के सभी लाभ मिलते हैं और स्किन व सेहत दोनों को फायदा होता है। आप इसे ऐसे ही खा सकते हैं या फिर अपने ब्रेकफास्ट में शामिल कर सकते हैं। इसके अलावा, स्मूथीज आदि में भी इसे शामिल किया जा सकता है।
किशमिश से बनाएं फेस मास्क
किशमिश को डाइट में शामिल करने के अलावा उसे स्किन केयर रूटीन का हिस्सा भी बनाया जा सकता है। मसलन, आप सप्ताह में एक बार किशमिश से बना फेस मास्क अपनी स्किन पर लगा सकते हैं। इसके लिए आपको बस इतना करना है कि एक मुट्ठी किशमिश को रात भर पानी में भिगो दें, फिर अगली सुबह उन्हें पीसकर पेस्ट बना लें। अब पहले अपने फेस को क्लीन करें और फिर इस पेस्ट को अपने चेहरे व गर्दन पर लगाएं। आप इसे लगभग 15-20 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें। अंत में, गुनगुने पानी से अपना चेहरा धो लें।
किशमिश से बनाएं फेस टोनर
टोनर को बेसिक स्किन केयर रूटीन का हिस्सा माना जाता है। ऐसे में आप किशमिश की मदद से फेस टोनर बनाएं। इसके अलए आप मुट्ठी भर किशमिश लें और उसे पानी में तब तक उबालें, जब तक वे नरम न हो जाएं। अब आप पानी को ठंडा होने दें, फिर इसे छानकर एक स्प्रे बोतल में भरकर रख लें। अपना चेहरा साफ़ करने के बाद आप इस किशमिश से बने टोनर को फेस पर स्प्रे करें। यह पोर्स को टाइटन करने और आपकी स्किन को ग्लोइंग बनाने मंे मदद कर सकता है।
किशमिश से बनाएं स्क्रब
ग्लोइंग स्किन पाने के लिए उसे एक्सफोलिएट करना बेहद जरूरी होता है। इससे ना केवल डेड स्किन सेल्स रिमूव होती है, बल्कि आपको इवन टोन और ग्लोइंग स्किन भी मिलती है। अगर आप चाहें तो किशमिश की मदद से होममेड स्क्रब भी तैयार कर सकते हैं। इसके लिए पहले किशमिश को भिगोकर कुछ वक्त के लिए ऐसे ही छोड़ दें। अब इसमें एक चम्मच शहद और एक चम्मच ओटमील साथ मिलाएं। धोने से पहले कुछ मिनट के लिए इस स्क्रब से अपने चेहरे पर सर्कुलर मोशन में मसाज करें। हल्के हाथों से मसाज करने के बाद करीबन दस मिनट के लिए इसे ऐसे ही छोड़ दें। अंत में, पानी की मदद से स्किन को क्लीन करें।
तो अब आप भी किशमिश को अपने ब्यूटी रूटीन का हिस्सा बनाइए और कुछ ही दिनों में नेचुरली ग्लोइंग स्किन पाइए।



Click it and Unblock the Notifications
