Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
शादी-फंक्शन में दिखना हैं हैंडसम और स्टाइलिश, तो Men फॉलो करें ये 7 Grooming Tips
Men's Grooming Tips for Weddings : शादी-ब्याह का सीजन चल रहा है। ऐसे में भला लड़कियां ही क्यों खूबसूरत दिखें? आजकल लड़के भी खूबसूरत दिखने के लिए खुद पर पैसे खर्च करने से हर्ज नहीं करते हैं। अगर आपके घर में भी कॉकटेल पार्टी, शादी या रिसेप्शन जैसे फंक्शन हैं, तो हम मैंस ग्रूमिंग को लेकर कुछ टिप्स लाएं हैं।
पार्टी में सबसे हैंडसम दिखने के लिए पुरुष खुद की ग्रूमिंग पर ध्यान देकर सारी महफिल लूट सकते हैं। यहां 7 ग्रूमिंग टिप्स दिए गए हैं, जिन्हें अपनाकर आप अपनी पर्सनैलिटी को निखार सकते हैं:

1. साफ और फिट कपड़े पहनें
अपने आउटफिट का चुनाव पार्टी की थीम और अपने शरीर की बनावट के अनुसार करें। कपड़े हमेशा प्रेस किए हुए और सही फिटिंग के होने चाहिए।
2. चेहरे की सफाई और मॉइस्चराइजिंग
पार्टी में जाने से पहले अपना चेहरा अच्छी तरह से धोएं और एक अच्छा मॉइस्चराइजर लगाएं। अगर जरूरत हो, तो हल्का फेस स्क्रब भी कर सकते हैं ताकि त्वचा निखरी और फ्रेश दिखे।
3. शेविंग या बियर्ड ट्रिमिंग
अपनी दाढ़ी को पार्टी के हिसाब से सेट करें। अगर क्लीन शेव पसंद करते हैं, तो अच्छी क्वालिटी का शेविंग क्रीम और आफ्टरशेव का इस्तेमाल करें। दाढ़ी रखने वालों के लिए बियर्ड ऑयल का इस्तेमाल करें ताकि दाढ़ी सॉफ्ट और परफेक्ट दिखे।
4. बालों की स्टाइलिंग
बालों को अच्छे शैम्पू और कंडीशनर से धोने के बाद, उन्हें अपने चेहरे के आकार और पार्टी के मूड के हिसाब से स्टाइल करें। हेयर जेल, वैक्स या स्प्रे का इस्तेमाल करके अपने लुक को सेट करें।
5. अच्छी खुशबू चुनें
एक प्रीमियम परफ्यूम या डिओडरेंट लगाना न भूलें। खुशबू आपकी पर्सनालिटी को और बेहतर बनाती है। हल्की और आकर्षक खुशबू चुनें, जो ज्यादा तेज न हो।
6. हाथों और नाखूनों की सफाई
पार्टी में हाथों की सुंदरता नजरअंदाज न करें। नाखून कटे-छंटे और साफ-सुथरे होने चाहिए।
7. फुटवियर का सही चयन
जूते आपके लुक को कंप्लीट करते हैं। पार्टी के हिसाब से क्लीन और स्टाइलिश फुटवियर पहनें। इन ग्रूमिंग टिप्स को अपनाकर आप किसी भी पार्टी में आकर्षण का केंद्र बन सकते हैं!



Click it and Unblock the Notifications
