Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
Ice Facial According Skin Type: ऑयली या ड्राई स्किन, जानें किसके लिए बेस्ट है आइस फेशियल
अपनी स्किन को पैम्पर करने के लिए हम सभी फेशियल जरूर करवाते हैं। आमतौर पर, पार्लर जाकर तरह-तरह के फेशियल करवाना बेहद ही आम बात है। हालांकि, पिछले कुछ समय से आइस फेशियल काफी चलन में है। इसमें पानी में बर्फ डालकर एकदम ठंडे पानी में चेहरे को कुछ देर के लिए डिप किया जाता है। आम लड़कियों से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक अपने चेहरे को ताजगी देने और उसे ग्लोइंग बनाने के लिए आइस फेशियल करना पसंद करती है। खासतौर से, गर्मी के मौसम में आइस फेशियल करना यकीनन एक अच्छा विचार है।
लेकिन जिस तरह आप किसी भी फेशियल को करवाने से पहले अपने स्किन टाइप पर ध्यान देते हैं। ठीक वैसा ही आइस फेशियल के साथ भी है। आइस फेशियल करवाने के ढेर सारे फायदे हैं, लेकिन वह आपको तभी मिलेंगे, अगर वह आपकी स्किन टाइप के अनुसार हो।
तो चलिए आज इस लेख में हम यह जानने की कोशिश करेंगे कि आइस फेशियल ऑयली या ड्राई में से किस स्किन के लिए अच्छा माना जाता है-

आइस फेशियल के क्या फायदे हैं?
अगर आप आइस फेशियल करते हैं तो इससे आपको कई फायदे मिलते हैं। मसलन-
• सबसे पहले तो इससे आपकी स्किन को ठंडक मिलती है, जिससे स्किन की सूजन कम हो सकती है।
• आइस फेशियल आपकी स्किन को एक ताजगी प्रदान करता है, जिससे आपका चेहरा खिला-खिला नजर आता है।
• आइस फेशियल से आंखों के नीचे काले घेरे व सूजन को कम करने में मदद मिलती है।
• आइस फेशियल करने के बाद स्किन केयर प्रोडक्ट अप्लाई करने से वे बेहतर तरीके से अब्जॉर्ब होते हैं।
• गर्मी में आइस फेशियल सन बर्न और सनटैनिंग जैसी समस्याओं से राहत दिलाता है।
• यह इन्फ्लेमेशन को कम करने के साथ-साथ पोर्स साइज को भी छोटा करता है, जिससे अत्यधिक सीबम प्रोडक्शन नहीं होता। इसलिए इसे एक्ने प्रोन व ऑयली स्किन के लिए अच्छा माना जाता है।
ऑयली स्किन पर आइस फेशियल के फायदे और नुकसान
ऑयली स्किन पर आइस फेशियल करना काफी अच्छा माना जाता है। सबसे पहले तो यह ऑयल प्रोडक्शन को कम करता है, जिससे आपकी स्किन चिपचिपी व ग्रीसी महसूस नहीं होती है। साथ ही, इससे आपको ब्रेकआउट्स व एक्ने की समस्या का सामना नहीं करना पड़ता है। यह आपकी स्किन की सूजन को कम करने और पोर्स को टाइटन करने में मददगार है।
हालांकि, अगर इसे बहुत देर तक किया जात, तो बहुत अधिक ठंडक के कारण स्किन के सूखने का खतरा बढ़ जाता है। साथ ही, आइस क्यूब्स का इस्तेमाल करने से पोर्स अधिक बंद हो सकते हैं और आपको फ्रोस्टबाइट होने का खतरा भी बढ़ जाता है।
ड्राई स्किन पर आइस फेशियल के फायदे और नुकसान
अगर आपकी स्किन ड्राई है तो आपको आइस फेशियल बेहद ही सोच-समझकर करना चाहिए। आइस फेशियल से आपको सूजन को कम करने में मदद मिलती है और त्वचा के दाग-धब्बे कम होते हैं।
हालांकि, इसका इस्तेमाल करने से आपकी स्किन का रूखापन बढ़ सकता है और जलन भी हो सकती है। अगर ड्राई स्किन पर रोज़ाना आइस फ़ेशियल किया जाए तो ऐसे में चेहरे पर गुलाबी रंग के चकत्ते भी नजर आ सकते हैं।
किसे करना चाहिए आइस फेशियल
अगर तुलनात्मक रूप से देखा जाए तो आइस फेशियल ऑयली स्किन के लिए अधिक अच्छा माना जाता है। लेकिन अगर आपकी स्किन ड्राई है और आप आइस फेशियल करना ही चाहते हैं तो आप 30 सेकंड से ज्यादा अपना चेहरा बर्फ के पानी में ना रखें। साथ ही, हर दिन आइस फेशियल करने से बचें। फेशियल करने के बाद अपनी स्किन को अच्छी तरह मॉइश्चराइज करना भी ना भूलें।



Click it and Unblock the Notifications