Latest Updates
-
Akshaya Tritiya Wishes: घर की लक्ष्मी को इन खूबसूरत संदेशों के जरिए कहें 'हैप्पी अक्षय तृतीया' -
Akshaya Tritiya Vrat Katha: अक्षय तृतीया के दिन जरूर पढ़ें यह कथा, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद -
Parshuram Jayanti 2026 Wishes: अधर्म पर विजय...इन संदेशों के साथ अपनों को दें परशुराम जयंती की शुभकामनाएं -
Akshaya Tritiya 2026 Wishes: सोने जैसी हो चमक आपकी...अक्षय तृतीया पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Akshaya Tritiya Wishes For Saasu Maa: सासु मां और ननद को भेजें ये प्यार भरे संदेश, रिश्तों में आएगी मिठास -
Aaj Ka Rashifal 19 April: अक्षय तृतीया और आयुष्मान योग का दुर्लभ संयोग, इन 2 राशियों की खुलेगी किस्मत -
Akshaya Tritiya 2026 Upay: अक्षय तृतीया पर करें ये 5 उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से सुख-संपत्ति में होगी वृद्धि -
World Liver Day 2026: हर साल 19 अप्रैल को क्यों मनाया जाता है विश्व लिवर दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और थीम -
Nashik TCS Case: कौन है निदा खान? प्रेग्नेंसी के बीच गिरफ्तारी संभव या नहीं, जानें कानून क्या कहता है -
कश्मीर में भूकंप के झटकों से कांपी धरती, क्या सच हुई बाबा वेंगा की खौफनाक भविष्यवाणी?
रेड लिपस्टिक, रेड आउटफिट और स्पाकर्लिग रेड ऑरा, रिहाना पर खिल रहा था ओवर ऑल रेड कलर

रिहाना के टैलेंट से आप परिचित हैं। रिहाना की आवाज और अदाकारी, दोनों शानदार है। यूं कहें कि रिहाना का ओवर ऑल बेस्ट पैकेज है। अभी की बात लें। मौका था, सुपर बाउल हॉल्टाइम शो। यहां तो रिहाना ने गजब ढा दिया। वहां मौजूद लोग रिहाना के पक्के वाले फैन हो गए। आखिर उस दिन रिहना सबसे सुंदर लग रही थीं। उनका ओवर ऑल रेड पैकेज उन्हें आकर्षित बना रहा था। वैसे इसमें और भी बहुत छिपा था। जानते हैं हाफ टाइम 2023 में रिहना का लुक, ताकि इससे आडियाज आप भी लेकर छा जाएं।
क्या है हाफटाइम
अमेरिकी फुटबॉल खेलों के दौरान हाफ़टाइम शो एक परंपरा है। सुपर बाउल के दौरान मनोरंजन, नेशनल फुटबॉल लीग (एनएफएल) का वार्षिक चैम्पियनशिप खेल, पॉप संस्कृति के लिए एक मौलिक कड़ी का प्रतिनिधित्व करता है, जो टेलीविजन दर्शकों और राष्ट्रव्यापी हित को व्यापक बनाने में मदद करता है। दरअसल, 1990 के दशक की शुरुआत से पहले, हाफ़टाइम शो में यूनिवर्सिटी मार्चिंग बैंड्स (द ग्रॉम्बलिंग स्टेट यूनिवर्सिटी मार्चिंग बैंड ने सबसे सुपर बाउल हॉल्टटाइम शो में प्रदर्शन किया है, जिसमें 1960 से 1990 तक प्रति दशक कम से कम एक सहित छह शो शामिल हैं), ड्रिल टीमें, और अन्य प्रदर्शन समूह जैसे कि अप विथ पीपल। 90 के दशक में, हाफ़टाइम शो में प्रमुख हिट संगीतकारों को शामिल करना शुरू किया गया, जिसकी शुरुआत सुपर बाउल ग्ग्ट (1991) के साथ न्यू किड्स ऑन द ब्लॉक से हुई। दर्शकों की रुचि बढ़ाने के लिए हाफटाइम शो की प्रमुखता को बढ़ावा देने के प्रयास में, सुपर बाउल ग्ग्टप्प् (1993) में माइकल जैक्सन द्वारा एक प्रमुख प्रदर्शन दिखाया गया।
रिहाना और बेबी बंप
अब प्रेग्नेंट हैं, तो बेबी बंप तो दिखेगा ही। बहुत-सी महिलाएं बेबी बंप को छिपाती हैं। बेबी बंप में बाहर जाने से परहेज करती हैं। कारण बढ़ते हुए पेट की वजह से सुंदरता कम हो जाती है। लेकिन बॉलीवुड व हॉलीवुड में बेबी बंप को प्यार, दुलार से अपनाया जाता है। यही वजह है कि बॉलीवुड-हॉलीवुड की अभिनेत्रियां अपने बेबी बंप को आउटफिट की लेयर्स में दिखाती हैं। अधिकांश तो मैटरनिटी फोटोशूट भी करवाती हैं। बीते कुछ समय से ये खूब चलन में है। अब हॉलीवुड की रिहाना को ही देख लें। सुपर बाउल 2023 में रिहाना ने आउटफिट की लेयर्स में बेबी बंप फ्लॉन्ट किया।
कौन-कौन थे आर्टिस्ट
सुपर बाउल हॉल्टटाइम 2023 में रिहाना की ओवर ऑल लुक्स कमाल के रहे। रिहाना के हेयर स्टाइलिस्ट थे हेयर स्टाइलिस्ट युसेफ विलियम्स, मेकअप आर्टिस्ट रहे प्रिस्किला ओनो। नेल आर्टिस्ट थे किम्मी कीस।
स्लीक पोनीटेल
सुपर बाउल हॉल्टटाइम 2023 शो के दौरान रिहाना कमाल की लग रही थीं। पोनीटेल में रिहाना जंच रही थीं। लंबे समय से रिहाना के हेयर स्टाइलिस्ट युसेफ विलियम्स हैं। युसेफ ने रिहाना के बालों में 90 का फैशन दिया, जिसमें शामिल थी स्लीक व स्ट्रेट पोनीटेल। इसमें खास थी सेंटर पार्टिग।
रेड लिपस्टिक
ग्लोबल मेकअप आर्टिस्ट प्रिस्किला ओनो ने रिहाना के पाउट को सुंदर बनाने के लिए डार्क रेड कलर की लिपस्टिक का प्रयोग किया। मालूम चला है कि यह लिक्विड लिपस्टिक थी। स्पाकर्लिंग स्लिवर आईलाइनर का प्रयोग किया। क्रिमसन लुक में रिहाना के हाथ भी खिले-खिले लगे। रिहाना के नेल आर्टिस्ट किम्मी कीस ने उनके हाथों को ग्लॉसी रेड मेनीक्योर से खूबसूरत बनाया।



Click it and Unblock the Notifications











